टीम एबीएन, पलामू। जिले के सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या की खबर ने जिले में सनसनी मचाकर रख दी है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम प्रांजल नाथ बताया जा रहा है।
साथ ही जानकारी मिली है कि उन्होंने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना चियांकी स्थित 112 बटालियन मुख्यालय की बतायी जा रही है। बता दें कि मृतक सीआरपीएफ जवान बीते दिन 8 जुलाई को ही करीब दो महीने की छुट्टी से वापस लौटा था। 31 वर्षीय सीआरपीएफ जवान प्रांजल असम राज्य का रहने वाला था।