Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सातवीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं सीपी सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सातवीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं सीपी सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची विधानसभा सीट से सातवीं बार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे सीपी सिंह अब तक लगातार छह बार चुनाव जीत चुके हैं। उनकी उम्र को लेकर उठ रहे सवाल के बीच टिकट पर सस्पेंस को खारिज करते हुए सीपी सिंह ने कहा कि जिस किसी को भी मेरी उम्र जाननी हो, वह फेसबुक पर मेरे अकाउंट को देख सकते हैं। जिसके अनुसार मेरी उम्र 68 साल है। ऐसे में जो कोई भी इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वह बेबुनियाद है। 

पार्टी द्वारा टिकट दिये जाने को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए सीपी सिंह कहते हैं कि मैं एक कार्यकर्ता की भांति काम करता रहा हूं। चुनाव लड़ने का काम पार्टी करती है यदि मुझे एक बार फिर मौका दिया जायेगा, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। 

बाकी सब कुछ पार्टी पर निर्भर करता है कि किसको टिकट देना है या नहीं देना है। बहरहाल, चुनाव की घोषणा होने से ठीक पहले सीपी सिंह का एक साथ कई योजनाओं का शिलान्यास आनन-फानन में किया जाना बेहद ही सुर्खियों में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,057