Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बकाया मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे एंबुलेंस वाले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बकाया मिलने के बाद ही काम पर लौटेंगे एंबुलेंस वाले
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठप रही 108 एंबुलेंस सेवा, परेशान रहे मरीज व परिजन 

टीम एबीएन, रांची। राज्य में दूसरे दिन भी 108 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ठप रही। एंबुलेंस सेवा को संभाल रही इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के कर्मचारी सेवा बहाल करने पर राजी नहीं हो पाये। इससे सभी 500 एंबुलेंस का परिचालन नहीं हो पाया। 

कर्मचारियों का कहना है कि दो महीने का बकाया और सितंबर का वेतनमान मिलने पर ही वह काम पर लौटेंगे। इससे मरीज और उनके परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाया और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाकों में हुई। 

राज्य में फिलहाल मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड की जगह पर सिकंदराबाद की कंपनी इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज 108 एंबुलेंस की सेवा प्रदान कर रही है। कर्मचारियों को पुरानी कंपनी ने दो महीने का वेतन नहीं दिया है। वहीं, वर्तमान एजेंसी ने भी सितंबर महीना का वेतन अभी तक नहीं दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,053