Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू से मिला ट्रक आँनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू से मिला ट्रक आँनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
  • कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू से मिला ट्रक आँनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज दिनांक 27. 9.2026 को लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने संरक्षक सह पुर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के आवास पर उनसे मुलाकात की।

मुलाकात करके बताया गया कि अभी भी टाइमिंग को लेकर ट्रक मालिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संरक्षक ने हिंडाल्को कंपनी के भीपी से बात की और कहा कि आप अविलंब टाइमिंग सुधार का कार्य पूरा करवाए ,ताकि ट्रक मालिकों को परेशानी ना हो अन्यथा इस स्थिति में ट्रक मालिक लाचार हो जाएंगे, वहीं दूसरी ओर माननीय संरक्षक महोदय ने तीनों जिला के आला पदाधिकारियों से भी बात की। 

कहा कि इस व्यवसाय से गरीबों का चूल्हा जलता है ,इसलिए इन लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और यह हमारा दायित्व भी बनता हैं और कल लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल हिंडाल्को कंपनी से यह लिखित मांग करेगा कि अविलंब टाइमिंग में सुधार किया जाए, वरना ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए भी बंद किया जा सकता है। 

आज के प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ बबलू, मोहम्मद गुड्डू, महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, रहमत अंसारी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, तारिक खान, प्रदीप कुमार एवं नीरज साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीत जायसवाल एवं उदय कुमार गुप्ता सहित सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

विज्ञापन