- धनबाद कतरास राजभाषा पखवाड़ा के तहत निबंध व काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर कतरास क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 10:30 बजे हिंदीतर भाषी अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसके बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे कतरास क्षेत्रीय सभागार में राजभाषा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक विष्णुकांत झा, अपर महाप्रबंधक मणिकांत पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) मनीष सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) उमंग कुमार ठक्कर तथा प्रबंधक (मानव संसाधन) कुमारी श्वेता सहित क्षेत्रीय एवं इकाई स्तर के अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग के प्रति प्रोत्साहित करने तथा
राजभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि और रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।