Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं सांसद : आलोक साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं सांसद : आलोक साहू
विज्ञापन
  • भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं सांसद : आलोक साहू
  • जिले में भारी-वारिश से सैकड़ो कच्चे मकान ध्वस्त एवं हजारों एकड़ में लगे फसल हुआ बर्बाद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में विगत चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोहरदगा जिले में भारी तबाही मचाई है। जिले के सभी प्रखंडों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए हैं, वहीं हजारों किसानों की आलू, ईख सब्जी सहित अन्य फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए लोहरदगा के माननीय सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत के निर्देश पर आज उनके निजी सचिव सह इंटक जिला अध्यक्ष आलोक कुमार साहू भंडरा प्रखंड पहुंचे। उन्होंने सांसद प्रतिनिधियों के साथ पहाड़ टोली के आयता उरांव, प्रदीप राम, बृजेंद्र मल्हार, भंडरा सहित विभिन्न गांवों में ध्वस्त घरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस संकट की घड़ी में सांसद सुखदेव भगत आपके साथ खड़े हैं। हर प्रभावित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर ही श्री साहू ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंगसे दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि लोहरदगा, भंडरा सहित पूरे जिले में सैकड़ों कच्चे घर ध्वस्त हुए हैं और हजारों एकड़ फसल बर्बाद हुई है। एक ओर महंगाई से किसान परेशान है, दूसरी ओर प्रकृति आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने को कहा।

इस पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) को तुरंत कार्रवाई कर क्षतिपूर्ति रिपोर्ट जिला भेजने का निर्देश दिया जा रहा है, ताकि शीघ्र मुआवजा दिलाया जा सके। श्री साहू ने भंडरा के अंचल अधिकारी से भी वार्ता कर क्षति का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट जिला भेजने को कहा। 

अंचल अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर जिला निगरानी समिति सदस्य फूलदेव उरांव, सांसद प्रतिनिधि  विजय चौहान, राधेश्याम साहू, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद इदरीश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन