टीम एबीएन, पटना। बिहार के 22 वर्षीय क्रिकेटर सकीबुल गनी ने आज कमाल कर दिया। उन्होंने अपने पहले डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। मोतिहारी के सकीबुल गनी ने यह रिकॉर्ड मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलते हुए बनाया। इसके बाद सकीबुल के घर में खुशी का माहौल बना हुआ है। मोतिहारी नगर के अगरवा मुहल्ला के निवासी सकीबुल गनी ने मोतिहारी के एलेवन स्टार क्रिकेट कल्ब से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। मुहल्ले के बच्चों के साथ सकीबुल महज आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। राजकीय टीम के खिलाड़ी रहे बड़े भाई फैसल गनी के निर्देश में क्रिकेट खेलना शुरू किया और आज रणजी में जगह बना कर मुकाम हासिल किया है। 22 वर्षीय सकीबुल चार भाईयों मे सबसे छोटा है। सफलता की एक और सीढ़ी पार करने पर सकिबुल के परिवार के सदस्य खुश है। सकीबुल की मां अजमा खातून बताती है कि खेल से सकीबुल का बचपन से लगाव था। परिवार के सभी सदस्य उसके रुचि में सार्थक सहयोग करते थे। उसका बड़ा भाई फैसल अपने साथ खेलाता और खेल के गुर को सिखाता रहा। सकीबुल गनी की अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में 341 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी की मदद से बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच विकेट पर 686 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। मिजोरम ने इसके जवाब में स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं और वह अभी पहली पारी में 646 रन से पीछे है। बिहार ने कल के तीन विकेट पर 325 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बाबुल कुमार ने 123 और सकीबुल ने 136 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड तोड़ 538 रन की साझेदारी की सकीबुल चौथे बल्लेबाज के रूप में टीम के 609 के स्कोर पर आउट हुए। सकीबुल ने 405 गेंदों पर 341 रन की जबरदस्त पारी में 56 चौके और 2 छक्के लगाए। बिहार ने जब अपनी पारी घोषित की तब बाबुल कुमार 398 गेंदों पर 27 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 229 रन बनाए।
टीम एबीएन, पटना। बिहार की पहली बुलेट ट्रेन राजधानी पटना नहीं, गया-सासाराम से गुजरेगी। वाराणसी-हावड़ा के बीच बिहार-झारखंड होकर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन के लिए हाईस्पीड रेलवे ट्रैक बिछाने और उस पर बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में भी रेल मंत्रालय से इस संदर्भ का पत्र आ गया है। वाराणसी-हावड़ा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए प्रारंभिक सर्वे का काम पूरा हो चुका है। हाल ही में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए रेलमंत्री अश्विनी बैष्णव ने देश के 7 रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की जानकारी दी थी। इसमें वाराणसी से हावड़ा रूट भी शामिल है। पटना के साथ बक्सर, आरा, बिहारशरीफ और नवादा को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन का प्रस्ताव दूसरे फेज में आने की उम्मीद है। वाराणसी-हावड़ा के लिए सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद के रास्ते हाई स्पीड रेलवे ट्रैक बिछाई जाएगी, जिस पर सिर्फ बुलेट ट्रेन चलेगी। इस रूट की बुलेट ट्रेन के लिए उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई है। इसी के मद्देनजर गया जंक्शन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में डेवलप किया जा रहा है। सासाराम, गया, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद के रास्ते स्पेशल ट्रैक बिछाई जाएगी एक और योजना के तहत इसे राजधानी पटना से जोड़े जाने का प्रस्ताव है, इस रूट को अगर मंजूरी मिली तो बुलेट ट्रेन बिहार के बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ और नवादा से होकर गुजरेगी। वहीं, झारखंड में कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद से गुजरेगी। बिहार में जिस रूट के लिए सर्वे किया जा रहा है, उसमें बक्सर, आरा, पटना, बिहारशरीफ और नवादा में स्टेशन बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि गया के बाद दूसरे फेज में पटना होकर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। काशी विश्वनाथ से बुद्ध की नगरी को कनेक्ट करेगी बुलेट ट्रेन काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी एक पर्यटन स्थल है। इसी तरह गया भी भगवान बुद्ध और विष्णु की नगरी है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को गया रेलवे स्टेशन होते हुए बुलेट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन में शामिल करने की योजना के साथ इधर से बुलेट ट्रेन को गुजारने को लेकर विमर्श किया गया है। अभी झारखंड में कराया जा रहा सर्वे : सर्वे के दौरान लोकेशन, भूखंड की उपलब्धता, प्रभावित होने वाले गांव और लाभान्वित होने वाले गांवों को चिह्नित करने के साथ झारखंड और बिहार के इलाके में भी सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के बगोदर इलाके में सर्वे कार्य पूरा हो गया है और कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग समेत ट्रेन के गुजरने वाले अन्य इलाके में सर्वे चल रहा है। देश के 7 रूट पर बुलेट ट्रेन की तैयारी : रेल मंत्रालय ने सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर-दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-नागपुर, दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर, वाराणसी-हावड़ा और दिल्ली-अमृतसर के लिए सर्वेक्षण करने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक सवाल के जवाब में बुलेट ट्रेन के काम को लेकर अपडेट दिया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पटना को जल्दी जोड़ने के फायदे बताए चर्चा है कि बुलेट ट्रेन के रूट को झारखंड के पारसनाथ से गुजारा जाए। पारसनाथ में विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल है। नई बुलेट ट्रेन रूट के लिए पटरी पारसनाथ के आसपास से गुजरेगी। इसे ध्यान में रखकर भी सर्वे किया जा रहा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। कोलकाता, पटना और वाराणसी के व्यवसायियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को पटना तक विस्तार देने की मांग की थी। बिहार चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष पीके अग्रवाल का कहना है कि बुलेट ट्रेन से पटना को जल्दी जोड़ने का फायदा बड़ी आबादी को होगा। इससे राज्य में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
टीम एबीएन, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को एक और सौगात दी है। उन्होंने नालंदा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में 176 करोड़ की लागत से निर्मित जू-सफारी का उद्घाटन किया है। यह जू-सफारी 191.2 हेक्टेयर में फैला है और यह राजगीर के पर्यटन स्थल में एक और नया आयाम जोड़ेगा। इस परिसर के दो भवनों में रोमांच से भरपूर इंटरप्रिटेशन सेंटर, म्यूजियम, वाटरफ्लाई पार्क, एम्फीथियेटर, बर्ड एवियरी, ऑडिटोरियम, ओरिएंटल सेंटर बनाए गए है। जबकि, जंगली क्षेत्र के खुले भाग में दहाड़ मारते बाघ, शेर, चीता, भालू, बार्किंग डियर व अन्य खुंखार वन्यजीव होंगे। इस नजारे को देखने के लिए सैलानियों के लिए पिंजरेनुमा बस का इंतजाम किया गया है। इसी गाड़ी में बैठकर लोग यहां के जानवरों को करीब से देख सकेंगे। खूंखार जानवरों के विचरण स्थलों के बीच में कई वॉच टॉवर भी लगाए गए हैं। इससे पूरी सफारी की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, सैलानी इसपर चढ़कर दो किलोमीटर दूरी की चीजों को स्पष्ट दिखाने वाली टेलीस्कोप की मदद से वन्यजीवों के क्रियाकलाप को देख सकेंगे। इनमें 112.80 हेक्टेयर में पांच वन्यजीवों बियर, लियोपार्ड, टाइगर, लॉयन व हर्बीवोर सफारियां हैं। 7.87 हेक्टेयर में रिसेप्शन एंड ओरिएंटेशन जोन, 2.32 हेक्टेयर में पार्किंग, 3.13 में एवियरी एंड बटर फ्लाई जोन, 4.0 में मैनेजमेंट जोन, 61 हेक्टेयर में ग्रीन जोन होगा। स्काई जोन में पैगोडा, वाच टॉवर, नेचर कैम्प व वाकिंग ट्रेल होगा। जू-सफारी निर्माण की स्वीकृति सरकार ने 6 अगस्त 2015 को दी थी। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह जू-सफारी पूर्वोत्तर भारत का पहला सबसे आधुनिक जू-सफारी है। यहां तितली घर का भी निर्माण किया गया है। इसे स्वर्णगिरि व वैभरगिरि के बीच बनाया है। यहां आने वाले पर्यटक नेचर सफारी के बाद जू-सफारी का भी आंनद उठा सकेगें। साथ ही घोड़ा कटोरा, विश्वशांति स्तूप जैसे कई ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन कर सकते है। यहां के पंच पहाड़ियों के बीच आने से मन को अलग शांति मिलती है। यहां हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, जैन समेत अन्य धर्मों के लोग भारत से ही नहीं बल्कि कई देशों से भ्रमण करने आते है।
टीम एबीएन, पटना। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एग्जाम जल्द ही शुरू होने वाले हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 14 फरवरी को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बाद मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएंगी। इस बार बिहार बोर्ड नकल को रोकने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। दो पालियों में होंगे एग्जाम : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का आयोजन दो पालियों में होगा। दोनों पालियों में छात्रों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, एग्जाम को लेकर और भी जरूरी अपडेट जारी कर दिए गए हैं। अलग-अलग कलर की मिलेगी मिलेगी आंसर शीट : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 के छात्रों को दोनों पालियों में एग्जाम देने होंगे। इस दौरान उन्हें अलग-अलग कलर की आंसर शीट दी जाएगी। छात्रों को पहली पाली में पिंक कलर की शीट और दूसरी पाली में मैजेंटा कलर की शीट दी जाएगी। एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश : छात्रों को एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर लगाई गई फोटो से छात्रों के चेहरे का मिलान किया जाएगा। इसके अलावा एग्जाम हॉल में कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया जाएगा।
टीम एबीएन, पटना। देश में कोरोना के मामले अब घटने लगे हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी कोरोना प्रतिबंध हटा लिए हैं। बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी से अगले आदेश तक सभी तरह के कोरोना प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। प्रमुख राज्यों के हाल : • तमिलनाडु में 24 घंटे में कोरोना के 2,812 नए मामले हैं। 11,154 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 17 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 47,643 हैं। • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,202 नए मामले आए हैं। 8,988 डिस्चार्ज हुए हैं और 38 लोगों की मृत्यु हुई है। सक्रिय मामले 38,747 हैं। • मुंबई ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 349 नए मामले सामने आए हैं। सकारात्मकता दर 0.88 फीसदी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान 635 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामले 2,925 हैं। • पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोविड के 1,776 नए मामले सामने आए और 3,101 मरीज रिकवर हुए। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की कोविड के चलते मृत्यु हुई। सक्रिय मामले 15,276 हैं।
टीम एबीएन, पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज स्पष्ट किया कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर राजद अध्यक्ष का चुनाव फरवरी में होगा। यादव मंगलवार को दिल्ली से यहां लौटने के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर खुलकर कहा कि राजद के संविधान के अनुरूप ही सारी कार्रवाई होगी। पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव फरवरी माह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के एजेंडे को लेकर चर्चा की जाएगी। राजद अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। बैठक को लेकर तैयारी सारी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार, सारे काम किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कल पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के निकट एक निजी होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में 26 राज्यों के 250 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि बैठक को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजधानी पटना के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के साथ ही रेलवे स्टेशन और पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से होकर गुजरने वाले सभी मार्गों को बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है।
टीम एबीएन, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी पटना पहुंची हैं। पटना में 10 फरवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। लालू प्रसाद यादव इसी बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे हैं। इसके साथ ही बिहार विधान परिषद के 24 सीटों का चुनाव होना है, जिसके उम्मीदवारों का चयन भी करना है। लालू यादव की उपस्थिति में ही उम्मीदवारों का चयन होगा। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल आज ही बिहार विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली था। लेकिन लालू प्रसाद यादव का आज ही बिहार आने वाले थे। इसलिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा नहीं की गई। संभावना है कि कल लालू यादव बिहार विधान परिषद के होने वाले 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी भाग लेंगे। वहीं, कयास ये भी लगाया जा रहा था कि इस बार तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष वहीं रहेंगे। फिलहाल, लालू प्रसाद यादव पटना पहुंच गए हैं। अब देखना है कि किस तरह की राजनीतिक गतिविधि आरजेडी में होती है।
टीम एबीएन, पटना। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ बिहार में प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी या नहीं, इसका फैसला रविवार को लिया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला लिया जा सकता है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में यहां कोरोना संक्रमण दर आधा फीसदी से भी कम पर है। फिलहाल, प्रदेश में जो प्रतिबंध लागू हैं वह छह फरवरी तक लगाए गए थे। सरकार ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर सभी जिलों से सुझाव लिए हैं। बैठक में रात्रि कर्फ्यू को हटाने और स्कूल-कॉलेजों को खोलने का निर्णय हो सकता है। बिहार में अभी राज 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का नियम लागू है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज दोपहर में होने वाली बैठक में इसे समाप्त करने पर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, स्कूल-कॉलेज भी फिर से खोले जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, सभी स्कूल एक साथ खोले जाएंगे या चरणबद्ध तरीके से, यह स्पष्ट नहीं है। तीसरी लहर के चलते छह जनवरी को लगाए गए थे प्रतिबंध : कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने छह जनवरी से प्रतिबंध लागू किए थे। आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा दुकानों-प्रतिष्ठानों को रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। शॉपिंग मॉल, पार्क और सिनेमा हॉल भी आदि बंद कर दिए गए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse