Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सामाजिक एवं धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे जुगल किशोर : संजय सर्राफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सामाजिक एवं धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे जुगल किशोर : संजय सर्राफ
विज्ञापन

जुगल किशोर पोद्दार के निधन पर शोक व्यक्त

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोहरदगा जिला के पूर्व संघ संचालक अग्रणी समाजसेवी व व्यवसायी जुगल किशोर पोद्दार के आकस्मिक निधन पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जुगल किशोर पोद्दार सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, धार्मिक विचारधारा व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। वे वर्ष 1968 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक थे। 

वे विद्या भारती के शिशु विद्या मंदिर, वनवासी कल्याण केंद्र, सहित कई संगठनों मे विभिन्न दायित्व में रहते हुए उल्लेखनीय कार्य करते हुए बहुमूल्य योगदान दिये तथा विगत 40 वर्षों से लोहरदगा में अपने आवास मे श्री श्याम महोत्सव का आयोजन कराते आ रहे हैं। उनकी शालीनता स्पष्टवादिता, सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा समाज हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,808