एबीएन डेस्क। कियारा आडवाणी नेपोटिजम को लेकर करण जौहर के बचाव में आयी हैं और उनका कहना है कि करण जौहर ने तब उनकी मदद की थी जब उन्हें कोई जानता भी नहीं था। बॉलीवुड में नेपोटिजम और भाई-भतीजावाद को लेकर बहस चलती रहती है। करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम को बढ़ावा दिए जाने को लेकर टारगेट किया जाता रहता है। करण जौहर के बचाव में कियारा आडवाणी सामने आई हैं। कियारा का कहना है कि नेपोटिजम के लिए करण जौहर को गलत टारगेट किया जाता है। कियारा ने कहा है कि करण ने उनकी उस समय मदद की थी जब वह स्ट्रगल कर रही थीं और हर जगह से उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। कियारा आडवाणी ने करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की तारीफ की। उन्होंने कहा, ये लोग बेहद सफल हैं और इन्हें कोई कोई शक नहीं होता है। वे केवल मेरे पास इसलिए नहीं आए क्योंकि मैं सफल थी। बॉलीवुड के शुरुआती सालों में वह अपनी एजेंसी से भी इस बात के लिए मदद मांगती थीं कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में कास्ट किया जाए लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। कियारा का कहना है कि यह महज इत्तेफाक था कि उन्हें करण जौहर की 2018 में प्रदर्शित फिल्म लस्ट स्टोरीज में कास्ट किया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें हर डिजाइनर रिजेक्ट कर रहा था तब मनीष मल्होत्रा ने उन्हें सपोर्ट किया था। नेपोटिजम को लेकर करण की आलोचना की जाती है लेकिन उन्होंने मुझे तब लिया जब मैं कुछ भी नहीं थी और किसी ने मेरी सिफारिश भी नहीं की थी।
एबीएन डेस्क। सलमान खान और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की अगली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में शुरू हो गयी है। बजरंगी भाईजान के अभिनेता ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट शेयर किया, जिसमें उनके लंबे बालों, सनग्लासेज और हाथ में रॉड लिए एक्टर का एग्रेसिव लुक नजर आ रहा है। आॅल ब्लैक लुक में सलमान के चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा, लेकिन उनके एक्शन से गुस्से का पोज साफ दिख रखा है। पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि नई फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी है। सलमान के इस नए लुक पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी अपना पहला लुक शेयर किया था। ब्लैक शर्ट, खुले बाल और हाथ में सलमान के सिग्नेचर ब्रेसलेट पहने एक्ट्रेस ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। अब कभी ईद कभी दिवाली से दोनों लीड्स का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। सलमान खान ने शनिवार को फिल्म की पहली तस्वीर ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों जगह पर साझा करते हुए कहा, मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू...। फरहाज सामजी के निर्देशन में बन रही फिल्म में आयुष शर्मा भी है। इस फिल्म के जरिए शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। बिग बॉस फेम शहनाज सलमान के बहुत करीब हैं। पिछले दिनों ईद की पार्टी में दोनों को साथ देखा गया था।
एबीएन डेस्क। रणवीर सिंह को दक्षिण भारतीय फिल्म केजीएफ 2 बेहद पसंद आयी है। वर्ष 2018 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 को दर्शको ने बेहद पसंद किया था। इस फिल्म का सीक्वल केजीएफ 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। इस फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन शेयर किया है। रणवीर ने बताया है कि इस फिल्म को देखने के बाद अभिनेता यश ने उन्हें इंप्रेस कर दिया है। रणवीर सिंह ने कहा, जब मैंने इस फिल्म को देखा, तो मैं शॉक में था। रॉकिंग स्टार यश..वाह। पूरी फिल्म के दौरान, मैं ऐसा था, उसे मारो यश, मार डालो। मुझे इस तरह की फिल्म बहुत पसंद है। यह मेरा पहला प्यार है। चाहे मगधीरा हो या केजीएफ, मैं ऐसी फिल्में रात में अकेले बिस्तर पर देखता हूं और आखिरी में ताली बजाता हूं। दर्शक के साथ न देखने के बावजूद मैं ऐसी फिल्मों पर हूटिंग और चीयर करता हूं। केजीएफ जैसी फिल्मों के लिए मेरा प्यार ऐसा ही होता है। गौरतलब है कि प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश और श्रीनिधी के अलावा रवीना टंडन और संजय दत्त भी अहम भूमिका है। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलायलम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
एबीएन डेस्क। कृति सैनन ने बिना जिम गये अपना वजन 15 किलो कम कर लिया। कृति सैनन ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म मिमी के बाद काफी वजन बढ़ा लिया था। कृति ने पहले वजन बढ़ाने के लिए चिप्स, चॉकलेट, शेक और बहुत कुछ खाया और फिर वर्चुअल वर्कआउट के साथ लॉकडाउन के दौरान यह सब खाना बंद कर दिया।कृति ने बिना जिम गए उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। कृति सैनन ने मिमी में एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया। कृति सैनन ने बताया, मैंने वर्चुअल ट्रेनर की मदद से घर पर काम करना शुरू किया। मैंने लॉकडाउन के दौरान अपना वजन कम किया। जब मैं मिमी को करते वक्त अपने सामान्य शरीर के वजन से 15 किलो अधिक थी, मुझे याद है कि मैं अनफिट महसूस कर रही थी। जब आप इतना अनफिट महसूस करते हैं, तो आप फिटनेस के महत्व को समझते हैं। कृति इन दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ गणपथ की शूटिंग कर रही हैं। वह प्रभास के साथ आदिपुरुष, वरुण धवन के साथ भेड़िया और कार्तिक आर्यन के साथ शहजादा में भी नजर आएंगी।
एबीएन डेस्क। रणवीर सिंह ने किंग खान शाहरूख खान की तारीफ की है। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान की तारीफ की है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री की दिग्गजों में से एक हैं बहुत महान व्यक्तित्व हैं और वह कई कारणों से इंडस्ट्री के राजा हैं।उन्होंने जो मॉल खोला है, उसमें हम अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को वैसा ही बना दिया है, जैसे वह हैं। वह बेंचमार्क आदर्श हैं और जिसको वह अवॉर्ड शो या लाइव शो में अक्सर परिभाषित करते रहते हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 07 की शूटिंग शुरू कर दी है। करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 7 फ्लोर पर आ गया है। करण जौहर ने इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने कॉफी विद करण के सेट से कुछ फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में वह बिल्कुल सिंपल लग रहे हैं। करण अपने फेमस कॉफी कप को पकड़े हुए एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए करण ने पोस्ट को कैप्शन दिया, कुछ कॉफी बनाने के लिए वापस!
एबीएन डेस्क। दिशा पाटनी दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर आने वाली फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री हो चुकी है। इसका खुलासा दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया है। निर्देशक नाग अश्विन की इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी है। दिशा पाटनी ने इंस्टास्टोरी पर एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें फिल्म टीम दिशा का अपनी फिल्म में शामिल होने के लिए शुक्रिया अदा कर रही है। दिशा पाटनी की इंस्टास्टोरी पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक गिफ्ट रैप बुके के साथ नजर आ रहा है।
एबीएन डेस्क। कन्नड़ अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 ने हिंदी संस्करण में 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। हिंदी में सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म का दर्जा प्राप्त कर चुकी फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने शनिवार को ट्वीट किया कि केजीएफ चैप्टर-2 हिंदी में 400 पर नॉट आउट है। फिल्म ने हिंदी संस्करण में कुल 401.80 करोड़ की कमाई की। केजीएफ चैप्टर-2 ने कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म दंगल को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी में कमाई करने के मामले में केजीएफ चैप्टर-2 से आगे केवल बाहुबली 2 ही है, जिसने हिंदी में 510 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ चैप्टर-2 ने वैश्विक स्तर पर कमाई के मामले में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह सबसे अधिक कमाई करने वाली चौथी फिल्म का दर्जा हासिल कर चुकी है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्ठी और अन्य कलाकारों ने काम किया है।
एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म "झुंड" शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गयी। इस फिल्म का मामला न्यायालय में अटका हुआ था। फिल्म निर्माताओं के ऊपर कॉपीराइट का आरोप लगने के बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय ने इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने से रोक लगा दी थी। मामले की सुनवाई नौ जून को तय की थी, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी, जिसके बाद यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गयी। महानायक अमिताभ बच्चन की यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता विजय बरसे की भूमिका में हैं, जिन्होंने गरीब बच्चों को फुलटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया था। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले के निर्देशन में बनी यह फिल्म चार मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेत्री रिंकू राजगुरु, अभिनेता विक्की कादियान, अभिनेता गणेश देशमुख और आकाश ठोसर ने भूमिका निभाई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.