Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुड़मियों को एसटी में शामिल नहीं होने देंगे आदिवासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुड़मियों को एसटी में शामिल नहीं होने देंगे आदिवासी
विज्ञापन

रांची में आदिवासी संगठनों की आक्रोश महारैली, कुड़मियों को एसटी में शामिल करने की मांग का किया पुरजोर विरोध 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कुड़मी समाज की ओर से उन्हें एसटी में शामिल करने की मांग के खिलाफ आदिवासियों का विरोध जारी है। इसी कड़ी में आदिवासी संगठन ने महाजुटान कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और पारंपरिक हथियारों के साथ आक्रोश महारैली में शामिल होकर चेतावनी दी कि वह अपने हक और अधिकार के लिए पूरी तरह सजग और जागरूक है। 

दरअसल राज्य के अलग अलग जिलों से पारंपरिक लिबास और तीर धनुष, भाला, हंसिया, दाब लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों में जेएलकेएम विधायक जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो के खिलाफ ज्यादा नाराजगी देखी गयी। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में हम आदिवासियों को नीच दृष्टि से देखने वाला कुड़मी समाज, अंग्रेज के शासनकाल में खुद आदिवासी से अलग हो गया और जब आजादी के बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हम अनुसूचित जाति, जनजाति के उन्नयन के लिए विशेष प्रावधान कर दिया तो इन्हें अब लालच आ गया है। कुड़मी, खुद आदिवासी बनकर हमारे हक को मारना चाहते हैं, जिसे कभी राज्य का आदिवासी समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,091