- धनबाद : कतरास बचाने के लिए कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने किया जनसंपर्क, धरना आज
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास कोयलांचल में अवैध उत्खनन से हो रहे भू-धंसान, ई मेगा प्रोजेक्ट रद्द करने, कोयला चोरी पर रोक, बीसीसीएल, प्रशासन, सरकार के खिलाफ कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने मोर्चा खोल दिया है। भू-धंसान से कतरास बचाने को लेकर मोर्चा की ओर से रविवार को कतरास थाना चौक स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा के समक्ष 27 सितंबर को एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे।
इसको लेकर कतरास कोयलांचल बचाओ समिति के सदस्यों ने कतरास बाजार, पचंगढ़ी के सिनेमा रोड, राजगंज रोड, स्टेशन रोड, में भ्रमण कर आयोजित महा धरना में शामिल होने की अपील की। जन संपर्क करने वालों में जावेद रजा, अशोक प्रकाश लाल, प्रिंस शर्मा, प्रभात मिश्रा, सुदाम गिरी, विनय सिंह, किशोरी गुप्ता, लल्लू सिन्हा, बबलू बर्मन, बाबू बर्मन, मो. नियाज अहमद आदि शामिल थे।
नेताओं ने कहा कि कतरास को बचाने के लिए कतरास की जनता एक है। सरकार मेगा प्रोजेक्ट पर विचार करें। जनमानस की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। शहर को उजाड़ना सही नहीं है। इसके लिए सरकार अंडरग्राउंड माइंस चलाये।