- उज्जैन से भगवान शिवजी की शिवलिंग लाकर सलानपुर बजरंग बली मन्दिर के समीप की गयी स्थापना, बाजे गाजे के साथ कराया गया नगर भ्रमण
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास सलानपुर बस्ती में सावन महीना में भगवान शिवजी का शिवलिंग उज्जैन से लाकर सलानपुर बजरंग बली मन्दिर के समीप स्थापना की गई।
जिसमें सर्वप्रथम एक जुलूस के रूप में बाजे गाजे के साथ पूरे सलानपुर बस्ती से कतरी नदी तक भ्रमण कराया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चे महिलायें और पुरुष शामिल थे। और सोमवार को विधि विधान से पूजा की जायेगी। जिसमें फिर महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा।
पूजा में मुख्य रूप से पप्पू सोनार, बिनय पासवान, राजेश चौहान, अजीत चौहान, नन्कु कुमार, प्रमोद ठाकुर, विरु ठाकुर, संजय सोनार, मनोज गुप्ता, संजय केशरी, ठाकुर बेलदार, राजा सरकार, विक्की चौहान, गोपाल वर्मा, सुभम सोनार, टिंकू रजक, और सैकड़ों लोग शामिल थे।