नेट प्रॉफिट 16,884 करोड़ रुपये परएबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक 2023-24 की पहली तिमाही में एसबीआई की कुल आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,989 करोड़ रुपये थी।पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 30 जून 2023-24 को समाप्त तिमाही में 16,884 करोड़ रुपये का जबरदस्त मुनाफा कमाया है।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दो गुना से अधिक होकर 16,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने बताया कि उसके बेहतर प्रदर्शन में खराब ऋणों में कमी और ब्याज आय में सुधार का विशेष योगदान रहा।एसबीआई की आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपयेएसबीआई ने 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,068 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक 2023-24 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले इसी अवधि में 74,989 करोड़ रुपये थी।समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने 95,975 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 72,676 करोड़ रुपये थी। जून 2023 के अंत में बैंक का सकल एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) घटकर 2.76 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 3.91 प्रतिशत था।एसबीआई का ग्रॉस एनपीए भी घटाइसी तरह, ग्रॉस एनपीए भी जून 2023 में घटकर 0.71 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले एक प्रतिशत था। समीक्षाधीन अवधि में एसबीआई का समेकित शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 18,537 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,325 करोड़ रुपये था।इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 1,32,333 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये थी। जून तिमाही में बैंक ने अपने गैर-जीवन बीमा उद्यम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में 489.67 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसके अलावा आठ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में 82.16 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।
2,000 रुपए के 88% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस लौटेएबीएन बिजनेस डेस्क। आरबीआई ने बताया है कि 31 जुलाई 2023 तक 2000 रुपये के कुल 88 फीसदी नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके हैं। आरबीआई के मुताबिक 19 मई 2023 तक कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2,000 रुपये के नोट्स सर्कुलेशन में थे और 31 जुलाई 2023 तक 3.14 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। अब 42000 करोड़ रुपये के नोट केवल सर्कुलेशन में बचे हुए हैं। 30 सितंबर 2023 2,000 के नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की आखिरी तारीख है। आरबीआई ने 2000 रुपये नोटों को लेकर स्टेटस जारी किया है। सेंट्रल बैंक ने कहा कि 19 मई, 2023 को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था। 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में मौजूद था जो 19 मई 2023 को घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गया। आरबीआई ने कहा कि बैंकों से जो डेटा प्राप्त हुआ है उसके मुताबिक 31 जुलाई 2023 तक कुल 3.14 लाख करोड़ रुपए के नोट्स सर्कुलेशन से वापस बैंकिंग सिस्टम में लौट चुका है। आरबीआई ने कहा कि अब केवल 42,000 करोड़ रुपये के नोट सर्कुलेशन में बचा हुआ है। ऐसे में 19 मई 2023 को आरबीआई के 2,000 रुपए के नोटों को वापस लेने के ऐलान से लेकर अबतक 88 फीसदी नोट वापस किया जा चुका है। आरबीआई ने बताया कि 2,000 रुपये के नोट जो वापस आये हैं उसमें से 87 फीसदी नोट बैंक खातों में डिपॉजिट कर जमा किया गया है जबकि 13 फीसदी 2000 रुपये के नोट दूसरे नोटों के साथ एक्सचेंज किया गया है।
टमाटर के खुदरा भाव फिर से 200 रुपये पार कर गये हैंएबीएन बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने टमाटर की महंगाई थामने के लिए रियायती दर पर इसकी बिक्री शुरू की थी। लेकिन इसके बाद भी टमाटर की कीमतें नहीं घटी, बल्कि देश भर में टमाटर की औसत खुदरा कीमत और बढ़ गयी है। बीते एक सप्ताह से टमाटर की किल्लत होने लगी है। टमाटर की कमी के कारण आज दिल्ली में रियायती टमाटर की बिक्री रोकनी पड़ी।टमाटर फिर 200 रुपये पारकेंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ के माध्यम से 14 जुलाई से 90 रुपये के रियायती भाव पर टमाटर की बिक्री शुरु की थी।इस भाव को बाद में घटाकर 70 रुपये किलो कर दिया गया। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक 14 जुलाई को देश भर में टमाटर की औसत खुदरा कीमत 117.64 रुपये किलो थी, जो अब बढ़कर 132.57 रुपये किलो हो गयी है। इस तरह रियायती टमाटर की बिक्री इसके दाम नियंत्रित करने में बेअसर साबित हुई। हालांकि बीच में दिल्ली में जरूर टमाटर के खुदरा भाव घटे थे। दिल्ली में 14 जुलाई को औसत खुदरा कीमत 178 रुपये किलो थी।रियायती टमाटर की बिक्री से ये भाव घटकर 150 रुपये से नीचे चले गये थे। लेकिन अब बढ़कर 177 रुपये पहुंच गये हैं। टमाटर के खुदरा भाव फिर से 200 रुपये पार कर गये हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह शुक्रवार को देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर 40 से 193 रुपये किलो बिका था, जबकि औसत खुदरा कीमत 123.28 रुपये किलो थी। अब टमाटर के भाव 200 रुपये किलो पार कर गये हैं। एक अगस्त को देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर 37 से 240 रुपये किलो बिका और औसत खुदरा कीमत 132.57 रुपये किलो दर्ज की गयी।टमाटर की किल्लत, आज बंद करनी पड़ी रियायती टमाटर की बिक्रीआजादपुर मंडी के टमाटर कारोबारी अशोक कौशिक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि मंडी में टमाटर की किल्लत होने लगी है। मंगलवार को छोटी-बड़ी मिलाकर 6 से 7 गाड़ी ही टमाटर की आवक हुई, पिछले सप्ताह तक 12 से 15 गाड़ी टमाटर की आवक हो रही थी। कौशिक ने कहा कि आवक काफी गिरने के कारण मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाला टमाटर 200 रुपये किलो पार कर गया है। आजादपुर मंडी के आंकड़ों के मुताबिक मंडी में आज टमाटर 60 से 248 रुपये किलो बिका।भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे कहते हैं कि महाराष्ट्र नारायणगांव इस समय टमाटर की आपूर्ति का एक अहम केंद्र है। हाल में बारिश से फसल को नुकसान से टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। लिहाजा टमाटर के भाव भी चढ़ गये हैं।टमाटर की आपूर्ति का संकट इतना बढ़ गया कि आज एनसीसीएफ को रियायती टमाटर की बिक्री बंद करनी पड़ी। एनसीसीएफ ने ट्वीट कर कहा कि अप्रत्याशित परिस्थितियों और टमाटर की आपूर्ति करने वाले ट्रकों के आने में देरी के कारण एनसीसीएफ ने आज दिल्ली में टमाटर की बिक्री स्थगित कर दी है।
एबीएन बिजनेस डेस्क। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटाये हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में ₹99.75 की कमी आयी है, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्सियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹1,680 हो गयी है।सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आज (1 अगस्त 2023) से लागू हो गयी हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपनी वेबसाइट पर नये दाम अपडेट कर दिये गये हैं।बताते चलें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के रेट ₹1895.50 से कम होकर ₹1802.50 हो गये हैं।चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम पहले ₹1945.00 थे, लेकिन अब ₹1852.50 हो गये हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में ₹1733.50 से घटकर ₹1640 हो गये हैं। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹1945.00 रुपये से घटकर ₹1852.50 रुपये हो गयी।
टाटा मोटर्स का कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये थाएबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को 30 जून, 2023 को समाप्त पहली तिमाही में 3,300.65 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। टाटा मोटर्स ने फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,950.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया था।परिचालन से समेकित राजस्व 1,01,528.49 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 71,227.76 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि कुल खर्च 98,266.93 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 77,783.69 करोड़ रुपये था।मांग बढ़ने से मिला फायदा मजबूत थोक मांग के कारण जैगुआर लैंड रोवर का राजस्व 57 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब पाउंड हो गया। इसके परिणामस्वरूप ब्याज और टैक्स से पहले की कमाई मार्जिन 1,300 आधार अंक बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गयी।बदलाव के कारण कमर्शियल वाहन की मात्रा पिछले साल के मुकाबले 15 प्रतिशत कम थी। हालांकि, कंपनी का एबिट मार्जिन 6.5 प्रतिशत तक सुधर गया क्योंकि कंपनी मांग बढ़ाने पर ज्यादा फोकस कर रही थी। पैसेंजर वाहन बिजनेस में 11.1 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि देखी गयी।
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक हल्दी का हाजिर भाव 20 जून को मोटे तौर पर 8,100 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 19 जून को बढ़कर 11,500 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयाएबीएन बिजनेस डेस्क। जीरा, टमाटर और दलहन के बाद अब हल्दी की कीमत बढ़ने की बारी है। प्रमुख इलाकों में बोआई में देरी, व्यापारियों के पास स्टॉक कम होने और पिछले कुछ सीजन में कम मुनाफा के कारण इसकी खेती को लेकर उदासीनता के कारण एक महीने से भी कम समय में हल्दी की कीमत में करीब 42 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। कुछ व्यापारियों का कहना है कि कुछ जमाखोरी भी संभव है, क्योंकि कई साल के बाद इससे मुनाफे में सुधार हुआ है।एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक हल्दी का हाजिर भाव 20 जून को मोटे तौर पर 8,100 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 19 जून को बढ़कर 11,500 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक हल्दी की खुदरा महंगाई जनवरी के 7.6 प्रतिशत से घटकर जून में 4 प्रतिशत पर आ गई है, जो मंत्रालय के अंतिम उपलब्ध आंकड़े हैं। हल्दी लंबे समय में तैयार होने वाली फसल है और इसकी ज्यादातर फसल 250 से 270 दिन में पकती है। इसकी बोआई सामान्यतया जाते मॉनसून के वक्त जुलाई में शुरू होती है और मार्च में फसल तैयार होती है। हालांकि कुछ ऐसी किस्में हैं, जो जल्दी तैयार हो जाती हैं, लेकिन अधिकतर फसल को तैयार होने में 8 महीने लग जाते हैं। पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक 2022-23 फसल वर्ष में भारत में 11.6 लाख टन हल्दी का उत्पादन हुआ, जो 2021-22 के 12.2 लाख टन की तुलना में मामूली कम था।सामान्यतया 2,90,000 से 3,30,000 हेक्टेयर जमीन पर हल्दी की खेती की जाती है। लेकिन 2022-23 में आधिकारिक अनुमान के मुताबिक इसके रकबे में करीब 10,000 हेक्टेयर की कमी आर्यी है।तेलंगाना के निजामाबाद के आरमूर इलाके के हल्दी किसान मधुसूदन ने कहा, ह्यपिछले 5 साल में हल्दी की कीमत बमुश्किल 5,000 से 7,000 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपर गई है, जो उत्पादन की लागत निकालने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसकी वजह से किसानों ने इसकी जगह दूसरी खेती शुरू कर दी।इस साल तेलंगाना और महाराष्ट्र में बारिश कम हुई है, इसकी वजह से बुआई का रकबा और कम हुआ है। उन्होंने कहा कि आरमूर में हल्दी का रकबा घटकर 20,000 से 25,000 एकड़ रह गया है, जो 5 साल पहले 35,000 एकड़ था।हल्दी कारोबारी पूनम चंद गुप्ता ने कहा कि महाराष्ट्र के प्रमुख उत्पादक इलाकों महाराष्ट्र के सांगली और नांदेड़, तेलंगाना के निजामाबाद और तमिलनाडु के इरोड में पिछले साल की तुलना में अब तक बोआई का रकबा 10 से 15 प्रतिशत कम हुआ है, जिसकी वजह से कीमत बढ़ी है। बहरहाल कुछ कारोबारियों का कहना है कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में बारिश तेज होने के साथ बोआई गति पकड़ेगी, जिससे खुले बाजार में हल्दी की कीमत में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से 19 जुलाई तक कुल मिलाकर दक्षिण पश्चिम मॉनसून से बारिश तेलंगाना में सामान्य से 1 प्रतिशत ज्यादा हुई है, जबकि महाराष्ट्र में 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इन दोनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों ने मॉनसून ने जोरदार वापसी की है, जिससे स्थिति सुधरेगी। पिछले सप्ताह तक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र उन राज्यों में थे जहां ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई थी।
वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 6.3 फीसदी कम होकर 59,490 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.6 फीसदी बढ़कर 63,430 करोड़ रुपये रहा थाएबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा स्टील का वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान नेट मुनाफा 93 फीसदी घटकर 524.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने एक्सचेंजों को फाइलिंग में यह जानकारी दी। टाटा स्टील ने पिछले साल की समान तिमाही में 12.8 फीसदी की नेट प्रॉफिट में गिरावट देखी थी, जिसके बाद कंपनी ने 7,765 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। वहीं कंपनी ने पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट में 82.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की और इसका मुनाफा 1,704.86 करोड़ रुपये रहा। हालांकि पिछली तिमाही में मुनाफे में कमी की वजह कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्टील का प्रसार था।वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 6.3 फीसदी कम होकर 59,490 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 18.6 फीसदी बढ़कर 63,430 करोड़ रुपये रहा था।कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 9.17 फीसदी की गिरावट के साथ 62,961.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के छह साल पूरा होने पर अच्छी खबर है। जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सालाना आधार पर जीएसटी संग्रह में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे पिछले महीने मई की तुलना में इसमें इजाफा हुआ है, जो 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक मई महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह 1,61,497 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले महीने मई में जीएसटी संग्रह 1.57 लाख करोड़ रुपये रहा था।छह साल पहले एक जुलाई, 2017 को जीएसटी कर व्यवस्था लागू होने के बाद से सकल कर संग्रह चौथी दफा 1.60 लाख करोड़ रुपये के पार रहा। मंत्रालय के मुताबिक जून महीने में कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 161497 करोड़ रुपये रहा है। इसमें केंद्रीय जीएसटी 31,013 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी 38,292 करोड़ रुपये रहा और एकीकृत जीएसटी 80292 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें (माल के आयात पर एकत्र 39,035 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,900 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 1,028 करोड़ रुपये सहित) शामिल है। वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए औसत मासिक सकल जीएसटी राजस्व संग्रह क्रमश: 1.10 लाख करोड़ रुपये, 1.51 लाख करोड़ रुपये और 1.69 लाख करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार, सेंसेक्स 64000 के ऊपर, निफ्टी पहली बार 19000 के पारएबीएन बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार ने बुधवार (28 जून) को नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स पहली बार 64,012 तक पहुंचा। साथ ही निफ्टी 19000 के पार पहुंचा। दोनों इंडेक्स पहली बार इन लेवल्स पर पहुंचे। निफ्टी ने इससे पहले 1 दिसंबर, 2022 को 18,887 का न्यू हाई बनाया था। इससे पहले,सेंसेक्स 63,701.78 अंकों के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक चढ़ा और 63,716.00 अंकों के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा।इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 63,416.03 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 62.40 (0.33%) अंक उछलकर 18,879.80 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।निफ्टी का 19000 तक का सफर18000 से 19000 के लिए 625 दिन यानि करीब 21 महीने लगे7500 से 18000 के लिए 566 दिन यानि करीब 19 महीने लगे11 अक्टूबर 2021 को पहली बार 18000 का स्तर छुआ
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.