Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड चैंबर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी गई हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड चैंबर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी गई हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन
  • झारखंड चैंबर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी गई हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • खेल एवं व्यापार जगत के आपसी सहयोग से झारखंड के विकास को मिलेगी नई गति : तुलसी पटेल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल एवं कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तुलसी पटेल एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सम्मानित सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर प्रकाश कुमार मंडल एवं संतोष अग्रवाल ने तुलसी पटेल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि चैंबर राज्य के व्यापार एवं उद्योग जगत के हितों के साथ-साथ सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और सशक्त करेगा। मुलाकात के दौरान झारखंड में खेलों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने को लेकर विशेष रूप से सार्थक चर्चा हुई। 

झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से राज्य में बॉक्सिंग को और अधिक मजबूत करने, युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री तुलसी पटेल जी ने आश्वस्त किया कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में समाज के सभी वर्गों की सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है तथा खेलों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। तुलसी पटेल ने विशेष रूप से बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में झारखंड की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खेल गतिविधियों के विस्तार में सहयोग की भावना व्यक्त की।

बैठक के दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि व्यापार जगत एवं खेल जगत के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से राज्य के युवाओं को नई दिशा एवं अवसर प्रदान किए जा सकते हैं। इस प्रकार के प्रयास न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे, बल्कि झारखंड की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में भी सहायक होंगे।

झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल झारखंड के व्यापार, उद्योग, सामाजिक सरोकार एवं खेल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के बीच भविष्य में खेल एवं युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

विज्ञापन