Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 8
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास हनुमान मेंसन में आहार रेस्टोरेंट का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास हनुमान मेंसन में आहार रेस्टोरेंट का उद्घाटन
विज्ञापन
  • धनबाद कतरास के हनुमान मेंसन प्रथम तल में आहार रेस्टोरेंट का कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के पंचगढ़ी स्थित हनुमान मेंशन में आहार रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा।

रेस्टोरेंट का उद्घाटन कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर रेस्टोरेंट परिसर में लोगों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के बाद रेस्टोरेंट के संचालक नीरज मिश्रा ने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि आहार रेस्टोरेंट के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर भोजन और अच्छी सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने रेस्टोरेंट के संचालक को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर दी बधाई शुभकामनाएं।

विज्ञापन