Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे सांसद सुखदेव भगत
  • एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक ऐतिहासिक स्वागत, पूरा रायपुर हुआ कांग्रेसमय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरते ही हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी और सुखदेव भगत जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (राजीव भवन) तक के पूरे मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। 

सड़कों के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया, जिससे पूरा रायपुर शहर कांग्रेसमय हो गया। कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह और जोश देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत श्री भगत ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर जो अपार स्नेह और सम्मान मिला है, वह मैं कभी नहीं भूलूंगा। 

कार्यकर्ताओं का यह जोश ही कांग्रेस की असली ताकत है। हम सब मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनता की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस एकजुट है और आने वाले दिनों में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन