टीम एबीएन, चौपारण। भारतीय जनता पार्टी, चौपारण मंडल पूर्वी सेलहारा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 पारंपरिक व्यवसाय/ स्व-रोजगार हेतु प्रारंभ पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, जिला महामंत्री सुनील साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं की कार्यशाला हुई।
जिसमें मंडल महामंत्री बालेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सुनील सिंह, गजाधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, मंत्री प्रवीण सिंह, विकास रजक, अशोक प्रजापति, नागेंद्र पांडेय, कैलाश पासवान, अरविंद साहू, सुधीर कौशल, वासुदेव साव, सिलवंत सिंह, ब्रह्मदेव यादव, बजरंगी कुशवाहा, उमेश साव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।