Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति के रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह
विज्ञापन
  • धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
  •  लोगों ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान!

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति वर्ष 2017 से निरंतर समाज सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करती आ रही है। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से समिति द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी क्रम में आज 27 सितंबर 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति द्वारा श्याम नगर भूली धनबाद मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। समाचार प्रेषित किए जाने तक शिविर में कुल 32 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में एक रक्तदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। समिति भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।

रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास, संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, सचिव दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष  राजीव बनर्जी, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर सिंह, मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास सहित संदीप साव, सोनू दास, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश साव एवं मुस्कान उपस्थित रहें और शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

समिति की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

विज्ञापन