Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी सहायक समिति की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी सहायक समिति की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य राजधानी रांची में आज़ादी पूर्व सन् 1913 में स्थापित वृहत मारवाड़ी समाज की सर्वोच्च संस्था मारवाड़ी सहायक समिति की वार्षिक साधारण सभा सत्र 2023-24 स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमु रोड, रांची में संपन्न हुआ। समिति के मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने बताया कि समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने साधारण सभा में उपस्थित समस्त सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्यवाही प्रारंभ किया।

तदुपरांत सचिव रमन बोड़ा ने सत्र 2023-24 के एक वर्ष की गतिविधियों, आयोजनों व समिति बैठकों की विस्तृत व्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसमिति से संपुष्टि किया गया। कोषाध्यक्ष किशन पोद्दार ने एक सत्र के आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसमिति से पारित किया गया। आगामी वर्ष के लिए रंजीत गारोडिया एंड कंपनी को अंकेक्षक नियुक्त किया गया। 

इसके बाद संविधान संशोधन समिति के संयोजक ललित पोद्दार ने संविधान संशोधन से संबंधित प्रस्ताव  रखा उसे उपस्थित सदस्यों ने 3/4 के अधिक बहुमत से सदस्यों ने पारित किया l विविध मे अध्यक्ष की अनुमति से पश्चात धन्यवाद ज्ञापन कौशल राजगडिया ने दिया।

बैठक में विश्वनाथ नारसरिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, अरुण कुमार बुधिया, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, प्रदीप राजगडिया, अशोक नारसरिया, पवन शर्मा, कौशल राजगडिया, विनोद जैन, मनोज बजाज, अजय मारू, प्रेम मित्तल, महावीर महेश्वरी, प्रेम कटारूका, कमल सिंघानिया, राजेन्द्र केडिया, वासुदेव भाला, संजीव विजयवर्गीय, प्रमोद सारस्वत, नंद किशोर पाटोदिया, सज्जन पाडिया, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेश जैन, शिव शंकर साबु, किशोर मंत्री, दीपेश निराला, अशोक पुरोहित, सांवरमल अग्रवाल, पवन केडिया, सौरभ बजाज, श्रवण अग्रवाल आदि के साथ ही सैंकड़ों सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,208