बिहार

View All
Published / 2025-10-13 20:35:14
बिहार चुनाव : जनसुराज ने 65 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की

जनसुराज की दूसरी लिस्ट जारी, 65 सीटों पर उतारे प्रत्याशी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पहले ही कहा था कि समाज में जिसकी जितनी हिस्सेदारी है, उन्हें उतनी ही हिस्सेदारी मिलेगी। 

बिहार में अति पिछड़ा समाज के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसीलिए हमलोगों ने अब तक एक तिहाई सीटों पर इन्हें ही टिकट दिया है। आज दूसरी लिस्ट में 65 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। इससे पहले 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी थी। अब तक 116 प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गयी है। इसमें सबसे अधिक संख्या अतिपिछड़ा समाज के लोगों की है। 

पीके ने कहा कि बिहार के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राजनीतिक दल ने इतने अधिक संख्या में अतिपिछड़ों को टिकट दिया है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इससे पहले जनसुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने पहले 51 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 

इस सूची में 7 सुरक्षित और 44 सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है। पार्टी ने जातीय संतुलन का ध्यान रखते हुए अति पिछड़ा वर्ग से 17 (16 हिंदू और 1 मुस्लिम), अन्य पिछड़ा वर्ग से 11, सामान्य वर्ग से 9 और अल्पसंख्यक वर्ग से 7 उम्मीदवार उतारे हैं। इसके अलावा, वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से एक अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार को टिकट दिया गया है।

Published / 2025-10-12 17:16:33
सीट बंटवारे में महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं : पवन खेड़ा

बिहार चुनाव : पत्रकारों से बातचीत में पवन खेड़ा ने किया ऐलान 

टीम एबीएन, रांची। रांची में सेंट जेवियर्स कॉलेज में आयोजित संविधान में आदिवासी अधिकार बनाम जमीनी हकीकत विषय पर चर्चा में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई अड़चन नहीं है और सभी सहयोगी दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

खेड़ा ने कहा कि हर पार्टी को अपनी बात रखने का अधिकार है। भाजपा यह उम्मीद कर रही थी कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद होंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। बिहार में महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगा। 

उनका यह बयान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि अगर 14 अक्टूबर तक बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर फैसला नहीं होता है, तो वह अपना स्वतंत्र निर्णय लेगी। 

झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा था कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सहयोगी के रूप में कम से कम 12 सीटों पर दावेदारी करना चाहती है। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किये गये अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ को लेकर खेड़ा ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का अभियान है। 

अगर आपके वोट पर आपका अधिकार नहीं रहेगा, तो लोकतंत्र भी नहीं रहेगा। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Published / 2025-10-10 22:22:25
प्रशांत किशोर की जनसुराज से चुनाव लड़ने की तैयारी में भाजपाई पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह

  • बिहार में सियासी हलचल तेज, प्रशांत किशोर से मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जन सुराज में होंगी शामिल!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से शेखपुरा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी, हालांकि ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनका उद्देश्य चुनावी राजनीति से जुड़ा नहीं है।

मैं यहां किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं

प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ज्योति सिंह ने कहा, मैं यहां किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है, वह किसी और महिला के साथ न हो। मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए काम करना चाहती हैं और इसी उद्देश्य से प्रशांत किशोर से मिलने आई थीं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्योति सिंह उनसे दो साल पहले भी कुछ साथियों के साथ मिली थीं और उस समय भी उन्होंने अपने पारिवारिक मामलों में किसी हस्तक्षेप की बात नहीं की थी। उन्होंने स्पष्ट किया, जनसुराज पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के लिए अपने नियमों में बदलाव नहीं करती।

आरा क्षेत्र से पहले ही डॉ. विजय गुप्ता पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं, और इसमें अब कोई परिवर्तन नहीं होगा। राजनीतिक विश्लेषक अशोक मिश्रा का मानना है कि यह मुलाकात सामाजिक मुद्दों पर संवाद का प्रयास हो सकता है, लेकिन चुनावी दृष्टि से इसका तत्काल कोई प्रभाव नहीं दिखता। भाषा कैलाश पवनेश रंजन

Published / 2025-10-09 20:28:15
प्रशांत किशोर के जनसुराज ने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बिहार चुनाव में पीके ने खोल दिये अपने पत्ते, 51 सीटों पर उतारे कैंडिडेट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। जनसुराज दल ने बिहार चुनाव के लिए आज 51 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दिया है। पार्टी ने कैंडिडेट चयन में जाति का पूरा ख्याल रखा है। जनसुराज दल ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को टिकट दिया है।  
राज्य की 243 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है और पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होगी। 

वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और इस दौर में 122 सीटों पर वोट पड़ेंगे। जनसुराज नेता प्रशांत किशोर पिछले दो साल से राज्य में लगातार एक्टिव हैं। 

जनसुराज के उम्मीदवारों की सूची

  1. वाल्मिकी नगर- द्रिग नारायण प्रसाद  
  2. लोरिया- सुनील कुमार  
  3. हरसिद्धि- अवधेश राम  
  4. ढाका- डॉ लाल बाबू प्रसाद  
  5. सुरसंड- उषा किरण  
  6. रून्नीसैदपुर- विजय कुमार शाह 
  7. बेनीपट्टी- मोहम्मद परवेज आलम  
  8. निर्मली- राम प्रवेश कुमार यादव  
  9. सिकटी- रघीब बबलू  
  10. कोचाधिमान- अबु अफान फारुखी  
  11. अमौर-अफरोज आलम  
  12. बैंसी- मोहम्मद शहनवाज आलम  
  13. प्राणपुर-कुणाल निषाद उर्फ सोनू सिंह  
  14. आलमनगर- सुबोध कुमार सुमन  
  15. सहरसा- किशोर कुमार  
  16. सिमरी बख्तियारपुर- सुरेंद्र यादव  
  17. महिषी- शमीम अख्तर  
  18. दरभंगा ग्रामीण- शोहैब खान  
  19. दरभंगा- आर के मिश्रा  
  20. केवटी- बिल्टू सहनी  
  21. मीनापुर- तेज नारायण सहनी  
  22. मुजफ्फरपुर- डॉ अमित कुमार दास  
  23. गोपालगंज- डॉ शशि शेखर सिन्हा  
  24. भोरे- प्रीति कुमार  
  25. रघुनाथपुर- राहुल कीर्ति सिंह  
  26. धरौंदा- सत्येंद्र कुमार यादव  
  27. मांझी- यदु वंश गिरी  
  28. बनियापुर- श्रवण कुमार महतो  
  29. छपरा- जय प्रकाश सिंह  
  30. परसा- मुसीब महतो  
  31. सोनपुर- चंदन लाल मेहता  
  32. कल्याणपुर- राम बालक पासवान  
  33. मोरवा- जागृति ठाकुर  
  34. मटिहानी- डॉ अरुण कुमार  
  35. बेगूसराय- सुरेंद्र कुमार सहनी 
  36. खगड़िया- जयंती पटेल  
  37. बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह (निषाद)  
  38. परबत्ता- विनय कुमार वरुण  
  39. पीरपैंती - घनश्याम दास  
  40. बेलहर- ब्रिज किशोर पंडित  
  41. अस्थावां- लता सिंह  
  42. बिहारशरीफ- दिनेश कुमार  
  43. नालंदा- कुमारी पूनम सिन्हा  
  44. कुम्हारार- के सी सिन्हा  
  45. आरा- डॉ विजय कुमार गु्प्ता  
  46. चेनारी- नेहा कुमारी  
  47. करगहर- रीतेश रंजन (पांडेय)  
  48. गोह- सीता राम दुखारी 
  49. नबीनगर- अर्चना चंद्रा  
  50. इमामगंज- डॉ अजीत कुमार  
  51. बोध गया- लक्ष्मण मांझी 

Published / 2025-10-08 21:23:56
बिहार : कांग्रेस ने लगायी 25 उम्मीदवारों पर मुहर

बिहार कांग्रेस की बैठक में 25 सीटों पर लगी मुहर, देर रात तक आ सकती है पहली लिस्ट 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली में बिहार कांग्रेस की मुख्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी 2020 के चुनाव में जीते अपने सभी विधायकों को दोबारा टिकट देने की तैयारी में है।

बता दें कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। पार्टी की इस बैठक में बिहार स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि सीट बंटवारे को लेकर जो भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है, उसके बीच दिल्ली में इस बड़ी बैठक का आयोजन हमारे सहयोगियों के लिए साफ संदेश है कि हम अब पीछे नहीं हटेंगे। 

स्क्रीनिंग कमेटी जिन सीटों पर मुहर लगायेगी, वही सीटें कांग्रेस लड़ेगी। अब इसमें कोई प्रतीकात्मकता या दिखावा नहीं रहेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का यह कदम एक रणनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि वह हाई-स्टेक्स बिहार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

Published / 2025-10-06 20:56:38
बिहार चुनाव : छह और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को रिजल्ट

बिहार में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, ईसी ने किया तारीखों का ऐलान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेंस कॉन्फ्रेस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तारीखों की घोषणा की है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर का मतदान को होगा। वहीं मतगणना 14 नवंबर को होगी।   

22 नवंबर को समाप्त होगा विधानसभा का कार्यकाल  

बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 2 अनुसूचित जनजातियों के लिए और 38 अनुसूचित अनुसूचित जाति। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। रकफ 24 जून, 2025 को शुरू किया गया था और समय सीमा तक पूरा हो गया। सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।  

एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला  

वर्तमान में, एनडीए के पास 131 सीटें हैं (भाजपा 80, जेडी (यू) 45, हम (एस) 4 और 2 निर्दलीय), जबकि महागठबंधन के पास 111 सीटें हैं (राजद 77, कांग्रेस 19, सीपीआई (एमएल) 11, सीपीआई (एम) 2, सीपीआई 2)। आगामी चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। 

गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय! 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं गठबंधन की समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव के आवास पर देर शाम तक चली इस बहुदलीय बैठक में कांग्रेस, वाम दलों और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) समेत सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने संवाददाताओं से कहा, सभी बातें तय हो चुकी हैं, लेकिन फिलहाल मैं विवरण नहीं बता सकता। 7 अक्टूबर हम संवाददाता सम्मेलन में पूरी जानकारी साझा करेंगे। 

बता दें कि पार्टी ने 2020 के चुनावों में 110 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 75 पर जीत हासिल की थी, और अन्य दलों के दलबदल और उपचुनावों में जीत के कारण पिछले कुछ वर्षों में इसकी ताकत बढ़ी है।

Published / 2025-10-03 16:32:56
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा : हीरो राजन कुमार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मुंगेर (बिहार)। दशहरा के अवसर पर मुंगेर और बिहार में हीरो राजन कुमार ने BFTAA टीम के साथ लगातार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में उन्होंने भागलपुर में अपनी प्रस्तुति दी जिसे देखकर लोग खुश हो गये। Hero Rajan Kumar ने मानिकपुर दुर्गा स्थान, बबरगज थाना के बगल में भागलपुर मे मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा के कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस पेश की, जहां पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

हीरो राजन कुमार एक आइकॉन के रूप में जाने जाते हैं। उनकी हिट फिल्म नमस्ते बिहार लोगों के मन मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ चुकी है। साथ ही उनकी कई और फ़िल्में हैं, जिनके द्वारा वह लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी दशहरा के पावन पर्व पर हीरो राजन कुमार ने BFTAA टीम के साथ लगातार कई संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इन प्रोग्राम में उन्होंने खुद एंकरिंग की जिससे पूरे कार्यक्रम में चार चांद लग गये।

मुंगेर की बड़ी दुर्गा माता का आशीर्वाद हीरो राजन कुमार के साथ है। उनके आशीर्वाद से ही राजन कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। कई नेशनल इंटरनेशनल अवार्ड्स हासिल कर चुके हीरो राजन कुमार की कई आने वाली फिल्म है।जिसमें उनका अलग ही अवतार नजर आएगा। वह लगातार कला और कलाकारों के हित में कार्यरत हैं।

हीरो राजन कुमार ने सभी को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व दशहरा आपके जीवन में नई ऊर्जा और सफलता लेकर आए, मेरी यही कामना है।आप अपने मन के अंदर मौजूद घमंड के रावण को भी मिटा दें, यह इस पर्व की आत्मा है।

Published / 2025-10-03 12:25:38
दरभंगा : पंडाल में करंट लगने से दिव्यांग माता_पिता के 12 साल के बच्चे की मौत

  • दुर्गा प्रतिमा के सामने शव रखा, बोली-बेटा लौटा दो, मां...

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दरभंगा। जिले में पूजा पंडाल में करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता ने शव को माता की प्रतिमा के सामने रख दिया। पंडाल से एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बच्चे की मां बेटे को जिंदा करने की गुहार लगाती दिख रही है।

बच्चे के शव को मां के सामने रखकर मां रो-रोकर दोनों हाथ उठाकर दुर्गा जी से गुहार लगाने लगी। वो कह रही थी, अरे मां... बेटा तो तेरे दर्शन करने आया था। तेरी पूजा करने आये थे, फिर मेरे बच्चे को क्यों छीन लिया। बेटे को लौटा दो...। मेरे बेटे को जिंदा कर दो...। हम कैसे रहेंगे...। कैसे जिएंगे...।

पुलिस ने मां को समझाकर बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मां को विश्वास नहीं हो रहा था बेटा मर गया। घटना के वक्त पंडाल में मौजूद नितिन कुमार झा ने बताया कि मंगलवार रात से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण पंडाल की सजावट में लगे बांस-बल्ले भींग गये थे। 

बांस में लगे तार में भी करंट दौड़ रहा था। इस दौरान पास में ही खेल रहा बच्चा करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर तक किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। बच्चा बिजली से चिपका रहा। अचानक एक महिला की चीख सुनकर लोग दौड़े। बिजली काटकर बच्चे को अलग किया गया।

आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माता-पिता को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनका इकलौता सहारा अब नहीं रहा। अस्पताल से लौटने के बाद शव को मंदिर के अंदर माता की प्रतिमा के सामने रख दिया। मां बार-बार यही कहती रही, हे माता रानी मेरे बच्चे को जिंदा कर दो।

Page 8 of 63

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse