Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : भागीरथी पर्यटन विकास मित्र संघ ने पर्यटन को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : भागीरथी पर्यटन विकास मित्र संघ ने पर्यटन को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। विश्व पर्यटन दिवस  के उपलक्ष्य में रविवार वार को भागीरथी पर्यटन विकास मित्र संघ के तत्वावधान में भगत सिंह चौक पर पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागीरथी पर्यटन विकास मित्र संघ के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष ने कहा कि हर व्यक्ति प्रकृति प्रेमी होता है। 

झारखंड प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर राज्य है। यहां जलप्रपात, घने जंगल और पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां के जंगलों में मयूर,रंग बिरंगी जल पक्षी यहां के आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। मुरहू के समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण कश्मीर से कन्याकुमारी तक पर्यटन के लिए पूरा भारत है।

झारखंड में भी खूंटी एवं अन्य जिलों के कई स्थलों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित करने की जरूरत है। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि युवाओं को अपने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा रखने, अतिथियों का सम्मान करने और भारतीय कला-संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है। 

युवा सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुवेंद्र भास्कर ने कहा कि बताया कि पर्यटन से न सिर्फ मनोरंजन होता है, बल्कि रोजगार बढ़ता है, हमारी संस्कृति भी देश-दुनिया तक पहुंचती है। इस साल विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर्यटन और शांति है। अनुप राय, तुलसी प्रजापति, किशोर ठाकुर सहित अन्य ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने पर अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन