एबीएन डेस्क। सोनाली बेंद्रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। सोनाली जी5 की ओरिजिनल सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी शुरू कर रही हैं। इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। द ब्रोकन न्यूज की कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द घूमती है और पत्रकारिता की दुनिया में झूठ, प्यार और संघर्ष को सामने लाती है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल निर्देशित यह सीरीज लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज प्रेस का आॅफिशियल अडेप्शन है। ‘द ब्रोकन न्यूज’ का प्रीमियर 10 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में जी5 पर होगा। सोनाली बेंद्रे ने कहा, पूरी टीम और मेरे शानदार को-स्टार जयदीप और श्रिया ने अभिनय में मेरी वापसी को एक अद्भुत अनुभव बनाया है। हमने जो बनाया है, उसे सभी के सामने लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।
एबीएन डेस्क। जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। शक्ति कपूर बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने वाले हैं। वह अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ वेब सीरीज ब्रेवहार्ट्स द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में केके रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य किरदार भी नजर आने वाले हैं। डाइस मीडिया द्वारा निर्मित ब्रेवहार्ट्स- द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज के जरिये भारतीय सशस्त्र बलों के नायकों के परिवार के बारे में पांच शॉर्ट फिल्मों को एक साथ सीरीज के रूप में दिखाया जाएगा। सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ब्रिंगिंग यू इंडियाज फर्स्ट आर्मी एंथोलॉजी @अनएकेडमी प्रस्तुत करता है ब्रेवहार्ट्स : द अनटोल्ड स्टोरीज आॅफ हीरोज।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत ने अपनी नयी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंगना रनौत की इमरजेंसी की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर पेश करेंगी। इस फिल्म को रितेश शाह लिख रहें हैं। कंगना इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रनौत ने बताया, हमने काफी रिसर्च की है। इमरजेंसी का जो मुद्दा है, वह तब मीडिया सेंसरिंग में दबा दिया गया था। तो हमारी फिल्म उस पर आधारित है। इमरजेंसी का फेज राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से बेहद एक्साइटिंग माना जाएगा। वह इसलिए कि तब एक महिला प्रधानमंत्री थी। वक्त के हिसाब से अच्छाई और बुराई का आइडिया भी बदलता है। पर एक चीज तो हम डिनाय नहीं कर सकते कि वो सबसे पावरफुल राजनीतिक हस्ती तो थीं। उस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया और तीन बार पीएम रहीं। वो भी इमरजेंसी के बाद तो वो क्या हस्ती थीं, वह हम दिखाएंगे। उनके पावर के साथ-साथ कैसे तब देश में इमरजेंसी की घटना हुई, वह सब भी हम हमारी फिल्म में देखने को मिलेगा।
एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज, पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान शेर-दिल थे और उनके साहस की कोई सीमा नहीं थी। देखें हिंदुस्तान का शेर एक्शन में। ट्रेलर का अभी अनुभव करें और पूरी फिल्म केवल थिएटर में देखें। पृथ्वीराज 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। अपने नजदीकी थिएटर्स में वाईआरएफके 50 साल पूरे होने के साथ-साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान का भी जश्न मनाएं।
एबीएन डेस्क। कृति सैनन ने अपना फिटनेस ब्रांड द ट्राइब लांच किया है। कृति सैनन ने बिजनेसवुमन के रूप में अपनी नई जर्नी की अनाउंसमेंट की है। कृति सैनन ने फिटनेस कॉम्यूनिटी में इन्वेस्ट करते हुए द ट्राइब ब्रांड को लॉन्च किया है। कृति सैनन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनके तीन ट्रेनर्स और को-फाउंडर रोबिन बहल, करण साहनी और अनुष्का नंदिनी नजर आ रहे हैं। कृति ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, वे कहते हैं कि आपका वाइब आपके ट्राइब को आकर्षित करता है। मैं हमेशा ऐसी इंसान रही हूं जो लोगों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है जिन पर मैं वास्तव में विश्वास करती हूं और आज ठीक उसी के लिए खड़ी हूं। कृति सैनन ने लिखा, आठ साल पहले, मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर के रूप में अपना सफर उन लोगों की मदद से शुरू किया, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे उड़ने के लिए पंख दिए। आज, आठ साल बाद, ठीक उसी दिन, मैं अपने तीन कमाल के को-फाउंडर्स अनुष्का नंदनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक एंटरप्रेन्योर के रूप में अपनी जर्नी की अनाउंसमेंट करते हुए एक्साइटेड फील कर रही हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट द ट्राइब लॉन्च कर रहे हैं।लॉकडाउन में जब जिम बंद थे, तब रॉबिन, करण और अनुष्का ने ही फिट रहने में उनका साथ दिया था। फिट रहने के लिए आपको प्रेरणा, सही मार्गदर्शन और एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपकी एक्सरसाइज को मजेदार बना सके।
एबीएन डेस्क। मशहूर फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज का मुंबई के लीलावती अस्पताल में शनिवार शाम निधन हो गया। कोलकाता के मूल निवासी मोहम्मद रियाज ने अपने निकट संबंधी और कानपुर के मूल निवासी मुशीर आलम के साथ मिलकर फिल्म निर्माण कंपनी मुशीर रियाज प्रोडक्शंस बैनर की स्थापना की और 70 व 80 के दशक के सुपर सितारों के साथ तमाम हिट फिल्में बनाई। वह 74 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मुशीर रियाज प्रोडक्शंस के मुशीर आलम का ताल्लुक कानपुर से था और वह वहां के बड़े चमड़ा कारोबारी रहे। मुशीर आलम का निधन तीन साल पहले हुआ था। मुशीर रियाज प्रोडक्शंस का हिंदी सिनेमा में एक समय में जलवा रहा है। उनके दफ्तर में उस समय के बड़े सितारों और दिग्गज निर्देशकों की महफिलें जमा करती थी। मुशीर आलम और मोहम्मद रियाज ने मिलकर जो फिल्में बनाईं, उनमें राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर जैसे सितारों की फिल्में शामिल हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मोहम्मद रियाज ने अपने रिश्तेदार और पार्टनर मुशीर आलम के साथ मिलकर सफर (1970), महबूबा (1976), बैराग (1976), अपने पराये (1980), राजपूत (1982), शक्ति (1982), जबरदस्त (1985), समुंदर (1986), कमांडो (1988), अकेला (1991) और विरासत (1997) शामिल हैं।
एबीएन डेस्क। सलमान खान सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म नो एंट्री का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री बनाने जा रहे हैं। अनीस बज्मी ने बताया है कि भूल भुलैया 2 की रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री है। इसके लिए उन्हें सलमान खान से भी हरी झंडी मिल गई है। अनीस बज्मी ने बताया है कि सलमान खान और सलीम खान को नो एंट्री में एंट्री की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि नो एंट्री के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा। नो एंट्री में एंट्री में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। इन तीनों की जोड़ी नो एंट्री में भी थी। अनीस बज्मी ने बताया, मेरी अगली फिल्म नो एंट्री में एंट्री होगी। हाल ही मैं सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है। हाल ही मैंने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें पसंद आई। नो एंट्री में एंट्री पर काम शुरू हो गया है। 50 फिल्में लिखने के बाद मेरा मकसद अच्छा काम करने और अच्छी फिल्में बनाने का है। नो एंट्री में एंट्री कमाल की एंटरटेनर होगी। अनीस बज्मी ने बताया कि सीक्वल की कहानी का एक बेसिक आइडिया उनके पास काफी साल से था, लेकिन वह उसे स्क्रीनप्ले में तब्दील नहीं कर पाए थे। इसीलिए दूसरे पार्ट यानी नो एंट्री में एंट्री को बनने में इतना वक्त लगा।
एबीएन डेस्क। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी आने वाली पृथ्वीराज के लिये घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी सीखी है। मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। मानुषी छिल्लर ने बताया, पृथ्वीराज की तैयारियों के दौरान उनका लंबा और बेहद व्यस्त प्रिपरेशन शेड्यूल रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी क्लासिकल डांसिंग स्किल्स को निखारने के साथ ही घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी भी सीखी है। उन्होंने कहा, मेरा प्रिपरेशन शेड्यूल लंबा और इंटेंस रहा। आदि सर और मेरे निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश जी चाहते थे कि अपना पहला शॉट भी देने से पहले मैं उसकी तैयारी करूं और जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं कि मैंने कड़ी मेहनत की। मैं एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हूं और इस फिल्म ने मुझे अपनी डांसिंग स्किल्स को निखारने में मदद की, क्योंकि फिल्म में मेरे ऊपर तीन गाने हैं। मानुषी छिल्लर ने बताया, मुझे कोरियोग्राफी करना था, खासकर हद कर दे गाने में। यह एक खूबसूरत होली सॉन्ग है और इसके लिए मुझे परफेक्ट होने की जरूरत थी। और इस फैक्ट को दर्शकों को दिखाना भी था कि मैं अच्छा डांस कर सकती हूं। उम्मीद करती हूं कि मैं लोगों को यह दिखाने में कामयाब रही हूं कि मैं एक हार्ड-वर्किंग एक्टर हूं जो अपनी पहली फिल्म से परफेक्शन की तलाश कर रही है। बचपन में मैंने घुड़सवारी सीखी है। क्योंकि मेरे पिताजी मुझे और मेरे भाई-बहनों को घुड़सवारी कराने के लिए ले जाया करते थे। इसलिए मुझे इसके बेसिक्स पता थे, लेकिन मुझे कभी घोड़े को सरपट नहीं दौड़ाना पड़ा। फिल्म में मेरा घुड़सवारी का सीक्वेंस है, लेकिन मैं अक्षय सर के पीछे बैठी हूं। उस सीक्वेंस को करना दिलचस्प था। मैं आर्ट की स्टूडेंट हूं। मेरे लिए फिल्म के सेट पर हर दिन खास था, क्योंकि मैं बहुत कुछ सीख सकती थी और अगले दिन रिटर्न कर सकती थी।
एबीएन डेस्क। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। दिशा अक्सर फैंस के साथ वर्कआउट वीडियो शेयर कर अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती हैं। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिशा बिना किसी सपोर्ट के एक के बाद एक डेडलिफ्ट करते हुए नजर आ रही हैं। दिशा ने एक्सरासाइज खत्म करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए अपने दोनों मसल्स को बॉडी बिल्डर की तरह हवा में उठाकर पोज देती हुई दिख रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक दिशा की इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.