एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह । झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन के बीच गिरिडीह जिले में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनमें से एक बिजनेसमैन का नाम मनीष वर्णवाल है। वह शारदा बुक के मालिक हैं।
सुबह-सुबह गिरिडीहजिले के बरगंडा स्थित शारदा बुक के मनीष वर्णवाल और शैलपुत्री कंपनी के आवास में इनकम टैक्स की टीम छापेमारीके लिए पहुंच गई। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी कई वाहनों में सवार होकर आए।
सुबह 6:00 बजे से ही अधिकारियों की टीम ने दोनों के आवास पर पहुंचकर कर छापेमारी शुरू कर दी। दोनों व्यापारियों के आवास में किसी को दाखिल होने की इजाजत नहीं दी जा रही है। न ही अंदर से किसी को बाहर जाने की अनुमति है। इनकम टैक्स ऑफिसर्स दस्तावेज खंगाल रहे हैं।