Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : ठेकेदार व JE की मिलीभगत से नई PCC सड़क निर्माण के बाद ही सड़क की हालत बदहाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : ठेकेदार व JE की मिलीभगत से नई PCC सड़क निर्माण के बाद ही सड़क की हालत बदहाल
विज्ञापन
  • ठेकेदार व JE की मिलीभगत से नई PCC सड़क निर्माण के बाद ही सड़क की हालत बदहाल
  • शिकायत के बाद भी अभी तक नहीं हुआ कोई कार्यवाई

टीम एबीएन, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा कि लोयाबाद क्षेत्र में हाल ही में बनाई गई नई PCC सड़क की स्थिति खराब होने का सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और रोड पर सर्च बालू और गिट्टी दिखाई दे रही है। कई स्थानों पर बारिश का पानी जमा है, जबकि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। रोड निर्माण में गुणवत्ता में भारी घोटाला किया गया है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।

जिसके कारण निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की स्थिति खराब हो गई। शिकायत के बावजूद अब तक स्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है और नहीं ठेकदार लार्वरोइ आयु तू कि मामले को लेकर धनबाद नग र आयुक्त को भी पत्र देकर शिकायत की गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उठते है कई बड़े सवाल ?

वार्ड नंबर 08 में ठेकेदार संजय कुमार सिंह द्वारा लोयाबाद नंबर 05, लोयाबाद नंबर 09 सहित लोयाबाद क्षेत्र में कराए गए PCC सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराया जाए क्योंकि रोड की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है रोड पर बस बालू ओर गिट्टी दिखाई दे रही है।

यदि निर्माण कार्य में अनियमितता या गुणवत्ता में लापरवाही की गई है जिससे सरकार ओर नगर निगम को भरी चूना लगाया गया है ऐसे ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस भी रद्द किया जाना चाहिए । वहीं, वार्ड नंबर 08 के JE की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं तबादले करने की कृपा करें।

धनबाद उपायुक्त से भी मांग की है कि सड़क निर्माण की तकनीकी जांच तत्काल कराई जाए, दोषियों पर कार्रवाई हो और खराब सड़क की गुणवत्ता के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए ओर ठेकेदार के बिल भुगतान पर भी रोक लगाया जाए। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,313