Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : गुरुजी की पुण्यतिथि पर 28 यूनिट रक्त संग्रह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गुरुजी की पुण्यतिथि पर 28 यूनिट रक्त संग्रह
विज्ञापन

समाहरणालय में 28 यूनिट रक्त संग्रह, डीसी-एसएसपी समेत अधिकारियों ने किया रक्तदान 

टीम एबीएन, रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां 28 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन और उपविकास आयुक्त संजय भगत ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में जिला प्रशासन के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों ने उपायुक्त को गुलाब भेंट कर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए आभार जताया। सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 55,009