Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नामकुम : श्री श्री देव हनुमान मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला कलश यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नामकुम : श्री श्री देव हनुमान मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकला कलश यात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नामकुम थाना परिसर में नव निर्मित श्री श्री देव हनुमान मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित कलश यात्रा मन्दिर प्रांगण से निकलकर बरगावाँ होते हुए सपाही नदी पहुँचा। वहाँ से जल लेकर सैकड़ों की संख्या में भक्त गण श्री श्री देव मन्दिर पहुँचे। कलश यात्रा का नेतृत्व समाज सेवी मनोज कुमार सिंह एवम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने किया।

पुजारी आचार्य पंडित मुकेश भास्कर ने मंत्रोचरण के साथ जल कलश मे अर्पित कराया। उनके साथ गाँव के पुरोहित रामानंद पांडेय यात्रा में शामिल रहे। कलश यात्रा के उपरांत मंदीर मे वेदी पूजन विधि विधान के साथ किया गया। सुंदरकांड का पाठ भी आचार्य ने अपने मंडलियों के साथ किया। 

मन्दिर निर्माण कार्य में मुख्य रूप से लगे रहे मनोज कुमार सिंह ने बताया की मन्दिर निर्माण का कार्य 24 जनवरी को भूमि पूजन के साथ शुरू किया गया था, 10 महीने मे मन्दिर बनकर तैयार है। जिसका श्रेय सभी भक्तों को जाता हैं। उन्होंने बताया कि कल 30 नवम्बर को प्राण प्रतिष्ठा के साथ भंडारा का आयोजन रखा गया है।

कलश यात्रा में मनोज कुमार सिंह, रमेश पांडेय, ब्रह्मदेव प्रसाद, देवेंद्र सिंह, रामानंद पांडेय,  कृष्णा गोप, मिनु देवी, भानुमती देवी, अरुण झा, बिनोद सिंह, राजू गोप, शंकर पांडेय, अनिल सिंह, अमित दास, रंजीत कुमार, रीमा देवी, पुष्पा देवी, ललन ठाकुर, कृष्णा कुमार, आनंद कुमार, विकास भगत, मनोरम देवी सहित सेकडों भक्त शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,694