Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
सनी देओल निभायेंगे महाराणा प्रताप का किरदार
Published / 2023-05-05 19:00:41
सनी देओल निभायेंगे महाराणा प्रताप का किरदार

एबीएन डेस्क। सनी देओल सिल्वर स्क्रीन पर महाराणा प्रताप का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि सनी देओल जल्द ही महाराणा प्रताप पर आधारित एक फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन विक्की राणावात करने वाले हैं। विक्की खुद महाराणा प्रताप की भूमि मेवाड़ से ताल्लुक रखते हैं। विकी अपने करियर में कई फिल्में, टीवी शोज और डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि सनी को ये रोल पसंद आया है और गदर 2 की रिलीज के बाद वह इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं।

गजनी 2 में काम करते दिखेंगे आमिर खान!
Published / 2023-05-04 21:09:37
गजनी 2 में काम करते दिखेंगे आमिर खान!

एबीएन डेस्क। आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म गजनी के सीक्वल गजनी 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रखा है। ठग्स आॅफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। चर्चा है कि आमिर खान इन दिनों दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के साथ मिलकर अगली फिल्मों पर चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर अल्लू अरविंद ने आमिर खान के साथ गजनी 2 को लेकर एक विचार साझा किया है। फिल्म गजनी में आमिर खान ने बिजनेसमैन संजय सिंघानिया का किरदार निभाया था। फिल्म गजनी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। निर्माता अल्लू अरविंद ने संजय सिंघानिया के इसी किरदार को आगे लेकर गजनी 2 की भूमिका बनाई है, जिसके लिए आमिर खान से चर्चा चल रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही इसे लेकर मेकर्स एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

शिवोहम बने बिग बी के नये फिटनेस ट्रेनर
Published / 2023-05-02 19:25:29
शिवोहम बने बिग बी के नये फिटनेस ट्रेनर

अमिताभ बच्चन ने हायर किया नया फिटनेस इंस्ट्रक्टर एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन हाल ही में अपनी इंजरी से रिकवर होकर काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच अमिताभ ने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए नया फिटनेस ट्रेनर शिवोहम को हायर कर लिया हैं। शिवोहम रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन, जैकलीन फर्नांडीस और आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्स को ट्रेन कर चुके हैं। शिवोहम ने अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की,जिसमें वह उनके साथ पोज देते नजर आ रहे थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब द वन एंड ओनली मिस्टर अमिताभ बच्चन अपनी फिटनेस और तंदुरुस्ती के लिए आपसे ट्रेनिंग लेने के लिए राजी हो जाते हैं। यह एक फिटनेस कोच के रूप में अपने प्रोफेशन के लिए सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। ट्रेनिंग हमारी लाइफ स्टाइल का हिस्सा है। इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। इसके लिए मिस्टर बच्चन से बड़ा सबूत कुछ भी नहीं है। मुझ पर भरोसा करने और मुझे अपना फिजिकल फिटनेस कोच बनने की इजाजत देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, सर। मेरी सिफारिश करने और हमेशा मुझपर विश्वास करने के लिए मेरे प्यार वृंदा को धन्यवाद।

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को मिला ब्लू टिक
Published / 2023-04-22 21:11:49
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को मिला ब्लू टिक

एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर ब्लू टिक फिर से मिल गया है। ट्विटर ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म से वेरिफाइड यूजर्स के ब्लू टिक हटा लिए । ट्विटर ने कहा है कि उन्होंने सिर्फ ऐसे लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटाए हैं जिन्होंने ब्लू प्लान नहीं खरीदा था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने पैसे भर दिये हैं, उन्हें उनका ब्लू टिक वापस दे दिया जाये। अब अमिताभ बच्चन को ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक वापस मिल गया है। ब्लू टिक वापस मिलने पर अमिताभ ने ट्विटर सीइओ एलन मस्क को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- ऐ मस्क भैया! बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाये का मन करत है हमार! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज बड़ी है मस्क मस्क तू चीज बड़ी है मस्क!

छह से अधिक भाषा बोल सकती है पूजा हेगड़े
Published / 2023-04-21 20:21:35
छह से अधिक भाषा बोल सकती है पूजा हेगड़े

एबीएन डेस्क। फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि वह छह से अधिक भाषा बोल सकती है। पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी का जान का प्रमोशन मे व्यस्त है। पूजा हेगड़ ने बताया कि वह छह से अधिक भाषाएं बोल सकती है। पूजा हेगड़े ने बताया कि वह अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, तुलु ,कन्नड़ तमिल और मराठी बोल सकती है। उन्होने कहा, मेरे लिए, उन भाषाओं को जानना महत्वपूर्ण है जिनमें मैं काम करती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यह मुझे एक बेहतर अभिनेत्री बनाता है।

मेरिट को रखा जाये कास्टिंग की अहर्ता : प्रियंका चोपड़ा
Published / 2023-04-19 18:01:18
मेरिट को रखा जाये कास्टिंग की अहर्ता : प्रियंका चोपड़ा

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा का कहना है कि कोई कैंप बॉलीवुड पर राज नहीं कर सकता और मेरिट के आधार पर कास्टिंग होनी चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बॉलीवुड में लोगों का चुनाव मेरिट के आधार पर होना चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर। कोई कैंप बॉलीवुड और फिल्मों पर राज नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 5-10 सालों में फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव हुए हैं। इंडस्ट्री में बाहर से काफी टैलेंटेड लोग आ रहे हैं। फिल्मों में कास्टिंग योग्यता के आधार पर होनी चाहिए न कि पॉलिटिक्स के आधार पर। कोई भी कैप बॉलीवुड या कास्टिंग को लेकर रूल नहीं कर सकता। फिल्मों में कास्टिंग इस आधार पर भी होनी चाहिए कि आपकी आडियंस क्या देखना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी इंटरनेशनल सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। सिटाडेल का प्रीमियर 28 अप्रैल को किया जाएगा। सिटाडेल को 06 एपिसोड में तैयार किया गया है।

छत्रपति में काम करेंगी नुसरत भरुचा
Published / 2023-04-17 23:51:11
छत्रपति में काम करेंगी नुसरत भरुचा

एबीएन डेस्क। फिल्म छत्रपति से श्रीनिवास बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है। नुसरत भरूचा ने कहा, मैं बेहद उत्साहित हूं, लेकिन थोड़ी सी नर्वस भी हूं क्यूंकि यह मेरी पहली पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है और मेरे लिए छत्रपति से बेहतर फिल्म नहीं हो सकती है। फिल्म से जुड़े कलाकार, टेक्निशियंस और मेरे को स्टार श्रीनिवास के साथ काम कर के बेहद उत्साहित हूं।श्रीनिवास ने कहा, नुसरत के साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। मैं उनका शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए बहुत ही कंफर्टेबल फील करवाया। छत्रपति हमारे लिए बहुत खास हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक 12 मई को रिलीज़ होनेवाली इस फिल्म को पसंद करेंगे।वीवी विनायक द्वारा निर्देशित और वी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत छत्रपति, एसएस राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोल में नजर आये थे। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज होगी।

नंदिनी गुप्ता बनीं फेमिना मिस इंडिया
Published / 2023-04-16 12:43:14
नंदिनी गुप्ता बनीं फेमिना मिस इंडिया

एबीएन डेस्क। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन में कोटा की नंदिनी गुप्ता विजेता बनीं। साथ ही नंदिनी ने अगले साल आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड कंपटीशन के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है। नंदिनी के फेमिना मिस इंडिया चुने जाने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। उसके माता-पिता और छोटी बहन उनके साथ मणिपुर में ही है, जबकि अन्य परिजन कोटा में काफी खुश हैं। नंदनी गुप्ता अपने परिवार के साथ कोटा जिले के रामपुरा इलाके में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में रहती हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता बिल्डर के साथ खेती भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहणी हैं, वहीं, छोटी बहन अनन्या गुप्ता अभी पढ़ रही है।नंदनी खुद मुंबई से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की छात्रा हैं। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित मिशनरी स्कूल की। नंदनी की इस सफलता में परिवार काफी सहयोग रहा, जिसके बाद नंदिनी आज फेमिना मिस इंडिया बनीं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता का कहना हैं कि बीते 45 दिनों से ये प्रतियोगिता चल रही थी। इसे टूरिस्ट डिपार्टमेंट मणिपुर ने आयोजित किया था। शनिवार रात को फैसला हुआ और नंदिनी विजेता घोषित हुई।नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता का कहना है कि नंदिनी ने 3 से 4 साल की उम्र में ही अपने आप को फेमिना मिस इंडिया जैसे कंपटीशन में शामिल होने का सपना देख लिया था। तब से ही वह कैटवॉक और टीवी पर ऐसे कार्यक्रम देखकर उत्साहित होती रहती थीं। उसने इसके लिए कड़ी मेहनत करना भी शुरू कर दिया। उसने अपनी मेहनत जारी रखी और उम्र 10 से 12 होने पर तो उसने अपना इरादा बिल्कुल ही पक्का कर लिया कि इसमें पार्टिसिपेट जरूर करना है, चाहे जो भी निर्णय हो। इसके बाद वह लगातार इस पर फोकस होकर काम करने लगी, हालांकि उसने किसी तरह की कोई क्लासेज या ट्रेनिंग नहीं ली है।

आज होगा फेमिना मिस इंडिया रुपाली भूषण का जोरदार स्वागत
Published / 2023-04-14 20:32:05
आज होगा फेमिना मिस इंडिया रुपाली भूषण का जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, हजारीबाग। फेमिना मिस इंडिया 2021-22 की फाइन लिस्ट रुपाली भूषण शुक्रवार को हजारीबाग पहुंच रही है। इस अवसर पर तरंग ग्रुप हजारीबाग एवं संस्कृति कर्मी डा प्रह्लाद सिंह के साथ संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से प्रधान कैफेटेरिया स्थित वैभवी बैंक्वेट हाल में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रुपाली हजारीबाग शहर के खिरगांव के सरका की रहने वाली है। वे विवेकानंद स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। रुपाली इन तेलुगु सिनेमा में काम कर रही हैं। फेमिना मिस इंडिया 2020-21 के टॉप 15 में पहुंचने के बाद रुपाली पहली बार अपने शहर हजारीबाग आ रही हैं। फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2020-21 के साथ मिस बिहार 2017 का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,086