Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

बिजनेस

View All
शेयर मार्केट में लगातार गिरावट : सेंसेक्स 61,000 के नीचे पहुंचा
Published / 2022-12-22 18:47:20
शेयर मार्केट में लगातार गिरावट : सेंसेक्स 61,000 के नीचे पहुंचा

एबीएन बिजनेस डेस्क। सकारात्मक वैश्विक रुझानों के बावजूद प्रमुख शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख सके और बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीतिक समिति की बैठक का ब्योरा जारी हुआ था, जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ा। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त बरकरार नहीं रख सका और कारोबार के अंत में 241.02 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 60,826.22 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.75 अंक या 0.39 फीसदी गिरकर 18,127.35 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख भी घरेलू शेयर बाजारों में जोश भरने में विफल रहा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (टढउ) की बैठक का ब्योरा जारी होने से भी घरेलू बाजार में बिकवाली हुई, क्योंकि इसमें केंद्रीय बैंक ने कुछ सख्त टिप्पणियां की हैं। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस समय नीतिगत कार्रवाई को रोकने की गलती महंगी साबित हो सकती है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि मुद्रास्फीति के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और भारती एयरटेल फायदे में रहे। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी में नुकसान रहा। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट निचले स्तर पर बंद हुआ। मध्य सत्र के सौदों में यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 फीसदी चढ़कर 83.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,119.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जानें बोनस शेयर और कंपनियों के इसे जारी करने के प्रावधान
Published / 2022-12-22 08:55:30
जानें बोनस शेयर और कंपनियों के इसे जारी करने के प्रावधान

एबीएन बिजनेस डेस्क। बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है। बोनस शेयर एक कंपनी द्वारा तब जारी किए जाते हैं जब वह उस तिमाही के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के बावजूद धन की कमी के कारण अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान करने में सक्षम नहीं होती है। हम सब बोनस शेयर के बारे में सुनते होंगे, लेकिन कई लोगों को इसका मतलब नहीं पता होता है। क्या है इनका मतलब और कंपनियां क्यों करती हैं इन शब्दों का इस्तेमाल, आइए जानते हैं।बोनस शेयर क्या होते हैं : बोनस शेयर उन शेयरहोल्डर्स को जारी किये जाते है, जिनके पास पहले से ही उस कंपनी के शेयर्स होते हैं। बोनस यानी कि एक तरह का एक्स्ट्रा शेयर जिसे कंपनी जारी करती है और अपने शेयरहोल्डर्स को मुफ्त में देती है।आइये अब जानें कि कंपनियां बोनस शेयर क्यों जारी करती हैं : बोनस शेयर एक कंपनी द्वारा तब जारी किये जाते हैं जब वह उस तिमाही के लिए अच्छा मुनाफा कमाने के बावजूद धन की कमी के कारण अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान करने में सक्षम नहीं होती है। ऐसे में कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के बजाय बोनस शेयर जारी करती है।ये शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के आधार पर दिए जाते हैं। मौजूदा शेयरहोल्डर को बोनस शेयर जारी करने को मुनाफे का पूंजीकरण भी कहा जाता है क्योंकि यह कंपनी के मुनाफे से दिया जाता है।आइये अब जानें कि बोनस शेयरों की केलकुलेशन कैसे की जाती है : बोनस शेयर मौजूदा शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के अनुसार दिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर कोई कंपनी 2:1 के रेश्यो में बोनस शेयरों का एलान करती है, तो इसका मतलब होगा कि मौजूदा शेयरहोल्डर को प्रत्येक दो शेयरों पर एक बोनस शेयर मिलेगा। मान लीजिए कि एक शेयरहोल्डर के पास कंपनी के 1,000 शेयर हैं, तो जब कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी तो उसे 500 बोनस शेयर (1,000 *1/2 = 500) प्राप्त होंगे।बोनस शेयरों के फायदे : बोनस शेयर प्राप्त करने पर निवेशकों को कोई टैक्स देने की आवश्यकता नहीं होती है। यह कंपनी के लंबी अवधि के शेयरहोल्डर्स के लिए फायदेमंद है जो अपना निवेश बढ़ाना चाहते हैं। बोनस शेयर कंपनी के संचालन में निवेशकों के विश्वास को बढ़ाते हैं क्योंकि नकदी का उपयोग कंपनी द्वारा कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जाता है।साथ ही जब कंपनी भविष्य में लाभांश की घोषणा करती है, तो निवेशक को अधिक लाभांश प्राप्त होगा क्योंकि अब उसके पास बोनस शेयरों के कारण कंपनी में बड़ी संख्या में शेयर हैं।

अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत, पर वैश्विक कारणों का पड़ सकता है असर
Published / 2022-12-21 13:41:49
अर्थव्यवस्था पूरी तरह मजबूत, पर वैश्विक कारणों का पड़ सकता है असर

आरबीआई मुखिया ने क्रिप्टो पर फिर जतायी चिंताएबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर देश की इकोनॉमी पर एक बार फिर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि भारत की अंतर्निहित आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं, और आने वाले समय में भी इसके मजबूत बने रहने की संभावना है। हालांकि आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि देश के बाहरी कारक अर्थव्यवस्था को कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें जियो पॉलिटिकल तनाव और वैश्विक मंदी की आशंका शामिल हैं। भारत के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगला वित्तीय संकट निजी क्षेत्र के क्रिप्टोकरेंसी से आयेगा और उनका अभी भी मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह भी कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं है और व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम पैदा करता है। बीएफएसआई समिट को संबोधित करते हुए आरबीआई गर्वनर ने कहा कि वित्तीय स्थिरता के क्रिप्टोकरेंसी बेहद खतरनाक है। आरबीआई गर्वनर पहले भी कह चुके हैं कि इससे देश की व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

गिरावट से उबरा शेयर बाजार
Published / 2022-12-19 17:41:55
गिरावट से उबरा शेयर बाजार

एबीएन बिजनेस डेस्क। वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सीडी, ऊर्जा, एफएमसीजी, आॅटो और सर्विसेज समेत 18 समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरते हुए आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 468.38 अंक अर्थात 0.76 प्रतिशत की छलांग लगाकर 61806.19 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 151.45 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की उड़ान भरकर 18420.45 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.67 प्रतिशत चढ़कर 25,912.52 अंक और स्मॉलकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 29,602.03 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3781 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2118 में तेजी जबकि 1496 में गिरावट रही वहीं 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 42 कंपनियां हरे जबकि शेष आठ लाल निशान पर रहीं। बीएसई में 18 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.69, सीडी 0.94, ऊर्जा 0.93, एफएमसीजी 1.43, वित्तीय सेवाएं 0.87, इंडस्ट्रियल्स 0.68, दूरसंचार 0.66, यूटिलिटीज 0.87, आॅटो 1.67, बैंकिंग 0.54, कैपिटल गुड्स 0.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.73, धातु 0.91, तेल एवं गैस 0.80, पावर 0.94, रियल्टी 0.74 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.94 प्रतिशत चढ़ गये। अंतर्राष्ट्रीय स्तर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 और जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 1.05, हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.92 प्रतिशत गिर गया।

66,999 रुपये में मिलेगा देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25
Published / 2022-12-18 17:04:00
66,999 रुपये में मिलेगा देश का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25

एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय बाजार में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बड्डी 25 लॉन्च हो गया है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 66,999 रुपये है। बड्डी 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल को 999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू करेगी। कंपनी ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की आसान खरीद के लिए फाइनेंस में भी कई ऑप्शन दे रही है। इसमें आपको तत्काल लोन और नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहा है।रेवम्प मोटो कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48वी, 25एएच लिथियम-आयन बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 70 किमी की राइडिंग रेंज मिल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घण्टा है। आरएम बड्डी 25 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए किसी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसे 2 घंटे 45 मिनट में 0 से 100% तक फुल चार्ज किया जा सकता है। रेवम्प मोटो का दावा है कि बड्डी 25 को पूरी तरह से भारत में तैयार किया गया है और इसे महाराष्ट्र के ठाणे में कंपनी के फैसिलिटी में बनाया जायेगा। इसमें आगे की तरफ दोनों साइड हेडलाइट और पीछे की तरफ सर्कुलर टेल लाइट लगी है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और फंक्शन पर ऑटो हेडलाइट शामिल है। लॉन्च पर बोलते हुए कंपनी के संस्थापक और सीईओ प्रीतेश महाजन ने कहा कि लंबी और कठिन यात्रा के बाद, रेवैम्प को भारत का पहला ट्रांसफॉर्मेबल ईवी, आरएम बडी 25 लॉन्च करने पर गर्व है। इसमें इंसुलेटेड बॉक्स, कैरियर, सैडल बैग जैसी चीजों को 30 सेकंड से भी कम समय में जरूरत के मुताबिक स्वैप किया जा सकता है

कर कोष में उपकरों का 18 फीसदी योगदान
Published / 2022-12-17 23:24:19
कर कोष में उपकरों का 18 फीसदी योगदान

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्र सरकार की शुद्ध राजस्व प्राप्तियों में विभिन्न प्रकार के उपकरों के माध्यम से एकत्रित आय का हिस्सा वित्त वर्ष 2014 के 7.3 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 21 में 18.2 फीसदी हो गया है। संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में वित्त मंत्रालय ने सरकार द्वारा एकत्रित उपकर का विवरण साझा किया था।आंकड़े दर्शाते हैं कि वित्त वर्ष 14 में उपकर के रूप में 73,880 करोड़ रुपये जमा किए गए थे। यह उसी साल 10.14 लाख करोड़ रुपये की कुल राजस्व प्राप्ति का 7.3 फीसदी था। वित्त वर्ष 21 में, उप कर जमा बढ़कर 296,884 करोड़ रुपये हो गया (वस्तु एवं सेवा कर मुआवजा उपकर को छोड़कर)। यह उसी साल के 16.33 लाख करोड़ रुपये की कुल राजस्व प्राप्ति का 18.2 फीसदी है।व्यक्तिगत करदाताओं के लिए, उपकर अतिरिक्त नियमित करों की तरह होते हैं क्योंकि ये उनके कर के कुल बोझ को बढ़ाते हैं। हालांकि, उपकर केंद्र की कर कोष में जुड़ते हैं, लेकिन राज्यों को इसका हिस्सा नहीं मिलता है। जीएसटी लागू होने के बाद, राज्य अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए वित्त के स्रोत के रूप में केंद्रीय कर विचलन पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं। पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक में अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए केंद्र द्वारा उपकर लगाने के बढ़ते मामलों पर राज्य चिंता जता रहे थे। बैठक के दौरान, राज्यों ने केंद्र सरकार से उपकर को कर की मूल दरों में विलय करने का आग्रह किया ताकि राज्यों को करों के विचलन के दौरान उनका उचित हिस्सा प्राप्त हो सके। डॉ बीआर आंबेडकर स्कूल आॅफ इकनॉमिक्स यूनिवर्सिटी के कुलपति एन आर भानुमूर्ति कहते हैं कि उपकर और अधिभार को विभाज्य पूल में लाने की आवश्यकता है और इन्हें नियमित करों की तरह राज्यों के बीच वितरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समावेशन से, राज्यों को अपनी व्यय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए केंद्र की शुद्ध आय से विचलन का एक बड़ा हिस्सा मिलेगा।14वें वित्त आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि उपकर से एकत्रित राजस्व को विभाज्य पूल के तहत रखने के लिए एक संवैधानिक संशोधन लाया जाये। केंद्र अभी स्वास्थ्य और शिक्षा उपकर, पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, हाई-स्पीड डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर, राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क, कच्चे तेल पर उपकर, निर्यात पर उपकर, कृषि अवसंरचना और विकास उपकर और जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर जैसे उपकर एकत्र करता है।

सालाना 50 लाख से कम टर्नओवर वाले व्यवसायियों के लिए है कंपोजिशन स्कीम
Published / 2022-12-17 20:52:15
सालाना 50 लाख से कम टर्नओवर वाले व्यवसायियों के लिए है कंपोजिशन स्कीम

अजय दीप वाधवाएबीएन बिजनेस डेस्क। छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी में  कंपोजिशन स्कीम है, जिसे अपनाने पर व्यापारी को अपने सभी लेन-देनों का अलग-अलग डिटेल नहीं देना पड़ता। उन्हें अपने पूरे कारोबार का सिर्फ एक निश्चित प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ता है। वस्तुओं के कारोबार का 1% चुकाना पड़ता है और सेवाओं के कारोबार पर, उनकी कैटेगरी के हिसाब से 5 से 6% तक चुकाना पड़ता है। सामान्य श्रेणी को राज्यों  के ऐसे कारोबारी, जिनका सालाना टर्न ओवर 1.5 करोड़ रुपये या इससे कम है, वे कंपोजिशन स्कीम अपना सकते हैं। पर विशेष श्रेणी के राज्यों (उतरी भारत के 8 राज्य, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) के ऐसे कारोबारी, जिनका सालाना टर्नओवर 75 लाख रुपये या इससे कम है, वे भी कंपोजिशन स्कीम अपना सकते हैं। सेवा क्षेत्र में सालाना 50 लाख रुपए से कम टर्नओवर वाले व्यवसायी कंपोजिशन स्कीम अपना सकते हैं।कुल टर्नओवर की गणना के लिए, एक पैन नंबर के तहत, होने वाले सभी कारोबारों को शामिल किया जाएगा। क्योंकि एक व्यक्ति या संस्थान के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग कारोबारों को एक ही पैन के आधार पर अलग-अलग जीएसटी नंबर जारी किए जाते हैं।  कंपोजिशन स्कीम अपनाने वाले कारोबारी, टैक्स की रसीद / टैक्स इनवॉइस जारी नहीं कर सकते क्योंकि इन्हें अपने ग्राहकों से टैक्स लेने का अधिकार नहीं होता। इसकी बजाय कंपोजिशन कारोबारियों को अपनी जेब से टैक्स चुकाना पड़ता है। इन्हें अपने बिल पर ऊपर की तरफ इस बात का उल्लेख भी करना होता है कि वे कंपोजिशन टैक्सेबल पर्सन है और जीएसटी लेने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इसके अलावा, इन कारोबारियों के साथ और प्रतिबंध और शर्तें भी होती हैं, जैसे वे अपनी खरीदारियों पर चुकाए गए जीएसटी के बदले में इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं, जीएसटी के दायरे से बाहर की वस्तुओं का कारोबार नहीं कर सकते जैसे कि शराब आदि,  रिवर्स चार्ज सिस्टम के तहत होने वाले सौदों पर नॉर्मल रेट्स के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा, ऐसे कारोबारियों को अपने सभी बिलों और जारी की जाने वाली नोटिस पर कंपोजिशन टैक्सेबल पर्सन का उल्लेख करना अनिवार्य है, अपनी दुकान या आॅफिस के बाहर लगे साइनबोर्ड पर भी कम्पोजिशन टैक्सेबल पर्सन का उल्लेख होना चाहिए। अगर किसी कारोबारी के अलग-अलग कई तरह के कारोबार है, तो सभी तरह के कारोबारों का टर्नओवर जोड़कर कंपोजिशन के लिए निर्धारित लिमिट से अधिक नहीं होनी चाहिए ; जैसे कि एक ही मालिक के ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक, टेक्सटाइल वगैरह का व्यवसाय है तो सब का टर्नओवर मिला कर कम्पोजिशन स्कीम की सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। छोटे व्यवसायियों को इस स्कीम का लाभ लेना चाहिए क्योंकि इसके अंर्तगत कागजात कम रखने होते हैं और मासिक जीएसटी रिटर्न के स्थान पर त्रैमासिक रिटर्न ही भरना होता है। (लेखक राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध कर सलाहकार हैं।)

टेक महिंद्रा के साथ कैप्टिव प्राइवेट नेटवर्क को महिंद्रा के चाकन फैसिलिटी में लगाने के लिए एयरटेल ने किया समझौता
Published / 2022-12-16 18:31:05
टेक महिंद्रा के साथ कैप्टिव प्राइवेट नेटवर्क को महिंद्रा के चाकन फैसिलिटी में लगाने के लिए एयरटेल ने किया समझौता

एबीएन नॉलेज डेस्क। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा समाधान प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल  (एयरटेल) और टेक महिन्द्रा, जोकि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कंसल्टिंग व बिजनेस री-इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के अग्रणी प्रदाता हैं, ने आज एक अहम साझीदारी का ऐलान किया जिसके तहत उन्होंने ‘5जी फॉर एंटरप्राइज सॉल्यूशन’ को महिंद्रा की चाकन मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी में लागू किया है, जो भारत की पहली 5जी युक्त आॅटो मैन्यूफैक्चरिंग इकाई होगी।व्यापार के लिए 5 जी समाधान ने चाकन की नेटवर्क कनेक्टिविटी को काफी बेहतर किया है जिससे सॉफ्टवेयर फ्लैशिंग की गति में सुधार हुआ है। अत्यधिक तेज गति और बेहद कम लैटेंसी से अब मैनेजरों के लिए यह मुमकिन हुआ है कि एक साथ कई सॉफ्टवेयर फ्लैशिंग सत्र ले सकते हैं जिससे किसी काम की प्रक्रिया पूरी करने में कम समय लगता है। इसके अलावा कम्प्यूटर आधारित निरीक्षण अब पूरी तरह स्वचालित हो गया है जिससे पेंट क्वालिटी बेहतर हुई है।इस साझीदारी के बारे में बताते हुए एयरटेल बिजनेस के डायरेक्टर व सीईओ अजय चितकारा ने कहा, हमारा उद्यम के लिए 5 जी समाधान देश में मैन्यूफैक्चरिंग के कामों को बदल देगा। हम टेक महिंद्रा और महिन्द्रा आटो के साथ साझीदारी करके बहुत खुश हैं ताकि यह बदलाव दिखा सकें। हमने चाकन मैन्यूफैक्चरिंग ईकाई को भारत की पहली 5जी युक्त आटो मैन्यूफैक्चरिंग इकाई बनाया है। चूंकि उद्योग आदर्श 4.0 जोर पकड़ रहा है, ऐसे में विश्वसनीय डेटा नेटवर्क फैक्ट्री व मैन्यूफैक्चरिंग के नतीजों में महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी होगा। यह तो शुरुआत भर है, और मुझे पूरा यकीन है कि हम और कई नवाचारी उपयोग के मामलों को सामने लाएंगे जिससे भारत में मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया बदल जायेगी।

जीएसटी निबधंन या रजिस्ट्रेशन कैसे होता है...
Published / 2022-12-13 20:46:52
जीएसटी निबधंन या रजिस्ट्रेशन कैसे होता है...

अजयदीप बाधवाटीम एबीएन, रांची। जीएसटी निबधंन या रजिस्ट्रेशन कैसे होता है? जिन व्यवसायियों का सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से अधिक होता है, उनके लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटीआइएन लेना जरूरी होता है. कुछ राज्यों में टर्नओवर की यह सीमा 20 लाख रुपये से अधिक है. इसलिए, अगर आप इस टर्नओवर के दायरे में आते हैं, तो आपको जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मान लें इस वर्ष तक आपकी कुल सालाना विक्रय, जिसे हम टर्नओवर कहते है, 19 लाख है तो आपको न जीएसटी ग्राहक से लेना है और न सरकार को देना हैं। आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। छोटे व्यापारियों के लिए यह बहुत बड़ी राहत है। पर अगर इस वर्ष आपका सालाना टर्निवर 40 लाख या ज्यादा हो जाता है तो आपको जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। इसमें एक व्यवस्था और है कि अगर आप कि सालाना ट्यूरीवर 40 लाख से ज्यादा है पर 1.50 करोड़ से कम है तो आप कंप्सिशन स्कीम के तहत जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है जिसमे आपको महज 1 % जीएसटी देना होता है और आप को मासिक के स्थान पर त्रैमासिक अर्थात तीन माह में एक बार ही जीएसटी रिटर्न भरना होता है। जीएसटी में रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं है। आप खुद ही जीएसटी  पोर्टल पर जाकर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं या किसी कर सलाहकार की मदद ले सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि जिन लोगों का सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से अधिक होता है, उनके लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटीआइएन लेना जरूरी होता है (कुछ राज्यों में टर्नओवर की यह सीमा 20 लाख रुपये  है)। हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने किसी राज्य के अंदर ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिये सप्लाई के नियम को आसान बना दिया है। आॅनलाइन सप्लायर का सालाना टर्नओवर 40 लाख रुपये से कम है या 20 लाख रुपये से कम का जीएसटी है, तो उसे जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. यह नया नियम 1 जनवरी, 2023 से लागू होगा। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए फोटोग्राफ, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक डीटेल्स, एकाउंट स्टेमेंट और कैंसिल चेक,आॅथराइजेशन फॉर्म या बोर्ड रेजोल्यूशन जैसे दस्तावेजों की आवश्कता पड़ती है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के 15 अंकों या अक्षरों का जीएसटीआइएन मिलता है जिसमें प्रथम दो अंक आप के राज्य को बताते है और अगले 10 अंक आपका पैन नंबर होता है। शेष अंक या अक्षर कुछ भी हो सकता है। व्यवसाय को अपना यह जीएसटी नंबर अपने कार्यालय में पब्लिक की जानकारी के लिए डिस्पले करना होता है।जीएसटी रजिस्ट्रेशन का सबसे बड़ा लाभ है कि इसके बिना आप जीएसटी ले नही सकते। जिसका तात्पर्य है कि एक व्यवसाई बिना रजिस्ट्रेशन के  जीएसटी नंबर नहीं ले सकता और बिना इसके जब वो समान की खरीद करेगा तो उसको तो जीएसटी देना होगा पर वो अपने ग्राहक से जीएसटी ले नही पाएगा। इस से उसको इनपुट क्रेडिट नहीं मिलेगा और जीएसटी उसको अपनी जेब से भरना पड़ जायेगा जो उसके लिए आर्थिक क्षति होगी। फिर जीएसटी रजिस्ट्रेशन से एक सम्मान की अनुभूति भी होती है  कि आप भी करदाता हैं और देश के विकास में आपका सहयोग है। रजिस्ट्रेशन करवा लेने से अंदर की गलत भावना भी समाप्त हो जाती है इसके बाद सरकारी कर अधिकारी अनावश्यक जांच और तंग नहीं करेंगे। (लेखक सीएमए, कोल इंडिया के सेनि अधिकारी,जीएसटी के कई पुस्तकों के लेखक और कर सलाहकार हैं।)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.