Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गढ़वा : छिपाकर रखे विस्फोटक और राइफल बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गढ़वा : छिपाकर रखे विस्फोटक और राइफल बरामद
विज्ञापन
  • पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता

टीम एबीएन, गढ़वा। जिले के पुलिस और सीआरपीफ 172 बटालियन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एंटी नक्सल अभियान के लिए निकले जवानों ने जमीन के अंदर गाड़ कर रखे गये भाकपा माओवादियों के हथियार और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है। 

सुरक्षा बलों को यह कामयाबी बूढ़ा पहाड़ के तलहटी के नीचे खपरी महुआ में मिली है। गौरतलब है कि जब से बूढ़ा पहाड़ को भाकपा माओवादियों के चुगल से आजाद कराया है तब से लगातार सुरक्षा बलो को कामयाबी हाथ लग रही है।

12 से ज्यादा बंकर का चला था पता 
आपको बता दें कि बीते 24 मई को भी सुरक्षाबल के जवानों को पहाड़ का सर्च करने के दौरान एक-दो नहीं बल्कि 12 से ज्यादा ऐसे बंकर का पता चला था, जिसमें माओवादी रहते थे। जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा कर रखते थे।

 वहीं, इस मामले पर सीआरपीफ 172 बटालियन के कमानडेंट नृपेंद्र सिंह ने कहा था कि आज भी जब हमलोग सर्च करते हैं तो पहाड़ों के इर्द-गिर्द माइंस गड़े मिलते हैं। कई बंकर मिले है जहां विस्फोटक छिपा कर रखते थे। फिलहाल बूढ़ा पहाड़ के खाली होने से पूरे झारखंड में नक्सलियों की कमर टूट चुकी है।

हुआ करता था लाल आतंक का गढ़
बूढ़ा पहाड़ पर जहां तक नजर जाती है सिर्फ हरियाली दिखायी देती है। झारखंड के गढ़वा में एक वक्त ऐसा भी था, जब हरियाली से घिरा ये इलाका लाल आतंक के कहर को झेल रहा था। प्रकृति की गोद में सोया ये क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट और बम विस्फोट की आवाज से दहल उठता था। 

नक्सलियों के गढ़ बने बूढ़ा पहाड़ के आस-पास रहने वाले ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया था, लेकिन सुरक्षाबलों की लगातार कोशिश ने आज इस इलाके को नक्सलियों से आजाद कर दिया है।

विज्ञापन