Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 58
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

बिजनेस

View All
आॅल टाइम हाई पर शेयर बाजार
Published / 2022-11-28 18:41:01
आॅल टाइम हाई पर शेयर बाजार

सेंसेक्स पहली बार 62600 के पार, निफ्टी भी 18600 के ऊपर  एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई और एनएसई निफ्टी 50 सोमवार को नए आॅल टाइम हाई पर पहुंचे। जहां सेंसेक्स 347.9 अंक या 0.56% बढ़कर 62,686.84 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी इंडेक्स 90 अंक चढ़कर 18,611.05 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी मामूली हरे निशान में कारोबार करता दिखा। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सेंसेक्स में 3% से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे। हरे निशान पर कारोबार कर रहे निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स लाभ से नुकसान के बीच स्थानांतरित हुए। निफ्टी मेटल में सबसे बड़ी गिरावट (1.15%) की  दिखी।  इस बीच  निफ्टी आॅयल एंड गैस 2.19% चढ़ा।  निफ्टी स्मॉलकैप 100 1.07% और निफ्टी मिडकैप 100 0.72% चढ़े हैं। वहीं, इंडिया श्क 1.85% की वृद्धि के साथ 13.58 पर है। 1986 में 100 पॉइंट से शुरू हुआ सेंसेक्स अब 62600 के पार सेंसेक्स की शुरुआत 1986 में हुई थी। उस समय इसका बेस ईयर 1978-79 को रखते हुए इसमें 100 बेस प्वाइंट से कारोबार शुरू किया गया था। वर्ष 1990 के जुलाई महीने में यह आंकड़ा बढ़कर 1000 पॉइंट पर पहुंचा। उसके बाद वर्ष 1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद एफडीआई के दरवाजे खुले और विदेशी निवेश भारत आने लगा। इसका फायदा सेंसेक्स को मिला और यह लगातार ऊंचाई छूता रहा। सोमवार की सुबह लाल निशान पर खुला था बाजार इससे पहले घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सोमवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 277 अंकों तक की गिरावट दिखी। वहीं, निफ्टी भी मामूली रूप से कमजोर होकर 18500 के नीचे पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 43.35 अंकों की गिरावट के साथ 62250 अंकों पर जबकि निफ्टी आठ अंकों की कमजोरी के साथ 18505 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 277 अंकों की गिरावट के साथ 62016 के स्तर पर, निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18430 के स्तर पर खुला। वहीं बैंक निफ्टी में 226 अंकों की गिरावट के साथ 42757 के स्तर पर कारोबार शुरू हुआ। हालांकि शुरूआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी दिख रही है। डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट आई और यह 8 पैसे की गिरावट के साथ 81.77 के स्तर पर ओपन हुआ। शुक्रवार को रुपया 81.69 के स्तर पर क्लोज हुआ था।

पेट्रोल-डीजल : कीमतों में कोई बदलाव नहीं, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब
Published / 2022-11-26 10:56:48
पेट्रोल-डीजल : कीमतों में कोई बदलाव नहीं, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब

एबीएन बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी की गिरावट के साथ 84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.71 डॉलर यानी 2.00 फीसदी की गिरावट के साथ 83.63 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1.66 डॉलर यानी 2.13 फीसदी लुढ़कर 78.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

फोन पे-जेस्टमनी अधिग्रहण... 200 से 300 मिलियन डॉलर में डील संभव
Published / 2022-11-25 18:18:04
फोन पे-जेस्टमनी अधिग्रहण... 200 से 300 मिलियन डॉलर में डील संभव

एबीएन सेंट्रल डेस्क। डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी फोनपे बाय-नाउ-पे-लेटर (बीएनपीएल) कंपनी व फिनटेक स्टार्टअप जेस्टमनी का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत कर रही है, मीडिया रिपोर्ट्स इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने इसकी पुष्टि की है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सौदा करीब 200 मिलियन डॉलर से 300 मिलियन डॉलर के बीच के वैल्यूशन पर हो सकती है। इसका मसौदा तैयार किया जा रहा है और आने वाले दो से तीन हफ्ते में इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। बता दें कि 2015 में स्थापित कंपनी जेस्टमनी अब तक पेयू, जिप, रिबिट कैपिटल, क्वोना कैपिटल, श्याओमी, ओमिडयार नेटवर्क, गोल्डमैन सैक्स सहित प्रमुख निवेशकों से लगभग 140 मिलियन डॉलर जुटा चुकी है। वित्त वर्ष 2022 के दौरान जेस्टमनी का राजस्व वित्त वर्ष 2021 के "89 करोड़ की तुलना में बढ़कर "145 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी का घाटा भी एक साल पहले के "125.8 करोड़ से बढ़कर "398.8 करोड़ हो गया है। 

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब
Published / 2022-11-24 10:26:26
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने के बावजूद कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब

एबीएन बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंड क्रूड 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी लुढ़क कर 77.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।

राहत की उम्मीद... 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है डीजल-पेट्रोल!
Published / 2022-11-22 22:33:08
राहत की उम्मीद... 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है डीजल-पेट्रोल!

एबीएन बिजनेस डेस्क। बीते 10 महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आॅयल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। जहां ब्रेंट क्रूड आॅयल की कीमत में 35 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली है और डब्ल्यूटीआई के दाम  में 38 फीसदी से ज्यादा की कमी आ चुकी है। जानकारों की मानें तो क्रूड आॅयल को लेकर जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है, आने वाले दिनों में ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई के दाम में 5 डॉलर की गिरावट आ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर पर आ जाएगा और भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट की संभावना बढ़ जायेगी। एक अनुमान के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है। बीते 10 महीनों की बात करें तो क्रूड आॅयल के दाम में 35 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। 7 मार्च को ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम 139.13 डॉलर प्रति बैरल के साथ हाई पर पहुंच गए थे। जो आज कारोबारी सत्र में 87.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम में 37 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जबकि डब्ल्यूटीआई के दाम 7 मार्च को 130.50 डॉलर प्रति बैरल के साथ हाई पर था जो 80.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस दौरान डब्ल्यूटीआई में 38 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।भारत अपनी जरुरत का 85 फीसदी क्रूड आॅयल का आयात करता है। इंटरनेशनल मार्केट मेूं क्रूड आॅयल के दाम कम होने का असर भारत में साफ देखने मिलता है। अनुज गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दो हफ्तों में ब्रेंट क्रूड आॅयल के दाम 82 डॉलर प्रति बैरल पर आता है तो देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिल सकती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की फेस आथेंटिकेशन के आधार ई-केवाइसी की शुरुआत
Published / 2022-11-22 18:07:32
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की फेस आथेंटिकेशन के आधार ई-केवाइसी की शुरुआत

यह सुविधा पूरे भारत में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के 5,00,000 बैंकिंग प्वाइंट्स पर उपलब्ध होगी  एबीएन नॉलेज डेस्क। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फेस आॅथेंटिकेशन-आधारित बचत बैंक खाता खोलने की शुरूआत के साथ डिजिटल समावेशन की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह सुविधा खाता खोलने की प्रक्रिया को और आसान बनायेगी, साथ ही ग्राहकों के लिए इसे सहज और सुविधाजनक बनायेगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक यह सुविधा देने वाला देश का पहला पेमेंट्स बैंक है। यह नई सुविधा बैंक के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को फेस आथेंटिकेशन ई-केवाइसी द्वारा खाता खोलने में मदद करेगी। यह यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया (यूआइडीएआइ) द्वारा विकसित नए मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके प्रोसेस किया जाता है, परिणामस्वरूप बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट को अब खाता खोलने के लिए सिर्फ एक स्मार्टफोन की जरूरत होगी। बैंक इस साल के अंत तक अपने सभी 500,000 बैंकिंग प्वाइंट्स पर यह सुविधा उपलब्ध करा देगा। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुब्रत बिस्वास ने इस लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम डिजिटल सेवाओं के अपने पैकेज को सबसे नवीनतम तकनीक के साथ मजबूत करने और अपने ग्राहकों को यूजर फ्रेंडली और बेहतर डिजिटल बैंकिंग तक पहुंच प्रदान करने में विश्वास करते हैं। यूआइडीएआइ के प्रयासों ने इस सुरक्षित प्रमाणीकरण प्रक्रिया को संभव बनाया है, जो देश में समावेशी बैंकिंग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शेयर मार्केट गिरा, सेंसेक्स 604 अंक तक लुढ़का
Published / 2022-11-21 22:56:26
शेयर मार्केट गिरा, सेंसेक्स 604 अंक तक लुढ़का

एबीएन बिजनेस डेस्क। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चक्कर में जमकर बिकवाली हुई। कारोबार की शुरूआत से ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक दिन भर लाल निशान में कारोबार करते रहे। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके शेयर बाजार को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन बाजार संभलने की जगह लगातार गिरता चला गया। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।दिन भर के कारोबार में रियल्टी, एनर्जी और आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा।इसी तरह आॅटोमोबाइल, मेटल और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयर भी दबाव में ही कारोबार करते रहे। हालांकि चौतरफा दबाव के बावजूद पीएसयू बैंक के ज्यादातर शेयरों ने शानदार मजबूती दिखाई। आज के कारोबार में मिडकैप शेयरों में भी निचले स्तर से अच्छी रिकवरी होती नजर आई।पूरे दिन के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,015 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 732 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद हुए, वहीं 1,283 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 8 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 22 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में बंद हुए।कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरूआत की। ये सूचकांक 207.15 अंक टूट कर 61,456.33 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स भी तेजी से नीचे गिरने लगा। पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 546.49 अंक की गिरावट के साथ 61,116.99 अंक तक पहुंच गया।हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में मामूली खरीदारी शुरू हुई, जिससे सेंसेक्स निचले स्तर से रिकवरी करता नजर आया। खरीदारी का ये दौर कुछ ही देर चला, इसके बाद बाजार में फिर बिकवाली शुरू हो गई। पूरे दिन के कारोबार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसकी वजह से दोपहर 1 बजे के थोड़ी देर बाद सेंसेक्स 604.15 अंक गिरकर आज के सबसे निचले स्तर 61,059.33 अंक तक पहुंच गया। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में एक बार फिर खरीदार एक्टिव होते नजर आए, जिसके कारण ये सूचकांक निचले स्तर से मामूली रिकवरी करके 518.64 अंक की गिरावट के साथ 61,144.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 61.25 अंक की कमजोरी के साथ 18,246.40 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक भी नीचे गिरने लगा। आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 160.80 अंक गिरकर 18,146.85 अंक तक पहुंच गया। आधे घंटे के कारोबार के बाद हुई मामूली लिवाली से निफ्टी की स्थिति में भी थोड़ा सुधार होता नजर आया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर बिकवाली का दबाव बन गया।आज दिन भर बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा। बीच-बीच में खरीदारों ने मामूली खरीदारी करके बाजार को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन पूरे दिन के कारोबार में बिकवाल लगातार हावी रहे। चौतरफा बिकवाली के दबाव की वजह से निफ्टी दोपहर 1 बजे के करीब 174.30 अंक टूट कर 18,133.35 अंक तक गिर गया। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में बाजार में हुई मामूली खरीदारी के कारण इस सूचकांक ने निचले स्तर से थोड़ा ऊपर उठकर 147.70 अंक की कमजोरी के साथ 18,159.95 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।बाजार में दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल 2.04 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.66 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.26 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.92 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर ओएनजीसी 4.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.95 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.84 प्रतिशत, एचडीएफसी 1.81 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कार भारत में लॉन्च
Published / 2022-11-19 22:57:43
सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक कार भारत में लॉन्च

कीमत 5 लाख से भी कम, फीचर्स भी हैं शानदार एबीएन बिजनेस डेस्क। भारत में अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कार का क्रेज बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि अब कई बड़ी कंपनियां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों को उतारने की तैयारी में है। इन सब के बीच भारत की सबसे कम दाम की इलेक्ट्रिक कार बाजार में लॉन्च हो गई है।कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। आश्चर्य की बात तो यह भी है कि इस कार की कीमत 5 लाख से भी कम है। हालांकि, इसके लिए एक कंपनी ने एक कंडीशन लगा रखी है। कंपनी ने बताया है कि पांच लाख से कम की यह आकर्षक कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए ही है। माना जा रहा है कि यह कार एमजी मोटर की सबसे छोटी इलेक्ट्रॉनिक कार एटीवी को टक्कर देगी। ताजा जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रॉनिक कार के लिए कंपनी को 6000 बुकिंग भी मिल चुकी है। आॅफिशियल वेबसाइट पर इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग के लिए आपको ज्यादा खर्च की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ 2000 रुपये में इसकी बुकिंग कराई जा सकती है। कार की व्हील बेस 2087 एमएम हैं। इसके साथ ही कार की  लंबाई 2915 एमएम और चौड़ाई 1157 एमएम है। यह कार नैनो कार से भी छोटी है। कंपनी की ओर से इसमें कई कलर की सुविधा दी गयी है। ब्रिलियंट व्हाइट, लीफ ग्रीन, मैजिस्टिक ब्लू, प्योर ब्लैक, रस्टिक चारकोल, विंटेज ब्राउन, पैशनेट रेड, पेपी आॅरेंज, स्पार्कल सिल्वर, फंकी यलो, रॉयल बेज भी शामिल है। यह कार असलियत में काफी छोटी है। कुल मिलाकर देखें तो ढटश् की यह कार 2 सीटर है। यानी कि इसमें सिर्फ दो लोग ही बैठ सकते हैं। हालांकि एक छोटे बच्चे को भी इसमें एडजस्ट किया जा सकता है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से एक कार चल सकती है। कंपनी के दावे के मुताबिक 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में यह 5 सेकंड लगाएगी। शहरों के हिसाब से इसे डिजाइन किया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम है। इसका ईवी कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम का है। कार छोटी है पर 3 फीचर्स इसमें दिए गए हैं। जैसे कि यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशन, रिमोट कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल, सुरक्षा के लिए एयर बैग और सीट बेल्ट भी है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कनेक्टेड स्मार्टफोन, म्यूजिक कंट्रोलर, कॉल कंट्रोल की भी सुविधा उपलब्ध है।

अर्थव्यवस्था मजबूत, 2022-23 में सात फीसदी आर्थिक वृद्धि की उम्मीद
Published / 2022-11-18 23:01:58
अर्थव्यवस्था मजबूत, 2022-23 में सात फीसदी आर्थिक वृद्धि की उम्मीद

एबीएन बिजनेस डेस्क। मुद्रास्फीति में कमी के संकेत मिलने के साथ ही घरेलू स्तर पर अर्थव्यवस्था में लचीलापन देखने को मिल रहा है और चालू वित्त वर्ष के दौरान सात प्रतिशत की वृद्धि हासिल की जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के एक लेख में यह बात कही गई। लेख के मुताबिक मजबूती के बावजूद अर्थव्यवस्था अभी भी वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील है। आरबीआई के ताजा बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह भी कहा गया कि वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में गिरावट का जोखिम बना हुआ है, वैश्विक वित्तीय स्थितियां सख्त होती जा रही हैं और बाजार की नकदी में कमी वित्तीय कीमतों में उतार-चढ़ाव को बढ़ा रही है। इसमें आगे कहा गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में आपूर्ति प्रतिक्रिया मजबूत हो रही है। लेख में कहा गया, सकल मुद्रास्फीति (हेडलाइन इंफ्लेशन) में कमी के संकेत दिखने के साथ ही घरेलू व्यापक आर्थिक परिदृश्य में मजबूती है, लेकिन यह वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील भी है।लेख के मुताबिक शहरी मांग मजबूत दिखाई दे रही है, जबकि ग्रामीण मांग कमजोर है, लेकिन हाल ही में इसमें तेजी आई है। लेख को आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के नेतृत्व में एक टीम ने तैयार किया है। आरबीआई ने कहा कि यह लेखकों की राय पर आधारित है तथा केंद्रीय बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। लेख के मुताबिक जीएसटी संग्रह, निर्यात जैसे प्रमुख आंकड़ों के आधार पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर जुलाई-सितंबर तिमाही में 6.1 प्रतिशत से 6.3 प्रतिशत के बीच रह सकती है। इसमें आगे कहा गया, अगर ऐसा होता है तो भारत 2022-23 में लगभग सात प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करेगा। तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में आपूर्ति प्रतिक्रिया मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े नवंबर के अंत तक जारी किये जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.