टीम एबीएन, रांची। रविवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में केन्द्रीय पदाधिकारी व प्रांत के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड के सभी जिलों से किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय पदाधिकारी दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि झारखंड के हरेक गांव पंचायत तक समिति का गठन कर किसानों के मुद्दे और उनकी समस्याओं पर काम करने की जरूरत है। भारतीय किसान संघ मणिपुर से लेकर जम्मू कश्मीर तक कार्य करने वाली एक अखिल भारतीय स्तर के किसानों का एक मात्र संगठन है।
भारत में आयत और निर्यात में लगाने वाले सीमा शुल्क को अधिक करने के लिए भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला एवं केंद्र सरकार ने शुल्क को बढ़ाकर 5% से 32% किया है।
जिससे स्थानीय किसानों को सही बाजार मूल्य स्थानीय बाजारों में मिल सके साथी भारतीय किसान संघ पूरे देश में अपने संगठन के माध्यम से किसानों को लाभकारी मूल कैसे प्राप्त हो उसके लिए भी प्रयास कर रहा है और सरकार से वार्ता भी कई दौर में हुआ है।
इस बैठक में युगल किशोर मिश्र, प्रकाश नारायण तिवारी प्रशांत खाखा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, मंत्री श्री राम पांडेय, प्रकाश सिंह, छत्रधारी महतो, मनधीरन महतो आदि उपस्थित थे।
समाजसेवी अमृतेश पाठक को झारखंड के पलामू, चतरा, लोहरदगा सिमडेगा खुंटी और रांची जिले में आर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया। अधिवेशन के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख प्रकाश नारायण ने दी।