Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करने का चुनाव : अमित शाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करने का चुनाव : अमित शाह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह ने कहा, झारखंड में यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की जनता को तय करना है कि उन्हें भ्रष्टाचार से भरी सरकार चाहिए या फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ती भाजपा सरकार चाहिए। 

क्या उन्हें घुसपैठ की इजाजत देकर झारखंड की पहचान, जमीन और महिलाओं को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या फिर उन्हें सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए। शाह ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित बड़ी उम्मीद से भाजपा के संकल्प पत्र की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम जो संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी सभी पार्टियों से अलग है। 

क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की राजनीति में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जो कहती है, वह करती है। जब भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है, हमने सभी संकल्पों को पूरा किया है। यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है और इसीलिए झारखंड की जनता, खासकर पिछड़ा वर्ग, गरीब, आदिवासी, दलित हमारे संकल्प पत्र की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान राज्य के आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। 

शाह ने कहा, संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। घुसपैठिए यहां आकर हमारी बेटियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो न तो झारखंड की संस्कृति सुरक्षित रहेगी, न ही यहां का रोजगार, जमीन और बेटियां सुरक्षित रहेंगी। इसीलिए भाजपा रोटी, बेटी, माटी के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।

गृह मंत्री ने झामुमो नीत गठबंधन पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासी भूमि में घुसपैठियों को प्रवेश की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है और हम इन घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। हम कानून लाएंगे और महिलाओं से छीनी गई जमीन वापस करेंगे। हेमंत सोरेन, आप झारखंड की महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,645