Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : बालूमाथ के झाबर गांव में मनाया गया पर्यावरण का रक्षाबंधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : बालूमाथ के झाबर गांव में मनाया गया पर्यावरण का रक्षाबंधन
विज्ञापन
  • बालूमाथ के झाबर गांव में मनाया गया पर्यावरण का रक्षाबंधन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के झाबर गाँव की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर एक अनोखी मिसाल पेश की। इस पहल की अगुवाई गाँव की कलावती देवी, रम्भा देवी और अनीता देवी ने की। 

उन्होंने कहा, जैसे इंसानों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन है, वैसे ही पर्यावरण के लिए भी जरूरी है। इसी भावना के साथ इन महिलाओं ने गाँव के बरगद, पीपल और आम के पेड़ों को राखी बांधी।

रंभा  देवी ने कहा कि पेड़-पौधे, नदी-झरने ही हमारे जीवन के सच्चे रक्षक हैं। सभी महिलाओं ने पेड़ों की आजीवन रक्षा का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद पेड़ों की देखभाल और उन्हें काटने से रोकने की शपथ भी ली गई। इस अनोखे रक्षाबंधन जागरूकता का संदेश देती है।

विज्ञापन