Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किया ओम बिरला का अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने किया ओम बिरला का अभिनंदन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वर्ण भूमि सभागार में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह के अंतर्गत लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने भी अभिनंदन एवं स्वागत किया। 

ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय कुमार अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी ने श्री ओम बिरला जी को पुष्प गुच्छ देकर, शॉल ओढ़ाकर तथा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया। 

ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न जनसेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गयी। विशेष रूप से रांची में निर्मित झारखंड की सबसे बड़े श्री राधा-कृष्ण मंदिर की भव्यता एवं दिव्यांग निराश्रितों के लिए सद्गुरु अपना घर आश्रम के कार्यों की जानकारी दी गयी। 

श्री ओम बिरला ने ट्रस्ट द्वारा झारखंड में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना की और ट्रस्ट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,679