Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 83
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : रिटायर्ड अफसर का शव-नोट मिलने से राजधानी में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : रिटायर्ड अफसर का शव-नोट मिलने से राजधानी में सनसनी
विज्ञापन

रांची में रिटायर्ड अफसर ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला शव; नोट में बयां किया दर्द 

टीम एबीएन, रांची। रांची के सिदो-कान्हू उद्यान के पास एक फ्लैट में 61 वर्षीय सेवानिवृत्त नौकरशाह का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मूल रूप से बिहार के पटना निवासी सुनील कुमार सिंह एक साल पहले रांची के उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  

पुलिस ने बताया कि रविवार को लालपुर थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हू उद्यान के पास स्थित एक फ्लैट में उनका शव पंखे के हुक से बंधे फंदे से लटका मिला। लालपुर थाने के उप-निरीक्षक उत्तम कुमार ने कहा, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।वह यहां फ्लैट में अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार पटना में था। 

प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या की है, क्योंकि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पुलिस ने आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें सिंह ने अपनी उम्र संबंधी बीमारियों से हो रही तकलीफ को बयां किया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन