एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 29/08/2026 को धनबाद संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी अनुपमा सिंह की अनुशंसा पर दो रोड लुकिंग ग्लास टाटा कंपनी ने दिये। दोनों लुकिंग ग्लास को जोगता मोड़ पर लगाया गया। जिसका उद्घाटन भूतपूर्व अध्यक्ष संजय सिंह और वर्तमान अध्यक्ष किसन कुमार महतो एवं सचिव लव कुश शुक्ला राष्ट्रीय कोलियारी मजदूर संघ सिजुआ शाखा टाटा तथा जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंहा ने किया।
जिसमें शंकर चौहान, सुदर्शन सिंह, आशीष सरकार, मन्नु महतो, एसके मोबिन, निर्मल कुमार, हसीब खान, बिंदुवा देवी, गुड़िया खातून, नगमा खातून असगर मियां, श्रीधर पांडेय, अजय चौहान, प्रेम चौहान, सूरज चौहान, इबरार असरफ, टिंकू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।