Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : उपायुक्त के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : उपायुक्त के निर्देश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवक, खूंटी। उपायुक्त मो० जावेद हुसैन के निदेर्शानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, खूंटी के नेतृत्व में जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाते हुए सुरक्षित स्थान पर लगवाया गया। 

जांच के क्रम में विभिन्न वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गयी। मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 81,000 रुपये का चालान किया गया। 

वहीं, मोटर यान निरीक्षक, खूंटी एवं सहयोगी कर्मियों द्वारा भी वाहन जांच अभियान चलाया गया। सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 37,650 रुपये का ई-चालान किया गया तथा वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाया गया।

विज्ञापन