Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संथाल में चल रहा डेमोग्राफी चेंजिंग का खेल : डॉ आशा लकड़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संथाल में चल रहा डेमोग्राफी चेंजिंग का खेल : डॉ आशा लकड़ा
विज्ञापन

संथाल परगना के कई जिलों की बदल रही डेमोग्राफी

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने संथाल परगना के कई जिलों में डेमोग्राफी चेंज के आरोप लगाए हैं। डॉ आशा लकड़ा ने बीते दिन रविवार (28 जुलाई) को रांची के राजकीय अतिथिशाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी में परिवर्तन का किया जा रहा काम  

इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि संथाल परगना के कई जिलों में घुसपैठियों द्वारा डेमोग्राफी परिवर्तन का काम किया जा रहा है। संथाल परगना के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका जिलों में घुसपैठियों द्वारा जनसांख्यिकी परिवर्तन का गंभीर खेल खेला जा रहा है। 

डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संथाल जिलों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का आकलन किया है और रिपोर्ट तैयार की है। अब ये रिपोर्ट आयोग को सौंपी जायेगी। डॉ आशा लकड़ा ने आगे बताया कि इन सभी जिलों में आदिवासियों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,681