एबीएन डेस्क। संजय दत्त को हाल ही में अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म के सेट में एक दुखद एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा है। बता दें कि बुधवार को वह बेंगलुरु में फिल्म के सेट पर एक बम विस्फोट सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त को इस दुर्घटना के कारण कुछ चोटें आयी हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी तक बस संजू बाबा के ही जख्मी होने की खबर सामने आयी है। केडी-द डेविल के सेट पर संजय दत्त को लगी चोट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त ने केडी- द डेविल के लिए बेंगलुरु में एक बम विस्फोट सीन की शूटिंग के दौरान अपने हाथ, कोहनी और चेहरे को घायल कर लिया है। इस हादसे ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया और हादसे के बाद काफी देर तक शूटिंग रुकी रही। हालांकि, एक्सीडेंट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड पर हुई और सौभाग्य से संजय दत्त अब चोटों से उबर रहे हैं। संजू बाबा के फैंस उनके जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फिल्म केडी- द डेविल में संजय दत्त की भूमिका के बारे में बात करें तो, संजय दत्त केडी-द डेविल में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी भी सैंडलवुड में वापसी कर रही हैं, जिसमें वह सत्यवती की भूमिका निभा रही हैं। केडी- द डेविल का निर्देशन प्रेम कर रहे हैं। साथ ही यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जायेगी। जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि, संजय दत्त ने यश-स्टारर केजीएफ : चैप्टर 2 में मुख्य विलेन, अधीरा की भूमिका निभाई थी। उनके प्रदर्शन को सभी ने पसंद किया था। इसके अलावा, संजय दत्त द गुड महाराजा, घुड़चड़ी, लियो और बाप में भी नजर आने वाले हैं।
कॉलर ने पुलिस को बताई तारीख एबीएन डेस्क। अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक बार फिर से मुंबई पुलिस के पास सलमान खान को धमकी देने वाला फोन आया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन आया था। पुलिस कॉलर की तलाश में जुटी हुई है। यह धमकी ऐसे समय में दी गई है जब सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान के प्रमोशन में लगे हुए हैं। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिलने के बाद हाल ही में सलमान खान ने बुलटे प्रूफ गाड़ी खरीदी है। इस बार धमकी देने वाले ने दावा किया है कि वह 30 तारीख को सलमान खान को मारेगा। इससे पहले सलमान खान को गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी वाला मेल मिला था। बाद में पता चला था कि इस मेल का कनेक्शन यूके से है। ईमेल में जो नंबर लगा था वह यूके का था। धमकी देने वाले शख्स ने मुंबई पुलिस को अपना नाम रॉकी भाई बताया। उसने दावा किया कि वह जोधपुर का रहने वाला एक गोरक्षक है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धणकी मिलने के बाद ऐक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया है। सलमान खान और उनके परिवार को बीते कुछ महीनों से धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उनका परिवार सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस सलमान खाने के शेड्यूल में परिवर्तन भी करवाती है। सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में पुलिस उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती है। उनके इवेंट के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गयी थी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज हुई थी जो बॉक्स आफिस पर नकार दी गयी। इसके बाद से खबरें आने लगी कि आमिर ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है।बताया जा रहा है कि आमिर जल्द ही किसी एक्शन फिल्म में काम करने नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने धूम 3, गजनी, सरफरोश और गुलाम जैसी एक्शन पर आधारित फिल्मों में काम किया है। बताया जा रहा है कि आमिर कई एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने यश राज फिल्म्स से भी बात की है। यदि सबकुछ सही रहा तो आमिर बहुत जल्द एक्शन फिल्म में नजर आयेंगे।
एबीएन डेस्क। अयान मुखर्जी ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म वॉर 2 को निर्देशित करेंगे। अयान मुखर्जी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र बनायी है। अयान मुखर्जी अब ऋतिक रौशन की आने वाली फिल्म वॉर 2 को निर्देशित करने जा रहे हैं।इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने दी है।तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिये फिल्म वार 2 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, सबसे बड़ा अपडेट.. वाईआरएफ की वॉर 2 को अब अयान मुखर्जी निर्देशित करेंगे। ऋतिक रोशन इस फिल्म के लिए भी कंफर्म हो गये हैं। आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को इस फिल्म के लिए ऑफिशियली भी साइन कर लिया है।
जमशेदपुर पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कुछ ऐसा कहा कि फैंस झूम पड़ेएबीएन डेस्क। धड़कन गर्ल और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज एक निजी कार्यकर्म में भाग लेने जमशेदपुर पहुंची। वह बिस्टूपुर स्थित एक ज्वेलर्स शो रूम का उद्घाटन करने आयी थी। इस दौरान ज्वेलरी हाउस के बाहर काफी संख्या में उनके फैंस खड़े थे। ज्वेलरी हाउस के बाहर खड़े अपने फैंस का उन्होंने अभिवादन किया और कहा कि इस शहर में वह पहली बार आयीं हैं। ये शहर काफी प्यारा शहर है, साथ में यहां के लोग भी काफी प्यारे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुरा के दिल मेरा जमशेदपुर चला। करीब एक घंटा रहने के बाद वह रांची के लिए प्रस्थान कर गयीं। वहां से वह मुंबई चली जायेंगी।
एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की अहम भूमिका है। नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जवान में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि जवान में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने पठान में किया था। नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में बिल्ला में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब जवान की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है। फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखायी देंगी। फिल्म जवान इस साल 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में काम करने की वजह बतायी है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते भी खराब हो गये थे। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में काम की शुरूआत म्यूजिक के साथ की थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पहली बार अंजुला आचार्य ने एक म्यूजिक वीडियो में देखा था। इसके बाद उन्होंने सात खून माफ की शूटिंग के दौरान कॉन्टैक्ट किया और पूछा कि क्या वह अमेरिका में म्यूजिक करियर बनाने में दिलचस्पी लेगी। प्रियंका ने कहा कि बॉलीवुड में एक किनारे कर दिया गया था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, लोगों के साथ मेरी अनबन हो रही थी, मैं इस तरह का खेल खेलना नहीं जानती हूं इसलिए मैं उनकी राजनीति से थक गई थी और मैंने फैसला किया कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। प्रियंका ने कहा, लोगों ने मुझे दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने का मौका दिया।मैं उन फिल्मों के लिए तरस नहीं रही थी, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे कुछ लोगों और क्लबों के साथ कॉन्टैक्ट बनाने की जरुरत थी। इसके लिए बहुत मेहनत करनी थी और तब तक मैं काफी काम कर चुकी थी, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे ये सब करना चाहिए। तो जब मुझे गाने का आफर मिला तो मैंने कहा कि कुछ भी हो मैं अमेरिका जा रही हूं बस।
एबीएन डेस्क। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म में कहा था हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहीं से शुरू होती है... बिग बी की ये लाइन इस वक्त उनकी लाइफ पर काफी सेट बैठ रही है। दरअसल, अमिताभ इस वक्त घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी इंजरी की वजह से प्रोजेक्ट के की पूरी शूटिंग रुक चुकी है। फिल्म मेकर्स ने हाल में एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए जानकारी दी। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा कि बच्चन सर नेक्स्ट शेड्यूल में हमारे साथ काम शुरू करेंगे। फिलहाल वह रिकवर कर रहे हैं।प्रोजेक्ट के के प्रोड्यूसर स्वप्न दत्त ने बताया कि बिग बी अभी अपनी इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। वह इस हालत में नहीं कि तुरंत काम शुरू करवा दिया जाये। इसलिए जब वह ठीक हो जायेंगे तब ही काम आगे बढ़ेगा। बता दें कि इस पिल्म में बिग बी के अलावा बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेज भी हैं। दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी इस फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं और अब सभी को शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। घायल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने फैन्स से अपील की थी कि वे मिलने के लिए जलसा ना पहुंचे क्योंकि वे खुद बाहर नहीं आ पायेंगे। हालांकि फैन्स तो वहां पहुंचते ही रहे। लेकिन जब बिग बी को ठीक महसूस हुआ तो उन्होंने भी कोशिश की। बिग ने अपने ब्लॉग में बताया कि जलसा के बाहर फैन थे। वह अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए एक छोटे टेबल पर चढ़े। बिग बी ने लिखा, कि फैन्स से दूर रहना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। हर फैन बहुत अहम है...वो हैं तभी तो हम हैं। अब बिग बी की आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें बिग बी के साथ प्रभास भी अहम रोल में हैं। प्रोजेक्ट के तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। वह वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंट्र होटल में ठहरी थीं। यहीं उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भदोही की रहने वाली आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने वीरों के वीर, कसम पैदा करने वाले की-2 जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उनके इस तरह अचानक आत्महत्या करने की खबर से सभी हैरान हैं। अभी तक वजह सामने नहीं आ पायी है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।आकांक्षा अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वाराणसी गयी हुई थीं। वहां उनका अच्छा खासा काम चल रहा था कि अचानक सुसाइड की खबर से सबको हैरान कर दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने होटल जाकर अपनी जिंदगी खत्म कर लेने का फैसला किया। इस तरह के तमाम सवाल इस वक्त उनके परिवार और करीबियों के दिमाग में घूम रहे हैं। इंतजार है कि पुलिस मामले की तफ्तीश करे और इससे जुड़े दूसरे पॉइंट सामने आयें।आकांक्षा ने साल 2019 में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म मेरी जंग मेरा फैसला थी। उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन अपने छोटे से रोल में आकांक्षा ने साबित कर दिया था कि वह हीरोइन मटीरियल हैं। लव लाइफ की बात करें तो उनके नाम के चर्चे समर सिंह के साथ रहे। इस साल यानी कि 2023 में वैलेंटाइन डे के मौके पर आकांक्षा ने समर और अपनी तस्वीरें शेयर कर रिश्ती की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की थी।आकांक्षा ने 25 मार्च को एक पोस्टर शेयर किया था। इसमें वह पवन सिंह के साथ नजर आ रही थीं। उनका नया गाना ये आरा कभी हारा नहीं आज 26 मार्च को रिलीज होने वाला था। लेकिन इससे पहले ही आकांक्षा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.