Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास : बारिश में खपरैल मकान की दीवार गिरी, बेघर हुआ मजदूर परिवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास : बारिश में खपरैल मकान की दीवार गिरी, बेघर हुआ मजदूर परिवार
विज्ञापन
  • कतरास : बारिश में खपरैल मकान की दीवार गिरी, बेघर हुआ मजदूर परिवार
  • फुलारीटांड़ भुईयां टोला में आधा दर्जन मिट्टी के मकान भी खतरे में
  • प्लास्टिक के सहारे गुजर-बसर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। लगातार हो रही तेज बारिश और हवा के कारण फुलारीटांड़ भुईयां टोला निवासी सूरज भुइयां और उसकी बहन नीलम कुमारी के खपरैल मकान की मिट्टी की दीवार गिर गयी।

इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। किसी तरह पड़ोसियों के घर अपना सामान रखकर भाई-बहन वहीं रात गुजार रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार भुईयां टोला में करीब आधा दर्जन अन्य मिट्टी की दीवार वाले खपरैल मकान भी जर्जर हैं। 

लगातार बारिश के कारण इन मकानों पर भी गिरने का खतरा बना हुआ है। नेता राजकुमार यादव ने बाघमारा बीडीओ से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा जर्जर मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंदों को सरकारी आवास का लाभ दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन