Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पेपर लीक मामले पर लीपापोती कर रही है राज्य सरकार : आजसू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेपर लीक मामले पर लीपापोती कर रही है राज्य सरकार : आजसू
विज्ञापन
  • अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे जेएसएससी
  • जेएसएससी सीजीएल मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर अखिल झारखंड झारखंड संघ ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

टीम एबीएन, रांची। राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों ने 21 और 22 सितंबर को हुए जेएसएससी सीजीएल के पेपर लीक का अंदेशा जताया है। अखिल झारखंड छात्र संघ अभ्यर्थियों की जायज मांग और कल होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को नैतिक समर्थन देती है। सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की जगह एक कमिटी बन कर मामले की लीपापोती करने में लगी है।

उक्त बातें अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कही। जेएसएससी सीजीएल मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर आजसू ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा लेने के लिए दो दिनों तक इंटरनेट बंद किया था लेकिन फिर जेएसएससी कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में विफल रही। इतने वर्षों के बाद इस साल जनवरी में यह परीक्षा ली गई लेकिन उस वक़्त पेपर लीक होने से यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी अब ऐसा प्रतीत होता है फिर उसी घटना की पूर्णावर्ती हुई है। जेएसएससी ने अपनी गलत कार्यशैली से न सिर्फ अभ्यार्थियों का बल्कि राज्य का भी भविष्य बर्बाद करने पर आमादा है। अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे जेएसएससी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, ज्योस्तना केरकेटा, प्रियांशु सिन्हा, पवन सिंह, सक्षम झा, करण पाठक, अंजू कुमारी, आनंद यादव, राजेश सिंह, सिंटू कुमार इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,202