Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
झारखंडी व्यंजनों को देशभर में मिला तीसरा पुरस्कार
Published / 2025-09-22 22:46:28
झारखंडी व्यंजनों को देशभर में मिला तीसरा पुरस्कार

दिल्ली में झारखंडी व्यंजनों का स्वाद रहा हिट, देश भर में मिला तीसरा पुरस्कार...टीम एबीएन, रांची। सरस आजीविका मेला में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने विशेष पहचान बनाई। सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धूसका, दाल पीठा और घूग्नि ने दिल्लीवासियों का दिल जीत लिया। इन व्यंजनों की लोकप्रियता से महिलाओं ने 3 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये व्यंजन झारखंड की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति और खान-पान की परंपरा को भी जीवंत रूप से प्रस्तुत कर रहे थे।मेले के अंतिम दिन झारखंड को लाइव फ़ूड श्रेणी में तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने भी मेले में झारखंडी व्यंजनों का स्वाद चखा और इन महिलाओं का उत्साह बढ़ाया।

रांची से चलनेवाली कई ट्रेनें आज भी रद
Published / 2025-09-21 14:32:48
रांची से चलनेवाली कई ट्रेनें आज भी रद

रांची से चलने वाली कई ट्रेनें आज रहेंगी रद्दटीम एबीएन, रांची। राज्यभर में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कल शनिवार की सुबह से ही आदिवासी कुड़मी समाज ने रेल टेका आंदोलन के तहत पटरियों पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर तो ट्रेन रोके जाने के कारण यात्री घंटों ट्रेन में ही बैठे रहे। दिनभर काफी बवाल के बाद देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी पटरियों से उठे और आंदोलन वापस लिया।इधर, डीआरएम करुणा निधि सिंह ने कहा है कि आंदोलन समाप्त होने पर आज रविवार को रांची रेल डिविजन से प्रयास होगा कि अधिक से अधिक ट्रेनें चलायी जायें। हालांकि रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस संबंध में रेलवे की ओर से समय रहते आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।राजधानी समेत 27 ट्रेनें कैंसिलटाटानगर-बरकाकाना, आद्रा-बरकाकाना, आसनसोल-रांची, रांची-आसनसोल, पटना-रांची वंदेभारत, टाटा-पटना वंदेभारत, रांची-हावड़ा वंदेभारत, हावड़ा-रांची वंदेभारत, बनारस-रांची वंदे भारत, रांची-बनारस वंदेभारत, रांची-हावड़ा इंटर सिटी, हावड़ा-रांची इंटर सिटी, हटिया-पटना एक्सप्रेस, पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, हटिया-हावड़ा क्रियायोगा, हावड़ा-हटिया क्रियायोगा, हटिया-टाटा एक्सप्रेस, जयनगर-टाटा एक्सप्रेस, खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस, आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस, वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस, भागलपुर-रांची एक्सप्रेस, दुमका-रांची एक्सप्रेस, पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस।

वाह री रांची... 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया
Published / 2025-09-19 20:38:09
वाह री रांची... 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया

रांची में 125 करोड़ का ट्रैफिक चालान बकाया,  कॉल सेंटर से वसूली की तैयारी टीम एबीएन, रांची। रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की लापरवाही अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है। शहर में अब तक 13 लाख चालान बकाया है, जिनकी कुल रकम करीब 125 करोड़ रुपये हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस अब बकाया वसूलने के लिए कॉल सेंटर खोलने जा रही है। यहां से बकायेदार वाहन चालकों को फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर चालान भरने की जानकारी दी जायेगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई वाहन चालक तीन बार से ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़ेगा, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जायेगा। साल 2025 में अब तक 1336 लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। कई बार फर्जी नंबर प्लेट की वजह से गलत गाड़ियों पर चालान कट जाता है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट से लिंक करने का अनुरोध किया है। इससे फर्जी चालान की समस्या कम होगी। ट्रैफिक पुलिस का कॉल सेंटर अगले कुछ हफ्तों में काम करना शुरू कर देगा। रोजाना सैकड़ों लोगों से संपर्क कर उन्हें चालान भरने की जानकारी दी जायेगी और समय पर जुमार्ना न भरने पर कार्रवाई की जाये।

झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का ट्रांसफर
Published / 2025-09-19 14:01:43
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का ट्रांसफर

झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का ट्रांसफरसीआईडी और एसीबी डीजी के प्रभार से हटाए गए डीजीपी अनुराग गुप्ताटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डीजी स्तर से लेकर जिला स्तर तक 30 आईपीएस का तबादला किया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता से सीआईडी और एसीबी दोनों ही के डीजी का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं राकेश रंजन को रांची एसएसपी बनाया गया है जबकि आईपीएस सौरव को देवघर का एसपी बनाया गया है।डीजीपी अनुराग गुप्ता सीआईडी, डीजी से हटाए गए30 आईपीएस अफसर के तबादले में सबसे आश्चर्यजनक बात डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर है। डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी डीजी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। लंबे समय से अनुराग गुप्ता सीआईडी और स्पेशल ब्रांच के डीजी के प्रभार में थे। अब अनुराग गुप्ता सिर्फ झारखंड के डीजीपी के पद पर हैं। दूसरी तरफ डीआईजी में प्रमोट हो चुके रांची के एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा को एसीबी में डीआईजी बनाया गया है।कौन कहां गयावायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।आईपीएस सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।आईपीएस प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया।रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गढ़देशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया।नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया।आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया।सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी, एसआईबी बनाया गया।चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश।देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।आईपीएस अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया।श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया।रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया।दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया।रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया।मनोज स्वर्गियारी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया।मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया।आईपीएस पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

रिम्स की वित्त और लेखा समिति की बैठक में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Published / 2025-09-18 21:17:52
रिम्स की वित्त और लेखा समिति की बैठक में 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर

स्टाइपेंड में होगी वृद्धि टीम एबीएन, रांची। रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थायी वित्त एवं लेखा समिति की अहम बैठक आज अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गयी, जिनमें से अधिकांश को स्वीकृति प्रदान कर दी गयी। बैठक में सहायक प्राध्यापक और वरीय रेजिडेंट के 9 नये पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। साथ ही, रिम्स में अन्य रिक्त पदों को भरने का भी रास्ता साफ किया गया है। समिति ने रिम्स द्वारा प्रस्तावित कुछ नये पदों के सृजन के अनुरोध पर वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। ब्लड मोबाइल ट्रांसपोर्टेशन वैन के लिए उपलब्ध बजट का उपयोग कर वाहन क्रय करने की अनुमति भी प्रदान की गया। एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के स्टाइपेंड में वृद्धि एक बड़े निर्णय में समिति ने एम्स, नई दिल्ली के तर्ज पर रिम्स के एमबीबीएस और बीडीएस छात्रों के स्टाइपेंड में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया।  वित्तीय पारदर्शिता और आधारभूत ढांचे पर विशेष जोर रिम्स के द्वारा प्रस्तुत 2023-24 के वार्षिक लेखा विवरण को समिति ने सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित किया, लेकिन अंतिम मंजूरी के लिए सीएजी से अप्रूवल लेने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रिम्स को निर्देश दिया गया कि रिमपास की तर्ज पर संस्थान की सभी इमारतों का आधुनिकीकरण किया जाये ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो। ट्रॉमा सेंटर और नयी सुविधाएं बैठक में यह भी चर्चा हुई कि रिम्स परिसर में स्थित बीएसएनएल भवन की जर्जर स्थिति के कारण उसे ढहाकर वहां ट्रॉमा सेंटर बनाया जायेगा। भवन निर्माण विभाग द्वारा इसे पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है। प्रशासनिक दिशा-निर्देश बैठक के अंत में अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी मामला टेंडर से पहले समिति में लाया जाये। टेंडर प्रक्रिया के बाद किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही, एचएमआईएस प्रणाली को सीडैक के माध्यम से लागू करने और दो स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाली कैंटीन सेवाएं शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। इसके लिए झारखंड भवन की टेंडर प्रक्रिया को मॉडल के रूप में अपनाया जायेगा। यह बैठक रिम्स के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नयी दिशा देने की दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में मरीजों और छात्रों—दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

रांची में बनेगा मेडिको सिटी, एडीबी ने दी 2800 करोड़ की मंजूरी
Published / 2025-09-18 21:16:06
रांची में बनेगा मेडिको सिटी, एडीबी ने दी 2800 करोड़ की मंजूरी

झारखंड को मिली नयी स्वास्थ्य सौगात कड़ी लगन और मेहनत से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था ऊंचाइयों तक पहुंचा जा रहा है : डॉ इरफान मेडिको सिटी के अंदर 12 मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का निर्माण : डॉ इरफान टीम एबीएन, रांची। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और समग्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राजधानी रांची में मेडिको सिटी के निर्माण की घोषणा की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 2800 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह मेडिको सिटी रिनपास के पास विकसित की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस ऐलान को झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि अब राज्य के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कड़ी मेहनत और करी लगन से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने में सारी ताकत लगा दिया हूं। रिनपास मेडिकोज सिटी में 12 सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनेगा। हमारे लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी बाहर से कई इन्वेस्टर हॉस्पिटल लेकर झारखंड आ रहे हैं लेकिन झारखंड में विपक्ष के द्वारा निम्न स्तर की राजनीतिक से वो परेशान है। मैं विश्वास दिलाया है मै आपके साथ हूं आप आगे आये हॉस्पिटल खोलिये मैं जमीन बिजली पानी सुरक्षा में दूंगा। इसकी मैं गारंटी दिया तब वह राजी हुए। मेडिको सिटी में हृदय, किडनी, लीवर सहित अन्य गंभीर रोगों के लिए विशेषज्ञ और अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह परियोजना झारखंड को हेल्थकेयर के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जायेगी। परियोजना की प्रमुख विशेषताएं परियोजना के अंतर्गत रांची में एक आधुनिक मेडिको सिटी की स्थापना की जायेगी। राज्य में तीसरी स्वास्थ्य प्रणाली को भी सशक्त किया जायेगा। इसमें क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र, फार्मेसी, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों की स्थापना शामिल है। समग्र स्वास्थ्य सुधार के लक्ष्य मानव संसाधन का विकास नर्सिंग एवं चिकित्सा शिक्षा में सुधार निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन डिजिटल हेल्थ सिस्टम और प्रशासनिक सुधार जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों का आधुनिकीकरण ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तकनीकी और वित्तीय सहयोग 2800 करोड़ की परियोजना लागत, जिसमें एडीबी की बाह्य सहायता शामिल ग्रीन बिल्डिंग तकनीक और टेलीमेडिसिन आधारित बुनियादी ढांचा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल को बढ़ावा एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) के कई बिंदुओं जैसे—स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, और गरीबी उन्मूलन में योगदान प्रशासनिक बैठक और आगे की कार्यवाही स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में इस परियोजना को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, झारखंड स्टेट सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डॉ. नेहा अरोड़ा और अऊइ की प्रतिनिधि सोनालिनी खेत्रपाल उपस्थित थीं। मंत्री ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जायेगी और कार्य में तेजी लायी जायेगी। झारखंड सरकार की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लायेगी, बल्कि यह राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नयी दिशा देगी। मेडिको सिटी जैसी परियोजनाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि हर नागरिक को अपने ही राज्य में बेहतर, सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

डिफेंस एक्सपो में शामिल होने तीनों सेना प्रमुख रांची पहुंचे
Published / 2025-09-18 21:03:29
डिफेंस एक्सपो में शामिल होने तीनों सेना प्रमुख रांची पहुंचे

भारत के तीनों सेना के प्रमुख सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे रांची, कल से शुरू होगा डिफेंस एक्सपो टीम एबीएन, रांची। भारत के तीनों सेनाओं के प्रमुख चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान झारखंड दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर सीडीएस अनिल चौहान के पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठनों समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। वेटरन आगेर्नाइजेशन आफ झारखंड के सचिव एमपी सिंह ने बताया कि यह दौरा आगामी तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो 2025 के आयोजन से जुड़ा है। यह आयोजन 19 से 21 सितंबर तक रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। इस एक्सपो में देश की तीनों सेनाएं अपनी ताकत और आधुनिक रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। ज्ञात हो कि बीते बुधवार 17 सितंबर को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे मंं जानकारी दी थी। साथ ही मंत्री और सैन्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री को तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था।

बार काउंसिल भवन के शिलान्यास का गवाह बने सीएम और चीफ जस्टिस
Published / 2025-09-16 22:17:44
बार काउंसिल भवन के शिलान्यास का गवाह बने सीएम और चीफ जस्टिस

सीएम और मुख्य न्यायाधीश ने बार काउंसिल भवन का किया शिलान्यास टीम एबीएन, रांची। चाईबासा, चांडिल और खूंटी में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में झारखंड सरकार ने कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल में बार काउंसिल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिला के कचहरी मैदान से तीनों जिलों में बनने वाले भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटी के कचहरी मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 24 जिलों में अगले तीन साल के अंदर बार भवन का निर्माण कराया जायेगा। न्यायिक व्यवस्था स्वतंत्र रूप से काम करती है और सरकार इसे हर संभव सहयोग देती रही है। सीएम खूंटी कचहरी परिसर में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बार भवन के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान समेत हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज का दिन खूंटी के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि पूरे राज्य में आधुनिक और सुंदर बार भवन बनाने का निर्णय लिया गया है।न्याय के मंदिर में बिना भेदभाव के सभी को न्याय मिलता है और सरकार न्याय पालिका को सशक्त करने के लिए कटिबद्ध है। सीएम ने बताया कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जहां अधिवक्ताओं को पेंशन और स्वास्थ्य बीमा जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी
Published / 2025-09-15 21:48:27
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा मजार में की चादरपोशी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को डोरंडा मजार में 218वें उर्स के अवसर पर चादरपोशी की। उन्होंने रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादर अर्पित कर राज्यवासियों की खुशहाली और विकास की कामना की। मौके पर रांची के जिला उपायुक्त और एसएसपी के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उर्स का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है और इसके अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन और चादरपोशी के लिए पहुंचे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding