एबीएन न्यूज नेटवर्क, तोपचांची। स्व निर्मल सिंह चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन टुंडी विधानसभा अंतर्गत खरनी पांडेडीह में किया गया। हजारों खेल प्रेमियों के बीच बतौर मुख्य अतिथि झारखंड जनहित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माना पाठक सम्मिलित हुए।
माना पाठक के पहुंचते ही ढोल नगाड़े के साथ पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सर्वप्रथम माना पाठक ने स्व निर्मल सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रीमिक्स एफसी और मोहनपुर टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेलने के पूर्व माना पाठक ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया।
राष्ट्रगान के साथ खेल की शुरूआत की गयी। मुख्य अतिथि पहुंचे माना पाठक ने विजेता टीम मोहनपुर को पुरस्कार राशि व ट्राफी प्रदान किया। माना पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जगत में अनेक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश एवं विदेशों में भी विजयी डंका बजाने का काम किया है।
अगर टुंडी के खिलाड़ियों को भी हौसला बढ़ाया जाए तो टुंडी की धरती से अनेक खिलाड़ी निकलेंगे। मौके पर मितेंद्र दुबे, मनोज पांडे, नूनमनी सिंह, कन्हाई सिंह, मधुसुधन राय, उत्तम सिंह भगत सिंह सुशील रजक, मीरन रजक, मीतू ठाकुर,सुरज सिंह, विक्रम सिंह, रोहित सिंह, विशाल सिंह एवं हजारों खेल प्रेमी शामिल रहे।