Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : महिला का वीडियो बनाने का आरोप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : महिला का वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन
  • विरोध करने पर मारपीट और धमकी का दावा; पूर्व पार्षद ने कार्रवाई की मांग की 
  • महिला से कथित अभद्रता के मामले में पूर्व पार्षद ने उठायी आवाज, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी 
  • वीडियो बनाने के विरोध पर विवाद का आरोप, पति को भी धमकी देने का दावा 
  • कतरास में महिला से कथित दुर्व्यवहार का मामला गरमाया, पूर्व पार्षद ने थाना स्तर पर कार्रवाई की मांग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। वार्ड संख्या पांच से जुड़ा एक विवाद अब सार्वजनिक रूप से सामने आया है। पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद भूययां ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट और बाद में उसके पति को धमकी दिए जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। राजेंद्र प्रसाद भूययां के अनुसार, 24 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे रूबी देवी शौच के लिए बाहर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड पांच की पार्षद निरुपमा देवी के देवर चंदन कुमार पासवान ने महिला का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

महिला द्वारा इसका विरोध करने पर कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार और हाथापाई की गयी। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति गुड्डू भूययां मौके पर पहुंचे। गुड्डू का आरोप है कि उनके साथ भी हाथापाई की गई। मामले को लेकर उन्होंने कतरास थाना में लिखित शिकायत दी। 

गुड्डू भूययां ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में कतरास बाजार जाने के दौरान चंदन कुमार पासवान ने उन्हें रोककर केस वापस लेने की धमकी दी और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेंद्र प्रसाद भूययां ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। 

इसी दौरान उन्होंने थाना प्रभारी के स्वागत को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी अपनी सफाई दी। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाना प्रभारी के पदस्थापन के बाद उन्होंने और समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया था। उनके अनुसार यह सामाजिक एवं शिष्टाचार की परंपरा के तहत किया गया था। 

राजेंद्र प्रसाद ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यदि थाना प्रभारी को गुलदस्ता देकर स्वागत करना गलत माना जा रहा है, तो अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा इसी प्रकार स्वागत किए जाने पर भी सवाल उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल स्वागत करने के आधार पर किसी को थाना का दलाल कहना उचित नहीं है। अंत में राजेंद्र प्रसाद भूययां और गुड्डू भूययां ने कहा कि यदि मामले में नियमानुसार कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन