नीट पेपर लीक, रामजन्मभूमि चंदा चोरी सहित कई मुद्दे उठायेगी कांग्रेस एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 20 जुलाई से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र में भाग लेने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवाना होने से पहले सांसद सुखदेव भगत ने बताया कि इस सत्र में कांग्रेस पार्टी सरकार को जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर घेरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस सत्र में नीट पेपर लीक मामले, रामजन्मभूमि से जुड़े मुद्दों, इथेनॉल नीति, सोनम वांगचुक और भ्रष्टाचार तथा महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। सांसद ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नीट पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को जवाब देना होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों को भी सदन में प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोहरदगा लोकसभा सभा की जनता की समस्याएं, आदिवासी अधिकार, रोजगार और विकास के मुद्दे मेरी प्राथमिकता हैं। सदन में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से रखा जायेगा।
सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी कृषि विभाग की समीक्षा बैठकटीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक होने वाली है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह समीक्षा बैठक होनी है, जिसमें कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कामकाज की समीक्षा होगी। साथ ही लंबित कृषि योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा होगी। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विभागीय सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कम बारिश से किसानों की बढ़ती परेशानियों पर रणनीति बनेगी। साथ ही अन्नदाताओं को राहत देने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की भी होगी समीक्षा।
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण के माध्यम से 120 शिक्षक हुए सशक्त एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए क्वेस्ट एलायंस, डायट, दुमका एवं जिला शिक्षा विभाग, दुमका के सहयोग से 13-15 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आइडियाथॉन-हैकाथॉन एवं समृद्ध करियर के लिए भविष्य कौशल का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में दुमका जिले के 120 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसका संचालन पूरी तरह 14 मास्टर ट्रेनर्स ने किया, जिन्होंने 9-11 जुलाई को आयोजित ट्रेनिंग आॅफ मास्टर ट्रेनर्स (ळङ्मटळ) में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यह मॉडल शिक्षा प्रणाली के भीतर शिक्षक नेतृत्व और सतत क्षमता निर्माण का सफल उदाहरण है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने डिजाइन थिंकिंग, समस्या की पहचान, विचार निर्माण, प्रोटोटाइप विकास तथा अनुभवात्मक शिक्षण की प्रक्रियाओं को सीखा। अब ये शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु नवाचार आधारित सीखने की प्रक्रिया से जोड़ेंगे, जिससे उनमें रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, सहयोग, संचार और समस्या समाधान जैसे भविष्य के महत्वपूर्ण कौशल विकसित होंगे। प्रभारी प्राचार्य, डायट दुमका, श्रीमती मधुश्री कुमारी ने कहा, यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक नेतृत्व को मजबूत करती है। जब शिक्षक स्वयं प्रशिक्षक बनते हैं, तो गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर निरंतर आगे बढ़ता है। मास्टर ट्रेनर सुश्री सिंधुश्री भारती (उच्च विद्यालय करहरबिल) ने कहा, क्वेस्ट एलायंस से प्रशिक्षण प्राप्त करने और फिर स्वयं प्रशिक्षण संचालित करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। अब हम अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को नवाचार की दिशा में प्रभावी मार्गदर्शन देने के लिए तैयार हैं। यह पहल अगस्त 2025 में आयोजित 60 नोडल शिक्षकों के फाउंडेशनल आइडियाथॉनझ्रहैकाथॉन प्रशिक्षण की निरंतरता है। वर्ष 2025 के प्रशिक्षण का संचालन अंजू प्रिया, सत्यजीत कुमार, जियाधर कुमार एवं आकाश कुमार ने किया था। इस दौरान क्वेस्ट एलायंस की टीम से शर्मिष्ठा, अंजू कुमारी, शिल्पा कुमारी, कुमारी अंशुमाला एवं पूजा पासवान ने सहयोग प्रदान किया। यह संपूर्ण पहल राज्य प्रमुख सुशांत पाठक के मार्गदर्शन में संचालित की गयी। यह कार्यक्रम शिक्षकों को नवाचार आधारित शिक्षण के लिए सशक्त बनाने के साथ-साथ दुमका में एक स्थायी शिक्षक नेतृत्व मॉडल विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर टीम एबीएन, रांची। झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा पिछले पांच वर्षों की कार्य योजनाओं, निमार्णाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गयी, जिसमें सड़कों, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज एवं पुल-पुलियों से संबंधित परियोजनाओं के स्थिति प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कार्यों में विलंब एवं लापरवाही पर कड़ी फटकार लगायी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य योजनाओं की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाये तथा उन्हें निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाये। लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी। किसी भी परियोजना में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता से किसी प्रकार के समझौते को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी परियोजनाओं का डेटाबेस व जियो-टैगिंग अनिवार्य, पारदर्शिता के साथ समयबद्ध त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने तथा जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की स्थिति, लागत, समय-सीमा और प्रगति का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो, ताकि कार्यों की सटीक निगरानी की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जियो-टैगिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी और निगरानी प्रणाली मजबूत होगी। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं की समय पर पहचान कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी निमार्णाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं का अद्यतन विवरण नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित होगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। गड्ढे, जलजमाव और खराब सड़कों पर तुरंत कार्रवाई करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों, जलजमाव एवं निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की लगातार जानकारी मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा उनका अद्यतन रिकॉर्ड रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु में सड़कों की स्थिति बिगड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं सड़कों की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाये। साथ ही, संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाया जाये। लंबित परियोजनाओं में तेजी लायें, दो माह में पूर्ण करें प्रमुख कार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निमार्णाधीन परियोजनाओं में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों में तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में कई सड़क, फ्लाईओवर एवं पुल-पुलिया परियोजनाएं वर्षों से लंबित हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है।
छापेमारी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों के साथ भयानक हादसा, 1 कांस्टेबल की मौत; तीन की हालत नाजुक एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में मंगलवार तड़के एक पुलिस वाहन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक कांस्टेबल की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य कर्मी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं। घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी मार्ग पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब पुलिसकर्मी धनबाद के मैथन बांध चौकी क्षेत्र में छापेमारी के बाद हजारीबाग लौट रहे थे। चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत ने बताया कि मृतक कांस्टेबल की पहचान कोडरमा जिले के जयनगर निवासी राम लखन यादव (55) के रूप में हुई है। धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) कुमार विनोद ने बताया, तीन कांस्टेबल और एक चालक को छापेमारी के लिए धनबाद भेजा गया था। लौटते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक ट्रक से टकरा गया।
700 ड्रोन शो, 5डी थिएटर, एआई चैटबॉट होंगे मुख्य आकर्षण टीम एबीएन, रांची। झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, इतिहास और विरासत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में अगस्त माह में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जायेगा। मोरहाबादी मैदान अथवा समकक्ष बड़े स्थल पर प्रस्तावित इस महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 700 से अधिक सिंक्रोनाइज्ड ड्रोन का भव्य एरियल शो होगा। लगभग 20 मिनट तक चलने वाले इस शो में संगीत और वॉयस-ओवर के साथ झारखंड के महान जनजातीय वीरों के इतिहास और उनके योगदान को आसमान में आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा। साथ ही पर्यावरण अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। नयी पीढ़ी को जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए 40 फीट लंबी इमर्सिव डिजिटल टनल, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, आधुनिक 5डी इमर्सिव थिएटर तथा एआई आधारित 3डी चैटबॉट की व्यवस्था की जायेगी। चैटबॉट कई भाषाओं में आगंतुकों को राज्य की जनजातीय विरासत, पर्यटन स्थलों और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायेगा। महोत्सव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन और योगदान पर आधारित डिजिटल ट्रिब्यूट वॉल भी स्थापित की जायेगी, जहां आगंतुक डिजिटल पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके अलावा आॅनलाइन ट्रिब्यूट पोर्टल भी विकसित किया जायेगा। आयोजन के दौरान रांची शहर में लगभग 5 किलोमीटर लंबी जात्रा सांस्कृतिक परेड निकाली जायेगी, जिसमें जनजातीय संस्कृति पर आधारित भव्य झांकियां, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला से सजी सड़कें आकर्षण का केंद्र होंगी। महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉलों वाला विशाल ट्राइबल हाट, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी, ट्राइबल फैशन शो, देश-विदेश के 500 से अधिक लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रॉक बैंड नाइट, डिजिटल स्वतंत्रता सेनानी गैलरी, जनजातीय फिल्म महोत्सव और लाइव पॉडकास्ट स्टूडियो भी स्थापित किये जायेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव झारखंड की जनजातीय विरासत, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नयी ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
रांची : राजधानी की सड़कों को सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने की तैयारीरांची के हरमू रोड और हरमू बाईपास को व्यवस्थित, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद तेजटीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू रोड और हरमू बाईपास को व्यवस्थित, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मॉडल कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। इस योजना में सड़क चौड़ीकरण, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, आकर्षक डिवाइडर, वर्टिकल गार्डन और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था शामिल है, जिससे देखते हुए नगर निगम रोजाना सड़क के किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। हरमू रोड में अतिक्रमण अभियान चल रहा है।
विवि में खाली पदों पर जल्द हो नियुक्ति : हेमंत सोरेन टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई अहम निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा झारखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं। इसलिए उन्हें ऐसी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और बाजार की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा मिलनी चाहिए, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार हो सकें। बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (जेएसयूएससी) से जुड़े मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां की जाएं, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के सभी महाविद्यालयों की रैंकिंग के आधार पर श्रेणी तय करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कॉलेज की जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की जाये, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो सके।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी केंद्रित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसके लिए विभाग को तय समय सीमा के भीतर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये गये।
जगन्नाथ मेला के कार्यों के निरीक्षण में जुटे दिग्गजहिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षणएबीएन सोशल डेस्क। झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष एन एन पांडेय, प्रथम सेवक सह उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय रहे। अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा रथ यात्रा महोत्सव के प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाये।उन्हें बताया गया कि 10 दिनों का रथ मेला को लेकर विधि व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, खोया पाया मंच, वॉच टावर, बैरिकेटिं, सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था, स्वच्छ कर्मी की व्यवस्था, लाइट की व्यवस्था, पूरे मेले ड्रोन कैमरा माध्यम से निगरानी रखी जायेगी।पुलिस बल की तैनाती मुख्य मंदिर और मौसी बड़ी मंदिर में, चलंत शौचालय की व्यवस्था, अग्नि शमन की व्यवस्था आदि विषयों पर अध्यक्ष जी से विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही मंदिर के आसपास अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मंदिर की सुंदरता और संस्कृति को अक्षुण रखने की बात कही और मंदिर की आयोजन की शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.