Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी समाज ने रोटी बैंक को दी रोटी बनाने वाली मशीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी समाज ने रोटी बैंक को दी रोटी बनाने वाली मशीन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11 सितंबर 2024 को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने रोटी बैंक रांची को रोटी बनाने वाली मशीन एवं आटा बॉल कटिंग मशीन दान में दी गयी। विदित हो कि रोटी बैंक के द्वारा साढ़े चार बर्षों से झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स परिसर सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। 

मारवाड़ी महिला सम्मेलन के पदाधिकारीगण ने कहा कि समाज में जो मानवीय कार्य कर रहे हैं। उनको सहयोग करना हमारा परम कर्तव्य है। रोटी बनाने वाली मशीन दान कर हमलोगों को सुखद अनुभूति हो रही है। रोटी बैंक रांची के संस्थापक विजय पाठक महिला मंच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहे कि आपका  सहयोग हमें सदैव मानवीय कार्य करने के लिए  प्रेरित करता रहेगा। 

रोटी बनाने की मशीन मिल जाने से  कार्य करना और भी आसान होगा। इस मौके पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, अनुसूईया नेवटिया, शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, सचिव उर्मिला पाड़िया, नैना मोर, मीना अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, सुनीता सरावगी, कुसुम पटवारी एवं लक्ष्मी सर्राफ जी की गरिमामय उपस्थिति रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,590