Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2024 संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता - 2024 संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद, दक्षिण झारखंड प्रान्त, पूर्वी रिजन के रांची मध्य और रांची महानगर शाखा के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची में रविवार को किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल, डॉ गोपाल पाठक एवं विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी,पलामू के पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित और भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

डॉ गोपाल पाठक ने संबोधन के दौरान बच्चों से आग्रह किया कि सभी अपने भारतीय संस्कृति को अपनाए एवं माता-पिता का आदर करें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सफलता की अग्रिम बधाई एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जटाशंकर चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है और बच्चे और अच्छा करने का प्रयास करते हैं।

दक्षिण झारखंड प्रान्त के पालक ई जीपी सिंह ने बच्चों को संस्कार पर विस्तृत जानकारी दिए एवं परिषद के पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक ई जी एन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित करने का प्रयास है। कार्यक्रम में मध्य एवं महानगर शाखा से कुल 9 विद्यालयों ने भाग लिया। 

शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता -2024 में प्रथम स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे जबकि द्वितीय स्थान पर ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी एवं तीसरे स्थान सरला बिरला स्कूल के विद्यार्थी रहे। आगे प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता- 2024 में मध्य शाखा की तरफ से डी.पी.एस. रांची के विद्यार्थी और महानगर शाखा से ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के विद्यार्थी भाग लेंगे।

कार्यक्रम में प्रो डॉ संदीप सिंह सोलंकी, ई केके मिश्रा, आरके चौधरी, गोविंद प्रसाद सिंह, रांची मध्य के सचिव विजय माथुर, ई गौरव पांडे, ई एचपी भगत, कोषाध्यक्ष राजकुमार एवं भारत विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,208