Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

करियर

View All
JEE Main 2021: 12वीं में PCM और 50 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता हटी
Published / 2021-03-19 12:34:47
JEE Main 2021: 12वीं में PCM और 50 फीसदी मार्क्स की अनिवार्यता हटी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए B.Arch प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में छूट के बारे में जानकारी दी। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण एकेडमिक ईयर 2021-2022 के लिए बी.आर्क डिग्री कोर्स में एडमिशन की पात्रता में राहत दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए पीसीएम और 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने की शर्त हटा दी गई है। अब पीसीएम विषयों के साथ 12वीं में सिर्फ पास के साथ 10+3 डिप्लोमा की पात्रता रखी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात फरवरी सेशन के लिए हुए जेईई मेन पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बीआर्क में तेलंगाना के जोसयुला वेंकट आदित्या और बी प्लानिंग पेपर में महाराष्ट्र के जाधव आदित्या सुनिल ने 100-100 परसेंटाइल हासिल कर टॉप किया। 23 फरवरी को हुई थी परीक्षा 23 फरवरी को हुई परीक्षा में बीआर्क के लिए 59962 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 48836 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि, बी.प्लानिंग के लिए 25810 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 19352 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जेईई मेन 2021 के पेपर-2 की परीक्षा दो सेशन –फरवरी और मई में होगी। दोनों सेशन की परीक्षा के बाद जेईई मेन पेपर-2 में बेस्ट के आधार पर कैंडिडेट्स की रैंक जारी की जाएगी।

ICAI CA May Exam 2021: मई में होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र के लिए फ्रेश फॉर्म भरना जरूरी
Published / 2021-03-17 11:44:47
ICAI CA May Exam 2021: मई में होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र के लिए फ्रेश फॉर्म भरना जरूरी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने कहा कि मई 2021 की परीक्षा में आने वाले उम्मीदवारों को मई 2021 के एक्जाम साइकल के लिए नए परीक्षा फॉर्म भरने होंगे. ICAI ने कहा कि मई 2021 साइकल की परीक्षा के लिए फ्रेश फॉर्म भरना जरूरी है. यह फ्रेश परीक्षा फॉर्म उन छात्रों को भी भरना होगा जिन्होंने नवंबर 2020 परीक्षा का विकल्प चुनने की बजाए मई 2021 परीक्षा साइकल का विकल्प चुना था. ICAI का यह नियम CA फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट (ओल्ड और न्यू स्कीम) और फाइनल परीक्षा के छात्रों के लिए लागू होगा. संस्थान ने इसके संबंध में नोटिस ट्वीट कर जानकारी दी है. कब से होने वाली है परीक्षा ICAI द्वारा शेड्यूल के मुताबिक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 मई से शुरू होंगी और फाइनल परीक्षाएं 21 मई से आयोजित होनी है. ग्रुप 1 के लिए ओल्ड स्कीम के तहत इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा (ICAI CA Intermediate Exam) 22, 24, 27, और 29 मई 2021 को आयोजित होने वाली है. वहीं, ग्रुप 2 के लिए यह परीक्षा 31 मई, 2 और 4 जून को आयोजित की जाएगी. इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा नई स्कीम के तहत ग्रुप 1 के लिए 22, 24, 27 और 29 मई 2021 को आयोजित की जाएगी. जबकि ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2 जून, 4 जून और 6 जून को किया जाना है. ओल्ड स्कीम के तहत फाइनल कोर्स परीक्षा (ICAI CA Final Exam) ग्रुप 1 के लिए 21, 23, 25 और 28 मई को आयोजित की जाएगी. वहीं, ग्रुप 2 के लिए परीक्षा का आयोजन 30 मई, 1, 3 और 5 जून को किया जाएगा. न्यू स्कीम के तहत फाइनल परीक्षा, ग्रुप 1 के लिए 21, 23, 25, 28 मई को आयोजित होगी. वहीं, ग्रुप 2 के लिए यह परीक्षा 30 मई, 1, 3 और 5 जून को आयोजित की जाएगी.

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,836