धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी : किन शर्तों पर अलग-अलग गयी विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले की झरिया से हैरतअंगेज प्यार की कहानी का सुखद परिणाम सामने आया है। दो बेटियों की मां अब घर लौट गयी है। वह 25 साल के एक युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। युवती भी महिला की बातों को दुहरा रही थी। जानकारी के अनुसार झरिया पुलिस की पहल और सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया है।
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से पीआर बांड भरवाने के बाद उन्हें सकुशल परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। दो बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय लड़की परिजनों की असहमति के बावजूद साथ रहने की मांग कर रही थी। पुलिस दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाया- बुझाया, परिजन दोनों को अलग-अलग घर ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर काफी देर तक विवाद बना रहा।
अंतत पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की सहमति से पीआर बांड भरवाया गया और दोनों को अलग-अलग उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया, बता दें कि एक और परिजन अपनी चिंता, समाज और परिवार की दुहाई दे रहे थे, दो छोटे-छोटे बच्चों की बात थी, तो दूसरी तरफ महिला और युवती अपने फैसले पर अडिग थे। युवती कुंवारी है।
जानकारी के अनुसार लगातार संपर्क में रहने के बाद महिला और युवती में प्रेम हो गया। गया दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दो महीने पहले हुई थी। इसके बाद उन्हें समझाने बुझाने की कोशिश हुई। लेकिन 7 जुलाई को दोनों घर से भाग निकली। 10 दिनों के बाद लौटी थी। दोनों अपनी बात लेकर धनबाद के एस एसपी कार्यालय तक पहुंची थी। जहां से मामले को झरिया थाना भेज दिया गया था।
पुलिस को इस मामले को सुलझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्यार की इस अनोखी कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब महिला और युवती झरिया के धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में मिली थी। इसके बाद दोनों में मेल-जोल का सिलसिला बढ़ गया। लोग बताते हैं की युवती महिला को बाइक से घुमाती थी। इस दौरान महिला का अपने पति के साथ विवाद बढ़ गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह दोनों एक बार फिर घर से निकल गयी थी। घर से निकलने के बाद दोनों ने धनबाद एस एसपी कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा और साथ रहने की बात कही। इधर, परिवारजन भी उनका पीछा करते हुए धनबाद पहुंचे और पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। फिर मामला झरिया थाना को भेज दिया गया। झरिया पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की और अंतत: मामले को सुलझा लिया है।