एबीएन डेस्क। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से सितंबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। 36 वर्षीय रोनाल्डो ने को क्लब ने अगस्त में दोबारा अपने साथ जोड़ा था। रोनाल्डो ने भी क्लब में वापसी का अपने अंदाज में जश्न मनाया था और न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रोनाल्डो ने यूरोपियन लीग में भी गोल के साथ आगाज किया था। उन्होंने बर्न में यंग बॉयज के खिलाफ मैच में इकलौता गोल किया था। इसके बाद उन्होंने विलारियल के खिलाफ मैच में 95वें मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। रोनाल्डो को इस अवॉर्ड के लिए टीम के गोलकीपर डेविड डी जिया, जेसे लिंगार्ड और मेसन ग्रीनवुड से कड़ी टक्कर मिली। बता दें कि रोनाल्डो हाल ही में चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 178 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने थे।
एबीएन डेस्क। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने डे/नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया है। इसके अलावा वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने आॅस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यह मंधाना का पहला टेस्ट शतक है। आॅस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली स्मृति भारत की पहली बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह पहली नॉन इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारूओं की धरती पर शतक लगाया है। स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया। उन्होंने यह स्कोरिंग शॉट आॅस्ट्रेलिया की गेंदबाज एलियस पेरी की गेंद पर लगाया। मंधाना ने पहला टेस्ट शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उनके इस शतक के जरिए टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है। स्मृति मंधाना आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा व्यक्गित स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। कंगारू महिला टीम के खिलाफ उनका स्कोर 108 रन नाबाद टेस्ट, 102 रन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। उन्होंने 124 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में मंधाना ने मॉली हाइड को पीछे छोड़ दिया। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला जा रहा टेस्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला डे/नाइट मैच है। जबकि, कंगारू टीम अपना दूसरा दिन/रात्रि का टेस्ट खेल रही है। इससे पहले कंगारू महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट खेल चुकी है।
एबीएन डेस्क। चीन की राजधानी बीजिंग में 2022 में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है। लेकिन उससे पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने स्टेडियमों में दर्शकों की एंट्री को लेकर बड़ा एलान किया है। इसके मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से शीतकालीन ओलंपिक में चीन के अलावा किसी दूसरे देश के लोगों को स्टेडियमों में एंट्री नहीं मिलेगी। आईओसी ने कहा, इन खेलों में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को 21 दिन के क्वारंटीन से राहत दी जाएगी जिन्होंने पूरी तरह से टीकाकरण करवा लिया है। समिति ने हालांकि दुनियाभर के प्रशंसकों की नाराजगी को स्वीकार किया लेकिन साथ ही ओलंपिक में दर्शकों को एंट्री देने के फैसले का स्वागत भी किया। उसने कहा कि इस फैसले से चीन में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आईओसी के मुताबिक, शीतकालीन खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की रोजाना जांच होगी। गौरतलब है कि 31 जुलाई 2015 को 2022 ओलंपिक शीतकालीन खेलों के लिए बोली जीतने के बाद, चीन की राजधानी बीजिंग ओलंपिक खेलों के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन दोनों संस्करणों की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। बात करें टूर्नामेंट की तो यह अगले साल चार फरवरी से शुरू होगा और शीतकालीन पैरालंपिक खेलों के साथ 13 मार्च को समाप्त होगा।
एबीएन डेस्क। ग्लैंड के ऑल राउंडर मोईन अली ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक बयान में कहा मैं अपनी टीम के साथियों के साथ बाहर निकलना मिस करूंगा। मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ नर्वस भावना के साथ नहीं खेलूंगा, जिसमें गेंदबाजी भी शामिल है। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर किसी को भी आउट कर सकता था। मोईन के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड को उनकी कमी खलेगी। वह सात वर्षों से अपने देश के लिए टेस्ट खेल रहे थे। सात साल पहले 12 जून 2014 को मोईन अली ने श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह इंग्लैंड के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 2914 रन बनाए और 195 विकेट झटके। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 155 रन नाबाद है। जबकि 53 रन देकर 6 विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ लंदन के द ओवर में 2 सितंबर 2021 को खेला था। मोईन अली ने 2019 में 5 टेस्ट मैच खेलने के बाद अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया था। इसके बाद भारत दौरे पर उनकी चेन्नई टेस्ट में वापसी हुई। वहीं, भारत के इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने तीन टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए खेले। हालांकि इस दौरान उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। इस साल के आखिर में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज खेलने जाएगी। जिसकी शुरुआत दिसंबर से होगी। ऐसे में मोईन अली का टीम में न होना इंग्लैंड के लिए परेशानी बन सकती है। क्योंकि मोईन बल्ले और गेंद से जोरदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा समय में मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में खेल रहे हैं। वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। सीएसके के लिए इस सत्र में वह काफी सफल रहे हैं। आईपीएल 2021 में मोईन 9 मैचों में 261 रन बना चुके हैं जिसमें उनका एक अर्धशतक शामिल है।
भुवनेश्वर (ओडिशा)। साल 2018 पुरुष हॉकी विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के बाद, भुवनेश्वर का मंदिर शहर प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021 का मंचन करेगा। इसकी घोषणा गुरुवार को भुवनेश्वर में ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की। इस दौरान खेल और युवा सेवा मंत्री तुषारकांति बेहरा, एफआईएच अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा और हॉकी इंडिया सचिव मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कैलेंडर में यह मार्की इवेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 16 टीमें शामिल होंगी, जिनमें भारत, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, अमेरिका, कनाडा, चिली और अर्जेंटीना हैं। वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 2023 एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीएम पटनायक ने नवंबर में शुरू होने वाले एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021 की मेजबानी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। उन्होंने प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए लोगो भी लॉन्च किया। सीएम नवीन पटनायक ने कहा, ओडिशा देश में हॉकी का केंद्र है और ओडिशा राज्य सरकार खेल को और आगे बढ़ने और विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त करने में मदद करने के लिए हमारी क्षमता में सब कुछ करना जारी रखेगी। हम दुनिया भर से 16 शीर्ष टीमों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021 में भाग लेने के लिए हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मेजबान बनकर खुश हैं। हमारी प्राथमिकता इन चुनौतीपूर्ण कोविड समय के दौरान प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना होगा। डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा, एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप भुवनेश्वर 2021 अंडर -21 के लिए टूर्नामेंट का शिखर है और एफआईएच कैलेंडर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थिरता है। हमें खुशी है कि ओडिशा अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हमेशा की तरह, हमें ओडिशा राज्य सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया है। यह कार्यक्रम सभी आवश्यक कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।
एबीएन डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगवार को सूचित किया कि उन्होंने दो प्रस्तावित नई आईपीएल टीमों में से एक के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए निविदा दस्तावेज खरीदने की समय सीमा बढ़ाकर 10 अक्टूबर तक कर दी है। पहले यह सीमा पांच अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी। आईपीएल की संचालन समिति ने 31 अगस्त को 10 लाख रुपये की निविदा फीस के भुगतान पर निविदा के लिए निमंत्रण दस्तावेज जारी किया था। यह धनराशि वापस नहीं होगी। बीसीसीआई ने किया फैसला : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने 31 अगस्त 2021 को नॉन रिफंडेबल टेंडर फीस के भुगतान पर उपलब्ध इनविटेशन टू टेंडर (आईटीटी) दस्तावेज जारी किया था। नई टीमों टीमों को खरीदने की इच्छुक पार्टियों के अनुरोध के अनुसार बीसीसीआई ने अब फैसला किया है कि आईटीटी दस्तावेज खरीदने की तारीख 10 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाएं। दो नई टीमों को जोड़े जाने की योजना : आईपीएल के नए सत्र यानी 2022 में दो नई टीमों के जोड़े जाने की योजना है। ऐसे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की संख्या में खासा इजाफा होगा और टूर्नामें दो महीने से ज्यादा चलेगा। आईपीएल के नए सत्र में अहमदाबाद, लखनऊ या पुणे की टीमें शामिल हो सकती हैं। इन दो टीमों के जुड़ने के बाद आईपीएल में टीमें की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। मौजूदा समय में 8 आईपीएल टीमें : बीते कई वर्षों से आईपीएल में लगातार आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। इन में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपटिल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।
रांची। जेएससीए स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैड के बीच टी-20 मैच खेला जायेगा। लगभग दो साल से रांची के जेएससीए स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया। 8 मार्च 2019 को यहां पर आखिरी बार आस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय मैच खेला गया था। वहीं चार साल पहले 7 अक्टूबर 2017 को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। अब तक रांची जेएससीए स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये हैं। यहां पर पहला टेस्ट मैच भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 16 से 20 मार्च 2017 को खेला गया। पहले एकदिवसीय मैच 19 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 12 फरवीर 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को भारतीय पुरुष टीम के 2021/22 के घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत का घरेलू सीजन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के तीन दिन बाद 17 नवंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने सोमवार को हुई बैठक में इस कार्यक्रम को मंजूरी दी। भारत इस दौरान चार टेस्ट, तीन वनडे और 14 टी-20 मैचों की मेजबानी करेगा। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दो टेस्ट और तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए क्रमश: नवंबर 2021 और मार्च 2022 में भारत का दौरा करेंगे। वेस्टइंडीज तीन वनडे और तीन टी-20 मैच के लिए फरवरी 2022 में भारत दौरे पर रहेगा। घरेलू सीजन के बीच भारतीय टीम दिसंबर-जनवरी में सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। भारत इसके साथ ही जून 2022 में पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। कानपुर और मुंबई को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए वेन्यू के तौर पर देखा गया है। जबकि बेंगलुरु और मोहाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की मेजबानी करेंगे। दोनों सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 साइकिल का हिस्सा होगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड 2021 मैच शिड्यूल : पहला टी-20 : 17 नवंबर, जयपुर, दूसरा टी-20 : 19 नवंबर, रांची, तीसरा टी-20 : 21 नवंबर, कोलकाता, पहला टेस्ट : 25 से 29 नवंबर, कानपुर, दूसरा टेस्ट : तीन से सात दिसंबर, मुंबई।
एबीएन डेस्क। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने एक ही सप्ताह के भीतर दो टीमों की कप्तानी छोड़ने के निर्णय लिया है। बीते सप्ताह उन्होंने घोषणा की थी कि वह सुंयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमन में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 इंटरनेशनल से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। अभी विराट के इस फैसले पर चर्चा थमी नहीं थी कि उन्होंने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। आरसीबी ने कोहली का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि कप्तान के रूप में साल 2021 आईपीएल उनका आखिरी सत्र होगा। उनके इस फैसले पर हैरानी जताते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बयान दिया है। आईपीएल में सिर्फ आरसीबी के लिए खेलेंगे : विराट कोहली ने वीडियो में कहा, जब तक वह आईपीएल खेले रहे हैं वह सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलेंगे, वह किसी और टीम के साथ खेलने के बारे में सोच नहीं सकते। विराट सात साल से इस टीम के कप्तान हैं, उन्होंने फ्रंट से टीम को लीड किया है। हालांकि यह दुर्भाग्य रहा कि उनकी कप्तानी में आरसीबी फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत सकी। विराट ने कप्तानी छोड़ने के फैसला आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आरसीबी के सफर की शुरुआत से पहले सुनाया। गौतम गंभीर को हुई हैरानी : विराट द्वारा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान छोड़ने का एलान करने के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनके इस फैसले पर हैरानी जताई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विराट के इस फैसले पर हैरानी हुई है, टूर्नामेंट के दूसरे चरण से ठीक पहले यह फैसला लेना, आप चाहते तो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद यह निर्णय ले सकते थे, इससे टीम में थोड़ी अस्थिरता आएगी और वह भावुक भी हो सकती है। आरसीबी की स्थिति बेहतर : गौतम गंभीर ने आगे कहा कि आईपीएल 2021 में आरसीबी की स्थिति काफी बेहतर है, ऐसे में आप क्यों टीम पर अतिरिक्त दबाव डालना चाहते हैं, कोहली पर खिताब जीतने के लिए अतिरिक्त दबाव होगा, आप किसी एक के लिए खिताब नहीं जीतना चाहते हैं, आप पूरी फ्रेंचाइजी के लिए यह करना चाहते हैं, अगर विराट को ऐसा करना ही था तो वह टूर्नामेंट के बाद भी यह फैसला ले सकते थे। मौजूदा समय में आरसीबी अंकतालिका में तीसरे नंबर पर हैं और उसे अभी सात मैच खेलना बाकी है। पहले सत्र में जिस तरह आरसीबी ने प्रदर्शन किया उसे देखते हुए उसका प्ले ऑफ में पहुंचना तय है।
एबीएन डेस्क। ईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज आज यानी रविवार से हो रहा है। लीग के 14वें सीजन के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें भिड़ेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई यूएई चरण की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। वहीं चेन्नई की टीम पहले चरण के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। हालांकि इस बार परिस्थितियां और हालात भारत में खेले गए पहले चरण की तुलना में बिल्कुल अलग होंगे, ऐसे में दोनों ही टीमों को नए सिरे से सब कुछ शुरू करना होगा। लीग की दोनों चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच दुबई में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है भारतीय टी-20 लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर (रविवार) से हो रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.